ग्रेटर नोएडा में पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का शुभारम्भ

ग्रेटर नोएडा: गौतमबुद्ध नगर जनपद के ग्रेटर नोएडा में पहला इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन का शुभारम्भ हो गया है. यह चार्जिंग स्टेशन हबीबपुर के नजदीक लगे इंडियन ऑयल के पंप पर शुक्रवार से शुरू होचुका है. इस चार्जिंग स्टेशन को इंडियन ऑयल और एनटीपीसी ने मिलकर शुरू किया है. यहां पर एक वाहन को चार्ज करने में 70 मिनट का समय लगेगा. आपको बता दें प्रदूषण को कम करने की मुहिम के तहत सरकार की तरफ से लगातार इलेक्ट्रिक वाहनों पर जोर दिया जा रहा है.

एक साथ चार वाहन हो सकेंगे चार्ज

इलेक्ट्रिक वाहनों के लिए चार्जिंग स्टेशन बनाने की शुरुआत देश में हो गई है. पंप में बिजली मुहैया कराने के लिए एनटीपीसी सहयोग करेगी. ग्रेटर नोएडा के हबीबपुर के पास शुरू किए गए चार्जिंग स्टेशन में एक साथ चार वाहन चार्ज किए जा सकेंगे. एक चार पहिया वाहन को चार्ज करने में करीब 70 मिनट का समय लगेगा. मांग बढ़ने के साथ ही यहां पर चार्जिंग प्वाइंट बढ़ाए जाएंगे ताकि लोगों को सहूलियत मिल सके.

आठ रुपये प्रति यूनिट शुल्क होगा

इलेक्ट्रिक व्हीकल चार्जिंग स्टेशन में 8 रुपये प्रति यूनिट के हिसाब से पैसा लिया जाएगा. हालांकि, यह कीमत शुरुआती एक महीने के लिए है. इसके बाद इसकी दर तय की जाएगी. बहुत संभव है कि इसकी दरों में इजाफा कर दिया जाए. फिलहाल इस चार्जिंग स्टेशन पर इसके ट्रायल को देखते हुए कोई शुल्क नहीं लगाया जा रहा है.

यह भी देखे:-

अपराध रोकने में जन सहयोग जरूरी - मीनाक्षी कात्यायन
पिच-साइफर 2.0: ग्रेटर नोएडा में उभरे युवा नवप्रवर्तक, 165 छात्रों ने दिखाई अपनी सोच की उड़ान
शारदा विश्वविद्यालय में कश्मीरी छात्रों ने निकाला आक्रोश मार्च, आतंकवादी हमले के खिलाफ उठाई आवाज
ग्रेटर नोएडा में उद्योग पंजीकरण व जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक आयोजित, 160 से अधिक उद्यमियों ने लिया स...
ग्रेटर नोएडा के बीटा-1 सेक्टर में सफाई जागरूकता अभियान, प्राधिकरण और RWA की संयुक्त पहल
नोएडा हाट में हुआ सरस आजीविका मेला 2023 का उद्घाटन
फटा राष्ट्र ध्वज फहराने पर करप्शन फ्री इंडिया संगठन ने की शिकायत
भारत मोबिलिटी ग्लोबल एक्सपो 2025: UMIS 2025 का भव्य उद्घाटन, मोबिलिटी और इंफ्रास्ट्रक्चर में नए युग ...
दादरी तक हो मेट्रो ट्रेन का संचालन: आनद आर्य
'सेवइन एप' : रुचि के क्षेत्र में बढ़ने से मिलेगी सफलता, इससे क्या होगा फायदा
भारत का उदय युवाओं से शुरू होता है: जी.एल. बजाज संस्थान में 9वें छात्र संसद सम्मेलन के पहले दिन 5000...
एएसीएसबी सदस्यता प्रमाण पत्र और पिन बने मील का पत्थर: जीएलबीआईएमआर ने दक्षिण एशिया के क्षेत्रीय प्रम...
मेहनत और निष्ठा ने दिलाई पदोन्नति
आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में राष्ट्रीय गणित दिवस पर वैदिक गणित पर चर्चा
 सिटी हार्ट स्कूल ने विजय महोत्सव 2025 में फिर मारी बाजी, भक्ति संगीत नृत्य प्रतियोगिता में प्रथम स्...
शिवपाल , औवैसी, चंद्रशेखर व ओमप्रकाश राजभर ने की बड़ी बैठक- अखिलेश को अल्टीमेटम