एनपीसीएल और सोसाइटी प्रतिनिधियों के बीच चर्चा , मल्टी कनेक्शन के गिनाए गए फायदे

ग्रेटर नोएडा वेस्ट गौर सिटी वन में राधा कृष्णा पार्क में आज फ़्लेट बॉयर्स एसोसिएशन नेफोमा के सहयोग से एनपीसीएल के अधिकारियों और सभी सोसाइटीओं के प्रतिनिधियों के समक्ष एक बहुत महत्वपूर्ण मीटिंग हुई जिसमें मल्टी स्टोरी सोसायटीओं में मल्टी कनेक्शन लेने के लिए प्रोग्राम रखा गया था जिसके तहत सभी सोसाइटीओं में मल्टी कनेक्शन लगाने के लिए विस्तृत चर्चा की गई लोगों से प्रश्न लिए गए और उसका जवाब एनपीसीएल से आए अधिकारियों द्वारा दिया गया कि किस तरह से सोसायटीओं में मल्टी कनेक्शन को लगाया जा सकता है .
NPCL, GRENO WEST, SOCIETY
सोसाइटी वालों ने कई सवाल किए जैसे कि अजनारा सोसाइटी से आए मुकुल, कुलदीप व अन्य प्रतिनिधियों ने बोला है कि अजनारा होम्स गेटर नोएडा वेस्ट में जो उसमें बिल्डर मीटर से मेंटेनेंस चार्ज वसूल रहा है तो उस पर एनपीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट सारनाथ गांगुली ने बताया कि मेरे पास कंप्लेंट आएगी उसके तहत हम बिल्डर को नोटिस भिजवा देंगे कि वह यूपीआरसी नियम के तहत मीटर से मेंटिनेंस चार्ज नही काट सकता.

एनपीसीएल के वाइस प्रेसीडेंट सारनाथ गांगुली ने सभी निवासियों के जबाब दिए बताया कि किस तरह मल्टीपॉइंट कनेक्शन लेने से कैसे सीधे तौर पर फायदा मिलेगा और क्या तरीका रहेगा कनेक्शन लेने का –

1. एनपीसीएल मल्टीपॉइंट कनेक्शन के लिए एक पायलट प्रोजेक्ट ग्रेटर नोएडा वेस्ट में रॉयल कोर्ट में कर रही है उसकी सफलता के बाद यह तय हो जाएगा की मल्टीपॉइंट कनेक्शन लेने के लिए दूसरी सोसाइटी के निवासियों से कितना चार्ज मीटर कनेक्शन के लिए लेना है,

2. मीटर कनेक्शन लेने के लिए बिल्डर की परमिशन की जरूरत नही रहेगी, अगर रजिस्ट्री है तब भी ठीक है और नही है तो अलॉट मेन्ट लेटर पर मीटर कनेक्शन मिल जाएगा

3. कनेक्शन लेने के लिए 51℅ फ़्लेट निवासी की स्वीकृति 10 रुपये के स्टाम्प पेपर पर देनी होगी जो कि जितने टावर की पजेशन हो गयी है उनकी मानी जाएगी, निवासी बिल्डर से ओसी, सीसी, सोसाइटी में रह रहे निवासियों की लिस्ट मांग सकते है

4. मल्टीपॉइंट कनेक्शन के लिए सबसे पहले गौरसिटी 1 में एक सोसाइटी से सर्वे स्टार्ट करगें यह देखने के लिए की क्या क्या स्ट्रक्चर्स की जरूरत रहेगी.

नेफोमा अध्यक्ष अन्नू खान ने बताया एनपीसीएल के साथ मीटिंग बहुत महत्वपूर्ण थी निवासियों के मन मे बहुत सवाल थे कि किस तरह से मल्टीपॉइंट कनेक्शन लिया जाए क्योंकि बिल्डर कभी बजली के नाम पर कभी डीजी के नाम पर कभी मेंटिनेंस के नाम पर निवासियों को लूटते आए है डायरेक्ट कनेक्शन मिलेगा तो निवासियों को सीधा फायदा मिलेगा, बिल्डर अतिरिक्त चार्ज अपनी मर्जी से नही ले पाएगा,
मंच का संचालन एनपीसीएल के अधिकारी तरुण चौहान ने किया, तरूण चौहान ने बताया कि आगे भी इस तरह से निवासियों को जागरूक करने के लिए प्रोग्राम करेगे,

मीटिंग में एनपीसीएल नेफोमा टीम से अजय कुमार, आर०के० कुशवाहा, संजय नैलवाल, सुमन वर्मा, प्रभिर दत्ता, नेफोमा महासचिव रश्मि पांडेय, वेदान्तम से कन्हैया, ऐस सिटी से विवेक श्रीवास्तव, पाल्म ओलम्पिया से अमित चौधरी, गैलेक्सी नार्थ एवेन्यु 1 से नितिन राणा, जफर, सुजीत, गौर सिटी 6 से अनीता प्रजापति, अमित शर्मा, साया से भूषण लाल वली, जेकेजी से देवेंद्र मिश्रा, ओपी शर्मा, ललित अग्रवाल, पंचशील ग्रीन मो० सुएब, आदि सोसायटी प्रतिनिधयों ने हिस्सा लिया .

यह भी देखे:-

85 फीसदी कोरोना मरीजों को नहीं है खास दवा की जरूरत, एम्स चीफ ने बताया कैसे हो सकते हैं स्वस्थ
कल का पंचांग, 4 नबम्बर 2025, जनिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
पेट्रोल डीजल की बढ़ी दरों के खिलाफ भारतीय किसान यूनियन भानु ने दिया ज्ञापन
योग और स्वास्थ्य, काष्ठ तक्षणासन, बता रहे हैं योग गुरु ऋषि वशिष्ठ
खून के रिश्ते का कर डाला खून, भाई बना कातिल, भाभी से शादी के जुनून में 15 बार चाकू से वार, वॉट्सऐप च...
ग्रेटर नोएडा डेल्टा - 2 सेक्टर में समस्याओं का अम्बार, प्राधिकरण बेपरवाह, आरडब्लूए ने दिया ज्ञापन
गौतम बुद्ध नगर में तहसील संपूर्ण समाधान दिवस का सफल आयोजन, 137 शिकायतों में से 09 का त्वरित समाधान
बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल के छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा में दिखाया कमाल, स्कूल में जश्न का माहौ...
टीकाकरण में बना रिकॉर्ड : देश में नंबर वन हुआ यूपी, छह करोड़ पार, 31 तक 10 करोड़ का लक्ष्य
दादरी में 18 प्लस वैक्सीनेशन शुरू, विधायक तेजपाल नागर ने किया उद्घाटन    
यूपी: राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद बोले-राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय में अपनाई जाए विश्व की सर्वोत्तम शि...
COVID 19 : अच्छी खबर, GIMS से पांच मरीजों को किया गया डिस्चार्ज
सोशल मीडिया पर अश्लील फोटो वायरल: युवती की टूटी शादी, आरोपी पर केस दर्ज
अपनी बदहाली पर आंसू बहा रहा है सूरजपुर साइट सी का ग्रुप हाउसिंग विस्तार 2
वृक्षारोपण महाकुम्भ : डीएम बी.एन. सिंह की प्रेरणा से कलक्ट्रेट वन की स्थापना की गई
करणी सेना का ऐलान, विदेशों में भी रिलीज नहीं होने देंगे 'पद्मावती'