ग्रैंड माँ प्री स्कूल में पौधारोपण कर बच्चों ने जाना पेड़ का महत्त्व
ग्रेटर नोएडा : पेड़ प्रकृति का सुन्दर और उपयोगी उपहार है. पेड़ हमें फल, फूल, दवाई, इंधन सब देते हैं. पेड़ हमारे सबसे अच्छे मित्र हैं. यह हमें फल, फूल, दवाई, इंधन सब देते हैं. एक पेड़ हमें सालों साल मदद करता है. आज यह अति आवश्यक है कि हम पौधों का ध्यान रखें एवं अपने आस-पास हर जगह पेड़ लगाएं. इसी उद्देश्य से ग्रैंड माँ प्री स्कूल एंड डे केयर ने प्लांट प्रतियोगिता का आयोजन किया. नन्हे नन्हें बच्चों ने सुन्दर-सुन्दर रंग बिरंगे पौधे गमलों में लगाये एवं उन्हें सजाया. इस एक्टिविटी द्वारा बच्चों में पौधों के लिए प्यार जगा और उन्हें जागरूक भी किया गया कि किस तरह आज धरती पर प्रदुषण बढ़ रहा है. इसे कम करने का एक मात्र तरीका यही है कि हम सब ज्यादा से ज्यादा वृक्षारोपण करें. इसके अलावा कविता प्रतियोगिता में भी बच्चों ने बढ़-चढ़ कर भाग लिया.
इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य अनीता सिंगला एवं इनर व्हील क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा की प्रधान अनीता त्यागी ने प्लांट एवं कविता प्रतियोगिता के विजयी बच्चों को पुरस्कृत किया. अनीता त्यागी ने कार्यक्रम की भूरी-भूरी प्रशंसा करते हुए बच्चों को पर्यावरण की सुरक्षा करने के लिए प्रेरित किया.
