अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस, लोकगीत के माध्यम से गुर्जरों के बलिदान की गाथा व इतिहास का किया गया बखान

ग्रेटर नोएडा : यहाँ आयोजित अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस पर गुर्जरों ने समाज को आर्थिक, राजनीतिक, शैक्षिक व सामाजिक क्षेत्र में आगे आने का आह्वान किया। समाज की महिलाओं को बराबर का अधिकार देने का संकल्प लेने के साथ रूढि़वादी सोच को बदलने पर जोर दिया गया। वक्ताओं ने कहा कि इतिहास में गुर्जर महिलाओं के तप त्याग के अनेक किस्से हैं जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता।

सम्राट मिहिर भोज की जयंती पर सम्राट मिहिर भोज पार्क में रविवार को आयोजित अंतरराष्ट्रीय गुर्जर दिवस पर दिल्ली एनसीआर समेत विभिन्न राज्यों से गुर्जर समाज के लोग शामिल हुए। कार्यक्रम में कलाकारों ने लोकगीत के माध्यम से गुर्जरों के बलिदान की गाथा व इतिहास का बखान किया। इसे सुनकर समाज के लोग गदगद हो उठे। मिहिर भोज पार्क तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा। लोगों को संबोधित करते हुए प्रदेश के पूर्व मंत्री एवं एमएलसी नरेंद्र सिंह भाटी ने कहा कि शिक्षा से ही विकास के रास्ते खुलते है। समाज को शिक्षा की तरफ अग्रसर होना होगा। प्रदेश के पूर्व मंत्री रामसकल गुर्जर ने कहा कि समाज के उत्थान के लिए बड़े और सख्त निर्णय लेने होंगे। समाज में फैली कुरीतियों को दूर करना होगा। पूर्व मंत्री वेदराम भाटी ने समाज के विकास पर बल देते हुए कहा कि सभी को संगठित होकर संघर्ष करना होगा। डीएसपी डॉक्टर जालना ने कहा कि गुर्जर समाज आज लगातार तरक्की कर रहा है। पूर्व मंत्री हरिशचंद भाटी ने सम्राट मिहिर भोज की जीवनी पर प्रकाश डालते हुए कि वे केवल गुर्जर समुदाय के ही नहीं बल्कि सभी वर्गों के आराध्य थे। वक्ताओं ने कहा कि समाज को शान शौकत के नाम पर दिखावे से बचने के साथ ही बच्चों की पढ़ाई पर ध्यान देने की जरूरत है।। गुर्जरों को दहेज लेने देने की सोच में बदलाव लाना होगा।

कार्यक्रम में राजस्थान से विधायक जोगिदर अवाना, पूर्व विधायक समीर भाटी, अतुल प्रधान, वीरेंद्र डाढ़ा, राजकुमार भाटी, फकीर चंद नागर आदि ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सतीश नंबरदार व संचालन जिलाध्यक्ष श्यामसिंह भाटी ने किया। विभिन्न क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वालों को सम्मानित किया गया। जज बनी रुचि भाटी, यूपी पुलिस कबड्डी टीम की कप्तान सोनीका नागर, ऑस्कर अवार्ड विजेता सुमन गुर्जर व स्नेह लता गुर्जर, अंतरराष्ट्रीय पर्वतारोही सागर कसाना, पायलट पंकज चंदेला, अंतरराष्ट्रीय शूटर पूजा व सिंह राज गुर्जर आदि को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में रागनी गायकों ने क्षेत्रीय लोकगीत गाकर सम्राट मिहिर भोज की जीवनी पर प्रकाश डाला। ग्रेटर नोएडा स्थित गुर्जर सम्राट मिहिर भोज पार्क में मूर्ति स्थापित कराने की मांग की गई। कार्यक्रम में ओमपाल सिंह, अजीत दौला, पूर्व बार अध्यक्ष रामशरण नागर, नेपाल सिंह, दिनेश गुर्जर, सतपाल नागर, रविद्र भाटी, मटरू नागर, महेश कसाना, तेजा गुर्जर, सतेंद्र गुर्जर, डा. अजय भाटी, विकस, इंदर नागर, कर्मवीर गुर्जर, वनीश प्रधान, महेश भाटी, जतन भाटी, सुंदर टाइगर आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आपदा प्रबंधन समिति व सिटी हीट वेव एक्शन प्लान पर अहम बैठक
Chhath Puja 2021: बिहार में शुरू हुआ छठ का चार दिवसीय महापर्व
गौतमबुद्ध नगर में वोटर लिस्ट अपडेट का अभियान, राजनीतिक दलों से सहयोग की अपील
हरलाल स्कूल ऑफ लॉ में कल से शुरू होगी दो दिवसीय राष्ट्रीय मूट कोर्ट प्रतियोगिता, देशभर के नामी विधि ...
भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत द्वारा एनटीपीसी दादरी का अवलोकन
श्री राम मित्र मंडल रामलीला : सीता जन्म एवं अहिल्या उद्धार का मार्मिक चित्रण
स्काइलाइन ग्रुप ऑफ़ इंस्टीटूशन्स में एकदिवसीय रोजगार मेले का आयोजन
जेवर को मिली नई बस सेवा की सौगात, जहांगीरपुर–सूरजपुर रूट से विकास को मिली रफ्तार
गौतम बुद्ध नगर विकास समिति के पदाधिकारियों ने की सीईओ यमुना प्राधिकरण से मुलाकात, रखी ये मांग, पढ़ें ...
आबकारी विभाग ने की छापेमारी
स्वच्छता मुहिम आगे बढ़ाने को सेक्टरों के बीच भी होगी प्रतियोगिता
ऑनलाइन क्लासेस पर रोक लगाने की मांग, सामाजिक संगठनों ने डीएम को लिखा पत्र 
विश्व संवाद केंद्र ने किया नारद जयंती कार्यक्रम का आयोजन
गर्भपात अब नहीं होगा कानूनी अपराध, शीर्ष अदालत से महिलाओं को बड़ी राहत, पढें पूरी रिपोर्ट
स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने हेतु “यू०पी० ट्रेड शो–स्वदेशी मेला 2025” का 09 से 18 अक्टूबर तक होगा...
महिला सिपाही प्रियंका अरोड़ा की शानदार जीत पर किया सम्मानित