नोएडा पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी कैब लूटेरा

नोएडा फेस 2 एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट गूंज उठा। पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गयी। जिसमें एक 20 हजार का इनामी बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया गया है। यह बदमाश शातिर लूटेरा बताया जा रहा है। इसके पास से अवैध हथियार और जिंदा कारतूस बरामद किया गया है। इसके ऊपर के मुकदमे दर्ज है। इस बदमाश कुछ दिनों पहले ओला कैब लूटी थी। घयाल बदमाश को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

नोएडा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति –

*प्रेस विज्ञप्ति*

*थाना फेस 2 पुलिस द्वारा मुठभेड़ के दौरान ओला कैब लूट व पुलिस मुठभेड़ में वांछित एवं 20000 रुपये का पुरस्कार घोषित अपराधी घायल, कब्जे से घटना में प्रयुक्त पिस्टल बरामद-*

दिनांक 03.09.2019 को थाना फेस 2 पुलिस द्वारा पुलिस मुठभेड के दौरान 01 अभियुक्त को ओमैक्स बिल्डिंग के सामने सेक्टर 93 के पास से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस द्वारा की गयी जवाबी फायरिंग के दौरान अभियुक्त के बांए पैर में गोली लगने से घायल हो गया है। जिसको उपचार हेतु जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है। गिरफ्तार अभि0 के कब्जे से एक पिस्टल 32 बोर मय 01 खोखा व 01 जिन्दा कारतूस के साथ बरामद किये गये है।
*घटना को विवरण-*
दिनाँक 31-8-2019 की रात्रि में थाना फेज 2 नोएडा क्षेत्र के ग्राम याकूबपुर से तीन बदमाशों ने गाजियाबाद निवासी इमरान की ओला कैब वैगनर नम्बर यूपी 14 एचटी 2185 को बुक कराने के बाद गाड़ी लूटकर इमरान को हिंडन पुल के पास मारपीट करके फेंक दिया था। इस सम्बंध में थाना फेज 2 पर मु0अ0स0 715/19 धारा 394 भादवि दर्ज हुआ था। दिनाँक 2-9-2019 को प्रातः लगभग 2 बजे सैमसंग कंपनी के पास हुई मुठभेड़ में घटना में शामिल दो बदमाश मनोज व जतिन उर्फ बॉबी घायल हो गए थे जबकि उनका तीसरा साथी सुदेश उर्फ हेमराज मौके से भाग गया था । मौके पर इमरान से लूटी गई वैगनर कैब व अन्य सामान बरामद हो गया था । इस संबंध में थाना फेज 2 पर मुअ सँ 720/19 धारा 307 भादवि दर्ज हुआ था ।
*गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण -*
सुदेश उर्फ हेमराज पुत्र हरिनारायण उर्फ नारायण नि0 हैबतपुर थाना बिसरख जिला गौतमबुद्धनगर।

*मीडिया सेल*
*गौतमबुद्धनगर पुलिस*

यह भी देखे:-

दिनदहाड़े गोलियों की गूंज से दहला ग्रेटर नोएडा, युवक की हत्या – पुरानी रंजिश में सनसनीखेज वारदात, CC...
बीबीए छात्र के हत्यारोपी दोस्तों की पुलिस से मुठभेड़, 3 घायल
रोडवेज बस के परिचालक से साइबर अपराधियों ने की ठगी
अब साइबर अपराधियों और नशे के सौदागरों के खिलाफ होगी त्वरित कार्यवाही, साइबर हेल्पलाइन तथा नार्कोटि...
पुलिस के साथ बैठक , RWA बीटा 1 पदाधिकारियों ने सुरक्षा का मुद्दा उठाया
बिस्किट कंपनी में उपद्रव करने के आरोप में 17 कर्मचारी गिरफ्तार, 300 पर एफआईआर
देखें VIDEO, नोएडा पुलिस एनकाउंटर में दो डकैत घायल
नशे के सौदागर सुरक्षा गार्ड , नॉलेज पार्क में छात्रों को करा रहे थे नशा, गिरफ्तार
इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइस की मदद से आरआरसी लेवल 1 परीक्षा में नकल करते हुए 8 मुन्ना भाई गिरफ्तार
महिला तस्कर 2 लाख के गांजा के साथ गिरफ्तार
महिला के अचानक गायब होने पर परिजनों ने लगाया हत्या करने का आरोप
 बिसरख पुलिस ने चेकिंग के दौरान अवैध  शराब के साथ  तस्कर दबोचा 
गालीबाज नेता श्रीकांत पर ताबड़तोड़ एक्शन, बुलडोजर के बाद अब ठिकानों पर पहुंची GST की टीम
रेप में वांटेड आरोपी को सूरजपुर पुलिस ने किया गिरफ्तार
हनीट्रेप में फंसा कर लोगो को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बाकी की ती...
कार लूट कर भाग रहा बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल