श्री आदर्श रामलीला कमेटी ने किया भूमि पूजन, शोभा यात्रा 28 को और रामलीला मंचन 29 सितंबर से

ग्रेटर नोएडा। आगामी विजय महोत्सव की तैयारी शुरु हो गई है। श्री आदर्श रामलीला कमेटी सूरजपुर का भूमि पूजन कार्यक्रम व हवन यज्ञ रविवार को बराही मेला स्थल पर संपन्न हुआ। कमेटी के पदाधिकारियों ने कार्यक्रम की रूपरेखा तैयार कर ली है। रामलीला का मंचन कुशल कलाकारों द्वारा किया जाएगा। दर्शकों की भीड़ को देखते हुए सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए जाएंगे।

श्री आदर्श रामलीला कमेटी के अध्यक्ष श्रीचंद भाटी एवं महासचिव सत्यपाल शर्मा ने बताया कि 28 सितंबर को भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी और 29 सितंबर से रामलीला मंचन शुरु हो जाएगा। रामलीला का मंचन श्याम सुंदर शर्मा के निर्देशन में मथुरा के कलाकारों द्वारा किया जाएगा। विजय महोत्सव को सफल बनाने के लिए तैयारी शुरु कर दी गई है। पुलिस प्रशासन की मदद से पुख्ता सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी, ताकि लोगों को किसी तरह की कोई दिक्कत न हो। इस मौके पर राजेश ठेकेदार, सुभाष चंद शर्मा, टेकचंद प्रधान, रघुवीर, विनोद,सुनीत शुक्ला, अनिल भाटी, सुनील सोनक, भगत सिंह आर्य, कर्मवीर आर्य, जयदेव शर्मा आदि मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

ताइवान के डेलीगेशन ने इंटीग्रेटिड इंडस्ट्रीयल टाउनशिप का दौरा किया
रोटरी क्लब  ग्रेटर नोएडा द्वारा  रक्तदान महादान  शिविर ,  35 लोगों ने किया रक्त दान
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू का आज ग्रेटर नोएडा में आगमन, ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी, इन रास्तों...
होंडा इंडिया फाउंडेशन की एक पहल- "स्वाभिमान"
अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा के सामाजिक उत्थान का सफर जारी
जब ढाई सौ ट्रैक्टर लेकर कलक्ट्रेट में घुसे किसान
UP Election 2022: ब्राह्मण नेता को अपना चेहरा बना सकती है कांग्रेस, राजीव शुक्ला सहित कई नेताओं पर न...
आनंद गिरि को ऑस्ट्रेलिया में छेड़खानी के आरोप में जाना पड़ा था जेल, जानिए पूरा मामला
एनटीपीसी प्लांट में तैनात संविदा कर्मी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने झुलसा, हालत गंभीर
जेवर विधानसभा से धनीराम नागर को पथिक जनशक्ति पार्टी ने किया प्रत्याशी घोषित
तस्करी के शराब की बड़ी खेप बरामद, दो तस्कर गिरफ्तार
देवर्षि नारद जयंती पर पत्रकार हुए सम्म्मानित
यमुना प्राधिकरण की 73 वीं  बोर्ड बैठक संपन्न,  4528 करोड़ का बजट पास, विकास में खर्च होंगे 1106 करोड़
कृषि कानूनों का विरोध: दिल्ली की सीमाओं पर नौ माह से डटे किसान, आज से दो दिवसीय अधिवेशन
एसएसपी लव कुमार के आकस्मिक निरीक्षण में इस थाना में मिली कमियां, पढ़ें
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस