अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है गणेश पूजा का त्योहार

नोएडा के सेक्टर 78 स्थित अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में इस वर्ष भी गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर गणेश पूजा धूमधाम तथा पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाई जा रही है। सोसाइटी के क्लब हाउस में विशाल गणेश प्रतिमा की स्थापना की गई है। गणपति जी की विशाल और आकर्षक प्रतिमा खास तौर पर तैयार कराई गई है जिसकी ऊंचाई लगभग 7.5 फ़ीट है। सुबह 9 बजे से ही भक्तजन पूजा अर्चना में शामिल होने के लिए बड़ी संख्या में मौजूद रहे। गणेश पूजन तथा पुष्पांजलि के पश्चात सभी सोसाइटी वासियों को प्रसाद तथा भोग वितरण किया गया। संध्या भजन तथा आरती के पश्चात भंडारे व रात्रि भोज का आयोजन भी सोसाइटी के लोगों द्वारा किया गया है। अंतरिक्ष गोल्फ व्यू-2 सोसाइटी में गणपति पूजनोत्सव लगातार तीन दिनों तक चलेगा। कल सुबह भी पूजा-आरती होगी तथा परसो पूजा व आरती के पश्चात गणपति बप्पा की विदाई की जाएगी। सोसायटी में भव्य गणपति पूजा का आयोजन सभी निवासियों के प्यार और स्नेह से एक साथ मिलकर बच्चे,बुजर्ग,माता, बहनो एवं तमाम रेज़ीडेंट्स सभी के पूर्ण सहयोग से किया जा रहा है। बच्चों के मनोरंजन के लिए पूजा के साथ साथ खास तरह के झूलों,जोकर आदि का प्रबंध किया गया है। गणेश पूजा आयोजक समिति में रंजन समंत्रे, समरेश मंडल, दिशांत ओझा, स्वप्निल गुप्ता, प्रकाश गंतानायत,देबि प्रसन्ना,बिकास, प्रदीप दुबे, शरद शैली, मनोरंजन,अविनाश,उमेश, ब्रजेश शुक्ला, सुनील दुबे, देवेंद्र सिंह, समीर गोयल, विनोद इत्यादि मुख्य रूप से शामिल रहे।

यह भी देखे:-

कल का पंचांग, 25 नवम्बर 2022, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
कल का पंचांग, 4 अक्टूबर 2020, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
भगवान भोलेनाथ के अर्धनारीश्वर स्वरूप को समर्पित रहा संकट मोचन महायज्ञ   
देखें VIDEO, आर्षायण ट्रस्ट ने मनाया मकर संक्रांति उत्सव , 15 कुण्डीय यज्ञ में लोगों ने दी आहुति
कल का पंचांग, 24 सितंबर 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
श्री राधा स्काई गार्डन सोसायटी में भव्य श्रीमद भगवत कथा का आयोजन
कल का पंचांग, 24 मार्च 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आज का पंचांग, 23  सितम्बर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त 
अग्रवाल समाज ग्रेटर नोएडा ने धूमधाम से मनाया गोवर्धन पूजा महोत्सव
5 अगस्त को रामलीला कमेटी द्वारा साइट 4 में यज्ञ व पौधारोपण किया जायेगा
मोहन दिव्य योग मन्दिर बिसरख धाम में धूमधाम से मनाई बाबा मोहन राम जी की पवित्र दौज, विशाल भंडारे का ह...
ग्रेटर नोएडा कालीबाड़ी में श्रद्धा और सांस्कृतिक वैभव के साथ महा नवमी उत्सव
कल का पंचांग, 20 अप्रैल 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
महाशिवरात्रि के अंतिम स्नान की तैयारी में जुटी योगी सरकार
बिसरख धाम में रुद्राभिषेक पूजा का दिव्य आयोजन: महामण्डलेश्वर आचार्य अशोकानंद ने बताया शिव साधना का ...
कल का पंचांग, 14 नवम्बर 2025, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त