UNCCD कॉप-14: ग्रेटर नोएडा में आयोजित 12 दिवसीय कार्यक्रम में 196 देशों के 3 हजार अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि लेंगे हिस्सा

ग्रेटर नोएडा:ग्रेटर नोएडा में आयोजित 12 दिवसीय कार्यक्रम में 196 देशों के 3 हजार अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे.केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि भारत सरकार के पर्यावरण, वन और जलवायु परिवर्तन मंत्रालय द्वारा आयोजित इस 12 दिवसीय कार्यक्रम में 196 देशों के 3 हजार अंतरराष्ट्रीय प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे. उन्होंने बताया कि इस सम्मेलन में तकरीबन 94 देशों के पर्यावरण मंत्रियों और सेंट विंसेंट और ग्रेनेडाइंस के प्रधानमंत्री राल्फ गोन्साल्वेस सहित 5 हजार प्रतिभागी भी हिस्सा लेंगे.

केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर के अनुसार अगले 10 साल में 50 लाख हेक्टेयर बंजर जमीन को उपजाऊ बनाया जाएगा. इससे करीब 75 लाख लोगों को रोजगार मिलेगा. इस सम्मेलन का प्रयास खराब जमीन को उपजाऊ जमीन में बदलने का प्रयास है. यहां कई देशों के वैज्ञानिक अपने-अपने इनोवेशन की भी प्रदर्शनी करेंगे.

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन कन्वेंशन कार्यान्वयन समीक्षा समिति (CRIC) के 18वें सत्र और विज्ञान व प्रौद्योगिकी समिति (GST), UNCCD की 14वीं बैठक के साथ-साथ आयोजित किया जा रहा है. सम्मेलन में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी शामिल होंगे.

उन्होंने कहा कि देश की 29 प्रतिशत जमीन का मरुस्थलीकरण हुआ है. सरकार अपने प्रयासों से 2030 तक 50 लाख हेक्टेयर भूमि को उपजाऊ बनाएगी. इसके अलावा सरकार एक उत्कृष्टता केन्द्र उत्तराखंड में स्थापित करेगी.

इस वैश्विक सम्मेलन में मरुस्थलीकरण, भूमि क्षरण और सूखे से उत्पादक भूमि के नुकसान को नियंत्रित करने के लिए विशेष रूप से पिछले दो वर्षों के दौरान हुई प्रगति की समीक्षा की जाएगी.

उन्होंने कहा कि 2018-2030 के लिए कन्वेंशन के लक्ष्यों की प्राप्ति को सुनिश्चित करने के लिए करीब 30 निर्णयों पर भी सहमति बनने की उम्मीद है. ये लक्ष्य हैं – मरुस्थलीकरण और भूमि क्षरण से प्रभावित आबादी के जीवन में सुधार लाना, प्रभावित पारिस्थितिक तंत्र में सुधार लाना, सूखे के प्रभावों को कम करना और इन लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए पर्याप्त संसाधन जुटाना.

यह भी देखे:-

वेडिंग जोन में 98 पथ विक्रेताओं को ड्रा के जरिए मिला रोजी-रोटी का ठिकाना
लूट की मोबाइल के साथ शातिर लुटेरे गिरफ्तार
अटल जयंती पर भाजपा दनकौर मंडल ने किसान सम्मलेन का आयोजन किया 
मतदाता सूची की शुद्धता पर जोर: जिला निर्वाचन अधिकारी ने राजनीतिक दलों संग की अहम बैठक
वाराणसी में आज ‘मोदी-मोदी’: पूर्वांचल को मिलेगी कई परियोजनाओं की सौगात
जीआईएमएस में "एआई स्टार्टअप क्लिनिक – एपिसोड 3" आयोजित, चिकित्सकों के लिए एआई पर विशेष फोकस
कल का पंचांग, 2 फरवरी 2026, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहुर्त
आज का पंचांग, 7 दिसंबर 2020 , जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने नोएडा एवं ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की 1719 करोड़ रुपये की 124 विकास परि...
ग्रेटर नोएडा: अधिवक्ता एवं दस्तावेज लेखक वेलफेयर एसोसिएशन ने किया भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष का स्वागत
ग्रेटर नोएडा के 64 गांवों में लगेंगी स्ट्रीट व हाईमास्ट लाइटें—प्राधिकरण ने ब्लैक स्पॉट चिन्हित कर श...
Coronavirus Lockdown Live: स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा- देश में सक्रिय मरीजों की संख्या पिछले साल से द...
भाकियू ने सीओ को ज्ञापन सौंपा , फायर बिग्रेड  गाड़ी की माँग
शारदा विश्विद्यालय में वन महोत्सव का आयोजन
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों के संबंधियों द्वारा ठेकेदारी बर्दाश्त नहीं : चौधरी प्रवीण भारती...
वीर शिरोमणि महाराज सुहेलदेव जी बैस की जयंती का आयोजन