ग्रेटर नोएडा में 2 सितम्बर से 14 वां श्री गणेशोत्सव

ग्रेटर नोएडा : प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी “गणपति बाप्पा मोरया” के जयकारे से ग्रेटर नोएडा गूंज उठेगा . गणराज महाराष्ट्र मित्र मंडल ट्रस्ट की ओर से 14 वां श्री गणेशोत्सव आगामी 2 सितम्बर से शहर के मिहिर भोज सिटी पार्क में आयोजित किया जा रहा है .

ट्रस्ट के ट्रस्टी चंद्रशेखर गर्गे “काका जी” ने आज प्रेस कांफ्रेंस में बताया सोमवार 2 सितम्बर को शाम 6 बजे श्री गणेश जी के प्रतिमा का विधिवत स्थापना किया जाएगा. इसके बाद 7 से 10 बजे तक प्रांजल राघव और रिताशु बंसल द्वारा आरती और भजन संगीत की प्रस्तुति दी जाएगी.

अगले दिन 3-5 सितम्बर को टैलेंट शो नृत्य व संगीत का कार्यक्रम शाम 7 आब्जे से 10 बजे तक आयोजित किया जाएगा. इसमें भाग लेने के लिए संपर्क करें – दुर्गेश्वरी , 9899397454

5 सितम्बर को ही राष्ट्रीय कलाकार अनुराधा शर्मा द्वारा शाम 8-10 बजे तक राधा कृष्णलीला की प्रस्तुति दी जाएगी.

6 सितम्बर को शाम 7 बजे से अर्केस्ट्रा, 7 सितम्बर को कवि सम्मेलन, 8 सितम्बर को सुबह 10 बजे से चित्रकला प्रतियोगिता और शाम 7 बजे से नृत्यरंग का आयोजन किया जाएगा.

9 सितम्बर को लावणी नृत्य और 10 सितम्बर को ऋतुरंग का आयोजन होगा. 11 एप्तेम्बेर को शाम 7 बजे से सुन्दरकाण्ड का पथ और 12 सितम्बर को महाप्रसाद भंडार और विसर्जन शोभायात्रा का आयोजन किया जाएगा.

चंद्रशेखर गर्गे ने बताया आरती रोजाना प्रात: 8:30 बजे शाम 6:30 की जाएगी. इस वर्ष का स्लोगन है “जल ही जीवन है ,save water . इस वर्ष स्वच्छता और सजावट पर विशेष ध्यान रखा गया है. साथ ही खाने पीने और अन्य सामानों के स्टाल्स और बच्चों के लिए झूले आदि लगाए जाएंगे. .

यह भी देखे:-

ट्रेन की चपेट में आकर युवक की मौत
विस्तृत खबर : बदमाशों ने मकैनिक की गोली मारकर हत्या की
पंजाब के किसानों के समर्थन में किसान एकता संघ का प्रदर्शन, राष्ट्रपति के नाम सौंपा ज्ञापन
भारत में उज्बेकिस्तान के राजदूत द्वारा एनटीपीसी दादरी का अवलोकन
फार्मर रजिस्ट्री के लिए ग्रामवार कैंप, 31 दिसंबर तक चलेगा विशेष अभियान
ग्रामीणों ने फूलपुर गाँव के मुख्य मार्ग पर लगाया सम्राट मिहिर भोज का बोर्ड
घरेलू हिंसा पर तुरंत कार्रवाई की जरूरत: ह्यूमन टच फाउंडेशन द्वारा महिला सुरक्षा व कानूनी जागरूकता पर...
एफ आर एस नेशनल रोलर स्पोर्ट्स चैंपियनशिप में ग्रेटर नोएडा के खिलाड़ियों ने मचाई धूम, 6 बच्चों ने जीत...
जेवर एयरपोर्ट विस्थापन नीति में बदलाव नहीं हुआ तो होगा बड़ा आंदोलन: राकेश टिकैत
यमुना नदी उफान पर, ग्रेटर नोएडा के तटीय इलाकों में बढ़ा जलस्तर
कांग्रेस ने किया भाकियू (मुलायम) के नवनियुक्त जिला अध्यक्ष बिन्नू भाटी का स्वागत, किसान हितों में सा...
कल का पंचांग, 22 जून 2024, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
सेवा में मिली सीख: जी. डी. गोयनका स्कूल के छात्रों ने वृद्धाश्रम में बांटी खुशियाँ और अपनापन
पहलगाम आतंकी हमले के शहीदों को सेक्टर डेल्टा-2 निवासियों ने दी श्रद्धांजलि, कैंडल मार्च निकाल कर जता...
गलगोटियाज विश्वविद्यालय में 12वें अंतर्राष्ट्रीय पुस्तकालय और सूचना सम्मेलन का भव्य समापन
हार्डवेयर की दो दुकानों का ताला तोड़कर कीमती सामान चोरी