UNCCD COP14 का इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर ग्रेटर नोएडा में आगाज़

ग्रेटर नोएडा: UNCCD COP14 का आगाज इंडिया एक्सपो मार्ट सेंटर में किया गया. यूनाइटेड नेशन और भारतीय ध्वज को लहराया गया और इसके साथ ही 12 दिवसीय कार्यक्रम की शुरुआत हो गई है.पर्यावरण मंत्री भारत सरकार प्रकाश जावेडकर ने कहा कि बढ़ती बंजर जमीन की समस्या और सुखाड़ की समस्या को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की जाएगी बढ़ती बंजर जमीन की समस्या के वजह काफी सारे हैं,उनके प्रमुख वजह पर दुनियाभर से आए लोग चर्चा करेंगे और एक बेहतर मसौदा भी तैयार किया जाएगा.दिल्ली डिक्लेरेशन के नाम से जाना जाएगा दिल्ली डिक्लेरेशन काफी अहम होगा. आज पूरा देश जलवायु परिवर्तन की समस्या से जूझ रहा है .
un cop 14
इस कड़ी में यूएन एग्जीक्यूटिव सेक्रेटरी इब्राहिम थावे ने संबोधित करते हुए कहा कि अगर हम तेजी से होती हुई जलवायु परिवर्तन की समस्या को कम करने के लिए कार्य करते हैं तो उससे दुनिया में समृद्धि आती है साथ ही रोजगार के भी अवसर उपलब्ध होंगे.वहीं उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि यह आयोजन जो 25 वा आयोजन है भारत में काफी अच्छे तरीके से किया जा रहा है और सभी प्रतिनिधि जो कि करीब 190 देशों से भारत में भाग ले रहे हैं वह काफी उत्साहित हैं .

मंत्री प्रकाश जावेडकर ने अपने संबोधन में कहा कि अगर बंजर जमीन और सुखाड़ की समस्या से हम लोग हल ढूंढते हैं तो इससे हमारी अर्थव्यवस्था भी मजबूत होगी और जो शहरों के तरफ ग्रामीण आबादी काफी अधिक संख्या में जा रहे हैं वह संख्या भी घटेगी और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती मिलेगी साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि भारत के प्रधानमंत्री काफी उत्साहित हैं इस कार्यक्रम को लेकर और 9 सितंबर को इंडिया एक्सपो मार्ट में उच्च स्तरीय बैठक में शामिल होंगे और महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की जाएगी. ग्रेटर नोएडा के लिए भी काफी उत्साहजनक है कि दुनिया के लगभग 3000 प्रतिनिधि हमारे शहर में शिरकत हो रहे हैं.

यह भी देखे:-

महिला उन्नति संस्था ने आर्थिक रूप से कमजोर महिलाओं के लिए शुरू किया कंप्यूटर सेंटर
होली के दिन ग्रेटर नोएडा में तीन बार होगी जलापूर्ति, टैंकर मंगवाने के लिए ग्रेनो प्राधिकरण ने जारी क...
दिल्ली में सोनिया गांधी, शरद पवार समेत कई नेताओं से मिलेंगी ममता बनर्जी, करेंगी 2024 पर मंथन
दिल्ली : 10 दिन में ग्रे लाइन पर दौड़ने लगेगी मेट्रो, तैयारियां अंतिम दौर में
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में 2 हजार से ज्यादा एग्जीबिटर्स प्रस्तुत करेंगे अपने उत्पाद
आचार्य बालकृष्ण ने CEO अरुणवीर सिंह से की मुलाकात, Yamuna Authority में 1,600 करोड़ की औद्योगिक परिय...
जमीनी रंजिश के चलते हुई हत्या के मामले में पांच लोगों को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
Jammu Kashmir: घुसपैठ की फिराक में आतंकी, बड़े हमलों की साजिश
 यू पी डायल 100 - कौशल विकास एवं प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारम्भ 
"पर्यावरण संतुलन के लिए वृक्षों का होना बेहद जरूरी है" : धीरेन्द्र सिंह 
छात्राओं की सुरक्षा को लेकर दनकौर कोतवाली पुलिस को सौंपा ज्ञापन
महिला पर किया कैंची से हमला
दनकौर बाईपास मुख्य मार्ग पर जलभराव से ग्रामीण परेशान
फीस मुद्दे को लेकर प्राइवेट स्कूलों के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया ने किया प्रदर्शन 
सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा— क्या हम शिक्षा के ज़रिये समाज को पीछे ले जा रहे ...
एनटीपीसी दादरी में 74वां स्वतंत्रता दिवस मनाया गया