ग्रामीण विकास समिति के बैनर तले चल रहे आंदोलन को वृन्दाकरात का समर्थन

नोएडा: बिजली मुख्यालय सैक्टर-16 नोएडा पर कई दिन से ग्रामीण विकास समिति के वैनर तले बिजली दिये जाने की मांग पर चल रहे आन्दोलन के समर्थन में गुरूवार 29 अगस्त 2019 सी0पी0आई0एम0 की राष्ट्रीय नेता एवं पूर्व संासद कामरेड वृन्दाकरात धरना स्थल पहुॅची तो ग्रामीण विकास समिति के नेताओं और आम नागरिको ने गर्मजोशी के साथ इनका स्वागत किया उन्होंने धरना स्थल पर मौजूद लोगों से उनकी तकलीफ को ध्यान से सुना और उन्हें आश्वासन दिया कि वे स्वंय और उनकी पार्टी ग्रामीण विकास समिति के जायज मांग पर हो रहे आन्दोलन के साथ है और वे हर कोशिश करेगी की लोगों की तखलीफ का समाधान हो इसलिए वे शासन स्तर पर भी बाचचीत करने का प्रयास करेगी सभा को सम्बोधित करते हुए उन्होंने आश्चर्य व्यक्त किया कि जब लोगों ने सरकार को राजस्व देकर घर बनाये तो वह अवैध कैसे हो सकते है। वहां रह रहे लोगों का वोट लेकर सांसद और विघायक बने तो वोट लेने के लिए वैध और नागरिक सुविधाएॅ देनी की मांग की तो अवैध, उन्होंने अक्षरधाम व कई उदाहरण दिए जो हिन्डन जमुना गंगा में डूब क्षेत्र में बनी इमारतों का जिक्र किया और कहा कि अमीरों के लिए अलग कानून और गरीबों के लिए अलग कानून यह नहीं चलेगा। उन्होंने विद्युत वितरण निगम लिमिटेªट के चीफ इन्जीनियर से भी बातचीत किया। धरने को सम्बोधित करते हुए माक्र्सवादी कम्पयुनिष्ट पार्टी दिल्ली, एन0सी0आर0 राज्य सचिव कामरेड के एम तिवारी ने सम्बोधित करते हुए सरकार और जिला प्रसासन की कड़ी निन्दा करते हुए कहा कि सरकार गरीबों के साथ अन्याय कर रही है और उनकी जायज मांग को मानने को तैयार नहीं है जिसके लिए आन्दोलन को और मजबूत करने की जरूरत है। धरना स्थल पर हुई सभा को माकपा नेता पुष्पेन्द्र ग्रेवाल, मदन प्रसाद भीखू प्रसाद, जनवादी महिला समिति की नेता आशा यादव, रोमा शर्मा, लता सिंह, किसान सभा के नेता डा0 रूपेश वर्मा, सीटू नेता भरत डेजर, नरेन्द्र पाण्डे राजकरन, सामाजिक कार्यकर्ता शाहबुद्वीन, उर्मीला चैधरी, गुडडू, ग्रामीण विकास समिति के नेता गंगेश्वर दत्त शर्मा, गोबिन्द सिंह दयाशंकर पाण्डे, वशिष्ठ मिश्रा, श्यानन्द झा लायक हुसैन, गोपी, रामजी यादव, सुनील दुबे, विनोद यादव, राजेन्द्र गौड, सत्यप्रकाश, रीता सिंह, विनिता मीनू, दीपिका आदि ने सम्बोधित किया।

बिजली आंदोलन के बढ़ते दायरे को भांप कर सत्ताधारी पार्टी भाजपा के जिला महामंत्री चन्दगी राम भी धरना स्थल पर पहुॅचे और शीध्र समस्या के समाधान कराने की बात कही। लोगों ने उनके अश्वासन को मानने से इनकार कर दिया और उनसे मांग किया की माननीय विधायक व सांसद जी को हमारे बीच में लेकर आओं नहीं तो हम उनके कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर ज्ञापन देगें।

यह भी देखे:-

इकोटेक-3 में IBA के सहयोग से पुलिस चौकी का शुभारंभ, सुरक्षा को मिलेगा नया आयाम
नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ से होगा "प्रेरणा विमर्श-2024" का शुभारंभ, पोस्टर लॉन्च
औद्योगिक विकास मंत्री सतीश महाना ने सुनी उद्यमियों की समस्या
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ईनामी बदमाश 
बाल दिवस : युवा संघर्ष समिति के तत्वधान में सौहरखा छात्र दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन
सुन्दर भाटी गैंग के सक्रिय सदस्य की अल्फा 2 में करोड़ों की संपत्ति जब्त
वाराणसी : आज सीएम योगी का दौरा , आ रहे हैं तैयारियों को परखने, पीएम मोदी इस महीने आ सकते हैं काशी
सांसद नवनीत राणा ने 3100 जोड़ों संग की थी सामूहिक समारोह में शादी, जानें- कौन हैं विधायक पति
कोरोना से राहत : लगातार दूसरे दिन आए 20 हजार से कम मामले
धन्य है ऐसे माता पिता जिन्होंने शूरवीरों को जन्म दियाः नरेश कुच्छल
सड़क हादसे में साइकिल सवार की मौत, बस ने कुचला
सुमित अंतिल ने नीरज चोपड़ा के साथ अभ्यास कर 15 मिनट में 3 बार तोड़ा वर्ल्ड रिकार्ड, गोल्ड मेडल जीत ...
खुलासा: कोविशील्ड की डोज में 12-16 हफ्ते का अंतराल कितना सही? एस्ट्राजेनेका ने दी यह जानकारी
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
ICMR RESEARCH: वैज्ञानिकों ने बताया किस तरह खोले जाएं स्कूल, छोटे बच्चों में कोरोना का खतरा कम
कविता: वक़्त अब बदल गया,बचपन कहि पीछे छूट गया