एक सितम्बर को सम्राट महिर भोज जयंती पर मनाया जाएगा इंटरनेशनल गुर्जर डे
ग्रेटर नोएडा : अखिल भारतीय वीर गुर्जर महासभा आगामी 1 सितंबर दिन रविवार को गुर्जर सम्राट मिहिर भोज की जयंती के अवसर पर इंटरनेशनल गुर्जर डे का आयोजन किया जायेगा। अखिल भारतीय गुर्जर महासभा के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह भाटी ने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य समाज के सभी राजनीतिक दलों के विधायक और सांसदों को आमंत्रित किया गया है और गुर्जर समाज के सभी शासन और प्रशासन ने अधिकारियों को भी बुलाया गया है।
इस कार्यक्रम में समाज की महान विभूतियों को सम्मानित किया जाएगा तथा सांस्कृतिक कार्यक्रम रागिनी के माध्यम से गुर्जर समाज के गौरवशाली इतिहास के बारे में बताया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से गुर्जर समाज के आम लोगों के साथ-साथ समाज का नाम रोशन करने वाले खिलाड़ी, अधिकारी और राजनीतिक दल के लोग भी शामिल होंगे। तथा अन्य प्रदेशों के लोगों को भी इस कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है। प्रेस वार्ता में तेजा गुर्जर, सत्येंद्र गुर्जर, डॉक्टर अजय भाटी, विकास भनौता, इंदर प्रधान, अक्षय भाटी, विकास भाटी, आदि लोग उपस्थित रहे।
