रेस्टोरेंट एवं होटल को होगा प्लास्टिक प्रतिबंध से सबसे बड़ी समस्या

नोएडा: सिंगल यूज प्लास्टिक के प्रतिबंध सुनिश्चित करने हेतु शहर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है इसी सनर्भ मे जिलाधिकारी बी एन सिंह की अध्यक्षता मे उनके केम्प कार्यालय सेक्टर 27 पर जनता के बीच इसके महत्व को पहुंचाने हेतु बैठक आहूत की गई । बैठक मे डी0जी0एम हेल्थ सुभाष चंद मिश्रा, क्षेत्रीय अधिकारी प्रदूषण अनिल कुमार सिंह , सिटी मजिस्ट्रेट शैलेन्द्र मिश्र ,जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल एवं सभी बाजारों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया। जिलाधिकारी बी0एन0 सिंह ने बताया कि बैठक का उद्देश्य व्यापारियों एवं जनता के बीच प्लास्टिक प्रतिबंध के महत्व को बताकर व्यापारियों एवं आम नागरिकों को जागरूक करना है । उन्होंने कहा कि एक माह तक व्यापारी संगठन एवं प्रशासनिक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है इसके पश्चात दण्डात्मक कार्यवाही की जायेगी व्यापारियों को प्रतिबंध से हो रही परेशानियों ओर प्लास्टिक के विकल्प पर चर्चा करने के लिए यह बैठक आयोजित की गई है। ब्रह्मपुत्र मार्किट से रोबी गोयल एवरग्रीन स्वीट्स एवं ईशान गोयल अग्रवाल स्वीट्स सेक्टर 18 द्वारा प्लास्टिक के विकल्प के रूप मे उपयोग किये जा रहे कुछ नमूनों को प्रस्तुत किया गया जिसमें से कुछ पर सभी की सहमति बनी प्लास्टिक प्रतिबंध के दुष्प्रभावों को प्रोजेक्टर के माध्यम से सभी व्यापारियों को समझाया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश कुच्छल ने कहा कि प्लास्टिक पर पूर्ण प्रतिबंध स्वागत योग्य फैसला है और व्यापार मंडल इसका पूर्ण समर्थन करता है । प्लास्टिक प्रतिबंध से सबसे बड़ी समस्या रेस्टोरेंट एवं होटल जो खाद्य सामग्री पैक कर कर बेचते है उनके लिए द्रव्य पदार्थों को पैक करने की है इसका विकल्प जो सामने आ रहा है उससे दामों मे इजाफा होना तय है। व्यापार मंडल व्यापारियों एवं आम नागरिकों को इसके दुष्प्रभाव से अवगत कराने हेतु सार्थक प्रयास करेगा और प्लास्टिक के विकल्प के रूप मे उपयोग होने वाली वस्तुओं के सनर्भ मे प्रशासन को निरंतर सूचित करता रहेगा। उन्होंने व्यापारियों से आह्वान किया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पॉलीथिन का उपयोग तुरंत प्रभाव से बंद कर दिया जाये प्रतिबंधित प्लास्टिक का उपयोग करने पर इसकी पूरी वैधानिक कार्यवाही की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की होगी । इस अवसर पर वरिष्ठ महामंत्री मनोज भाटी, महामंत्री संदीप चौहान, चैयरमेन रामअवतार सिंह, सतनारायण गोयल, दिनेश महावर, अनिल अग्रवाल, अरुण कपूर, राहुल तनेजा, रमित खन्ना कुकडु कु रेस्टोरेंट, रोबी अग्रवाल, ईशान गोयल, विनोद नामदेव, गिरीश चंद महेश्वरी, सहित अन्य व्यापारी मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

तीसरी आंख से होगी बिलासपुर की निगरानी, लगाए गए दर्जन भर कैमरे
अब यूपी में तेज हुईं मंत्रिमंडल विस्तार की चर्चाएं, जल्द बढ़ सकता है योगी कैबिनेट का दायरा
मुंबई एयरपोर्ट पर चलते-चलते सोनू सूद से शख्स ने मांगी मदद, एक्टर बोले- ‘डिटेल्स भेज.. मैं देखता हूं'
जे पी इंटरनेशनल स्कूल ग्रेटर नोएडा को वार्षिक टाइम्स स्कूल रैंकिंग 2021 में नंबर 1 के रूप में सम्मान...
सुप्रीम कोर्ट: ऑक्सीजन संकट पर केंद्र से मांगी कार्रवाई रिपोर्ट, राष्ट्रीय टास्कफोर्स ने दिए थे अहम ...
स्मार्ट टाउनशिप में मकान व दुकान का सपना जल्द होगा पूरा
नन्हक फाउंडेशन: जरूरतमंद बच्चों के बीच स्कूल बैग का वितरण
Panchayat Chunav : सदस्य के हजारों पद खाली, नहीं हो पाएगा कई ग्राम पंचायतों का गठन
COVID 19 : जिम्स ग्रेटर नोएडा में दो और कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हुए , डिस्चार्ज किया गया
मुख्यमंत्री योगी 28 मई को नवनिर्वाचित ग्राम प्रधानों से संवाद करेंगे, जिलाधिकारियों व डीपीआरओ को जिम...
निर्माणाधीन बिल्डिंग के शटरिंग के नीचे दबे मजदूर, एक कि मौत
एसटीएफ के हत्थे चढ़े रणदीप गैंग के दो सदस्य, भाजपा कार्यकर्ता की हत्या के आरोप में थे वांटेड
Delta Variant: डेल्टा वैरिएंट के चलते कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति, जानें दुनिया में कोरोना के हाल...
Corona Live: 'नए सामान्य' की तरह जीवन में शामिल करें मास्क-स्वास्थ्य मंत्रालय
देश में कोरोना के कम हो रहे मामलों के बीच प्रधानमंत्री आज करेंगे CSIR सोसायटी के साथ बैठक, होगी अहम ...
हड़कंप: पहली बार दिल्ली के अस्पतालों में 10 हजार से ज्यादा कोरोना मरीज भर्ती, दो दिन में ही सांस लेन...