आईपीएस के नाम पर बनाई फर्जी फेसबुक आईडी , फिर उसके दोस्त के साथ की ठगी, जानिए कैसे

ग्रेटर नोएडा। आईपीएस अधिकारी के नाम से फेसबुक आईडी बनाकर उनके ही दोस्त से ठगी करने का मामला प्रकाश में आया है। फेसबुक पर चेटिंग कर कैंसर पीड़ित की मदद के नाम पर दो बार में बैंक खाते में 52 हजार रूपये ट्रांसफर कराया गया। इसके बाद चेटिंग करना बंद कर दिया। पीड़ित ने अपने आईपीएस दोस्त से फोन पर बात की तो ठगी का पता चला। पीड़ित की शिकायत पर सूरजपुर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के खोदना खुर्द गांव निवासी सुरजीत की बनारस हिन्दू विविद्यालय में बीटेक की पढ़ाई के दौरान एक साथी छात्र से दोस्ती हुई थी, जो अब आईपीएस अधिकारी बन चुका है।

आईपीएस दोस्त के नाम से बनी फेसबुक आईडी से सुरजीत के पास एक मैसेज फार्वड किया गया था, जिसमें एक मरीज का फोटो भी था। चेटिंग के जरिए फेसबुक आईडी हैंडल कर रहे व्यक्ति से लंबी बातचीत हुई। फेसबुक पर ही चेटिंग होती रही। सुरजीत आईपीएस मित्र समझकर उससे चेटिंग करते रहे। आरोप है कि आईपीएस मित्र बनकर ठगी करने वाले व्यक्ति ने कहा कि वह एक कैंसर पीड़ित की मदद कर रहे हैं, अगर वह भी मदद करना चाहे तो कर सकते हैं। मानवता का धर्म निभाते हुए सुरजीत भी कैंसर पीड़ित की मदद करने के लिए तैयार हो गए। इसके बाद बताए गए खाते में दो बार में 52 हजार रूपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद चेटिंग पर कोई जवाब नहीं मिला, तो सुरजीत ने अपने आईपीएस दोस्त को फोन कर पूरे मामले की जानकारी दी और दोस्त ने कहा कि उसने फेसबुक आईडी से कैंसर पीड़ित की मदद के संबंध में कोई मैसेज नहीं भेजा था। इस पर सुरजीत को ठगी का एहसास हुआ। एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि इस मामले में सूरजपुर कोतवाली पुलिस को रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। आरोपी की पहचान कर उसकी गिरफ्तारी की जाएगी।

यह भी देखे:-

धोखाधड़ी कर कंस्ट्रक्शन साइट से वसूली करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार
भाजपा कार्यकर्ता की गोली मारकर हत्या , एक गिरफ्तार , दरोगा सस्पेंड
ग्रेटर नोएडा : खनन माफियाओं पर शिकंजा , छह पर गुंडा एक्ट की कार्यवाही
शातिर चोर गिरोह का हुआ पर्दाफ़ाश , चार गिरफ्तार, भारी मात्रा में चोरी का माल बरामद 
देखें VIDEO, बाइक सवार बदमाशों ने वर्कर को मारी गोली
लूटपाट की नीयत से अवैध हथियार लेकर घूम रहा बदमाश की गिरफ्तार
BREAKING: योग प्रशिक्षिका महिला बुजुर्ग दम्पति की हत्या से सनसनी
प्रॉपर्टी डीलर ने पार्टनर पर किडनैपेड कर लाखों रूपये फिरौती लेने का आरोप लगाया
अवैध वसूली करने से रोका तो टोल मैनेजर की कर दी पिटाई
प्लाट विवाद में फायरिंग में मारे गए युवक की हुई पहचान
परिवार गया था बाहर, चोरों ने उड़ाया लाखों का माल
फर्जी आइपीएस आइएएस अधिकारी गिरफ्तार, पीएमओ में तैनाती बताकर गांठता था पुलिस अधिकारियों पर रौब, पहले ...
जहांगीरपुर पेट्रोल पंप पर संजय हत्याकांड को लेकर की बड़ी पंचायत
अवैध शराब बिक्री का भंडाफोड़: नोएडा पुलिस ने 107 पव्वों के साथ अभियुक्त दबोचा
एनएच 91 पर कर रहे थे पर सट्टा लगा कर घोड़ों की रेस का आयोजन, पहुंचे हवालात 
रिजर्व बैंक के मैनेजर ने दो बैंकों के खिलाफ दर्ज करवाया मुकदमा, जाली नोट जमा कराने का आरोप