UPDATE: आधे घंटे में दो मुठभेड़, तीन बदमाशों को लगी गोली, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा: लगातार आधे घंटे में दो मुठभेड़, चार शातिर बदमाश गिरफ्तार
ग्रेटर नोएडा में एक बार फिर गोलियों की गड़गड़ाहट गूंज उठी। जहां दो कोतवाली क्षेत्रों में 2 स्थानों पर पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। इस मुठभेड़ में चार बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है। वही एक पुलिसकर्मी भी गोली लगने से घायल हो गया है। पहली मुठभेड़ बादलपुर पुलिस और कार सवार बदमाशों के बीच हुई। जिसमें दो बदमाश मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किए गए। चेकिंग दौरान रोकने पर की पुलिस टीम पर फायरिंग, दरोगा सुनील के बाजू में लगी गोली, बदमाश रोहित व गंगू के पैर में लगी गोली, आरटीगा कार में सवार थे चारो बदमाश, 2 तमंचे व कार की बरामद, घायल बदमाश जिला अस्पताल रैफर, दरोगा सुनील को किया अस्पताल में भर्ती।
दुसरे मुठभेड़ में लुटेरे राहुल के पैर में लगी गोली, बदमाश रविन्द्र को भी किया गिरफ्तार, लूट व छिनैती के कई मुकदमो में है वांछित, 2 तमंचे किये बरामद, घायल बदमाश को जिला अस्पताल भेजा, आपराधिक इतिहास खगालने में जुटी दादरी पुलिस.
