आकर्षण का केंद्र रही कृष्ण और गोविंदा की कुश्ती

बिलासपुर :जनपद के दनकौर में  चल रहे तीन दिवसीय  दंगल का बुधवार देर रात्रि को समापन हुआ। इस पूरे दंगल में क्रष्ण और गोविंदा की कुश्ती आकर्षण का केंद्र रही। क्षेत्रीय पहलवानों सहित अन्य प्रदेशो के सैकड़ों   पहलवानो  ने  दंगल में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस दंगल में क्रष्ण ने अपने दांव से गोविंदा को आसमान दिखा दिया। पूरे दंगल में दोनों पहलवानो की कुश्ती ने  दंगल को ताली की गड़गड़ाहट के साथ दर्शकों ने अपनी अपनी कुर्सियों पर खड़े हो गये ।खडखडी सुनित गुर्जर  व छत्रसाल स्टेडियम विक्की ,अनवरगढ के दानिश  व जुनेदपुर अभिषेक ,जमालपुर राजेश भाटी  व हामिदपुर बंटी पहलवानो की कुश्ती बराबर रही।इस बार विभिन्न प्रदेशों से आए पहलवानों की कुश्ती भी आकर्षण का केंद्र रही।वही अपने जमाने के नामचीन पहलवान रहे  45  वर्षीय जमालपुर राजेश भाटी  पहलवान ने हमीदपुर निवासी बंटी  पहलवान की चुनौती स्वीकार कर लिया। पहले तो सभी इसे देखकर दंग रह गए परंतु पुराने पहलवान ने पूरे पंद्रह मिनट तक युवा पहलवान से कुश्ती लड़कर खूब छकाया और नाक के चने चबाने के लिए मजबूर कर दिया।परन्तु यह चर्चित कुश्ती बराबरी पर छूटी।  इस बार महिला पहलवानों की कुश्तियां भी आकर्षण का केंद्र रहीं।

द्रोण गौशाला समिति ने पहलवानों का जमकर उत्साहवर्धन किया और जीतने वाले पहलवानों को इनाम दिया।समापन के दौरान द्रोण गौशाला समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल ने कहा कि कुश्ती खेल का सम्मान देश की माटी का सम्मान है। पहलवान अपने बल का प्रदर्शन करके युवाओं को नैतिकता और चरित्र का संदेश देते हैं। इस मौके पर द्रोण गौशाला समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल ,संदीप जैन, महीपाल गर्ग,संदीप गर्ग,कमल चौधरी,सुनील प्रधान,नासिर अब्बासी,अरुण नागर, कुशाग्र चौधरी,सुुशील बाबा,नासिर सलमानी,मुस्तकीम जयसवाल सहित हजारो की संख्या में लोग मौजूद रहे. — साभार : खालिद सैफी

यह भी देखे:-

ओपन नेशनल स्केटिंग और इंटर स्कूल शतरंज टूर्नामेंट में रयान इंटरनेशनल ग्रेटर नोएडा का जलवा, जीते ओवरऑ...
सिटी हार्ट में हुआ बाल दिवस के उपलक्ष में बाल मेले का आयोजन
जेवर एयरपोर्ट से आइजीआइ एयरपोर्ट तक का सफर सिर्फ 1 घंटे में, डीपीआर हो रहा है तैयार
अधिकारियों से मुलाकात कर महिला शक्ति उत्थान मंडल ने गिनाई समस्याएं
बहुचर्चित महेंद्र भाटी हत्याकांड में सजा काट रहे भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष प्रणीत भाटी बरी
यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो-2025 में आईटीआई स्टॉल पर आगंतुकों को दी जा रही तकनीकी शिक्षा की जानकारी
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा गलगोटिया यूनिवर्सिटी में रक्तदान शिविर आयोजित
विश्व पृथ्वी दिवस के उपलक्ष्य पर पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने दिया जागरूकता का सन्देश ....
कल का पंचांग, 10 जनवरी 2025 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
सरिया के खरीद फरोक्त में की जा रही थी टैक्स की चोरी, सेल्स टैक्स विभाग व पुलिस ने पकड़ा
परशुराम जयंती के उपलक्ष्य में कल रविवार को कार्यक्रम
देश भर के 3 लाख के डाक्टरों की हड़ताल शुरू, ओपीडी में पसरा सन्नाटा, मरीज परेशान
कैंटर चालक ने बाइक में मारी टक्कर, एक की मौत
गोदावरी इलेक्ट्रिक मोटर्स ने भारत में अपने ईवी के सफर की शुरुआत की इलेक्ट्रिक ऑटो और इलेक्ट्रिक बाइस...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ; वाणिज्यिक भूखंडों की योजना में आवेदन की तिथि बढ़ी