द्रोण मेला में दंगल , अखाड़े में महिलाओं ने दिखाया दमखम

दनकौर: आज यहाँ के द्रोण मेले में  तीन दिवसीय दंगल का शुभारंभ दनकौर कोतवाली प्रभारी समरेश कुमार व कस्बा चेयरमैन अजय भाटी ने फीता काटकर किया। इस दंगल  दंगल में दिल्ली,गाज़ियाबाद, नोएडा, ग्रेटर नोएडा, फरीदाबाद, हरियाणा, बुलंदशहर व मेरठ अन्य स्थानों से पहलवान जोर आजमाइश करने आते हैं। हम आपको बता दे कि शनिवार की रात  द्रोण गौशाला समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल, द्रोण नाट्य मंडल के राकेश तायल, एसडीआरवी स्कूल के संचालक संदीप जैन आदि ने सामुहिक रुप रिबन काटकर मेले का शुभारंभ किया। ज्ञात हो कि दनकौर कस्बा एक ऐतिहासिक नगरी के नाम जानी जाता है ।दंगल कार्यक्रमों में आज दोपहर 3 बजे से 5100,1101 आदि इनामी कुश्तियां शुरू हुई.  पहले दिन की कुश्ती का उद्घाटन दनकौर नगर पंचायत चेयरमैन अजय भाटी दनकौर कोतवाल समरेश कुमार सिंह ने किया इस मौके पर रजनीकांत अग्रवाल जीवन सिंह राजे प्रधान लज्जाराम अमित पहलवान  सन्दीप गर्ग दंगल के प्रायोजक जेके सीमेंट कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे।  रैफरी की भूमिका मनोज कुमार त्यागी ने निभाई .

पहले दिन के दंगल की निर्णायक कुश्ती जोंटी भाटी जमालपुर सागर भाटी के बीच हुई जिसे जोंटी भाटी जमालपुर ने जीता। 500 रूपये की कुश्ती नेन्सी घँघोला अखाडा ईश्वर दहिया रोहतक और 11 सौ की कुश्ती मानसी घँघोला अखाडा ईश्वर दहिया ने जीता . दंगल कार्यक्रमों में आज सोमवार को दोपहर 3 बजे से 5100,1101 आदि इनामी कुश्तियां शुरू हुई बंगाल के पहले दिन से ही सुरक्षा के व्यापक प्रबंध किए गए थे दनकौर कोतवाल समरेश कुमार सिंह के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर मौजूद थी इस मौके पर रजनीकांत अग्रवाल जीवन सिंह पवन खटाना अनित कसाना संदीप कुमार जैन सुशील बाबा पहलवान अमित भाटी राजे प्रधान लज्जाराम भाटी सन्दीप गर्ग दंगल के प्रायोजक जेके सीमेंट कंपनी के अधिकारी भी मौजूद रहे। रैफरी की भूमिका मनोज कुमार त्यागी ने निभाई

अब 27 अगस्त-2019 दोपहर 3 बजे से 11000 और 5100 अन्य इनामी कुश्यिं तथा 28 अगस्त 2019 दोपहर 3 बजे से 11000 और इस वर्ष की सर्वोच्च कुश्ती 101000 होगी। जब कि 27 और 28 अगस्त 2019 को रात्रि 8 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रम क्षेत्रीय स्कूलों के बच्चों द्वारा श्री द्रोण रंग मंच पर प्रस्तुत किए जाएंगे। पारसी कला शैली के नाटकों का मंचन श्री द्रोण नाटयशाला पर 29 से 1 सितंबर-2019 तक किया जाएगा। इनमें 29 अगस्त 2019 को नाटक वीर अभिमन्यु, 30 अगस्त-2019 को नाटक जयद्रथ वध, 31 अगस्त-2019 को नाटक सीता स्वंयर और 1 सितंबर-2019 को नाटक वीर हकीकत राय मंचित किए जाएंगे। इसी प्रकार  2 सितंबर-2019 को विराट कवि सम्मेलन और 3 सितबर-2019 को भजन संध्या के साथ मेले का समापन किया जाएगा दनकौर कोतवाली प्रभारी समरेश कुमार सिंह ने बताया कि  मेले की सुरक्षा के मद्देनजर अस्थाई पुलिस चौकी बनाई गयी है। जो मेला समाप्ति तक रहेगी। इस मेले की निगरानी सीसीटीवी कैमरे से भी की जाएगी। कोतवाली पुलिस के अलावा पीएसी जवानों को तैनात किया गया है । मेला में बनाई गई अस्थाई पुलिस चौकी का प्रभारी एसआई सुरेश पुंडीर को बनाया गया । — साभार ख़ालिद सैफी

यह भी देखे:-

FIP प्रमोशन इंडिया पैडल ओपन: फाइनल में भिड़ेंगी शीर्ष टीमें, दर्शकों के लिए रोमांचक मुकाबले तैयार
पथिक क्रिकेट ट्रॉफी का क्वार्टर फ़ाइनल सोमवार से, ये आठ टीम होंगी मैदान में
ओलिंपिक : टोक्यो में नए भारत का उदय, ओलिंपिक गोल्ड मेडल भारत के लिए गेम चेंजर है
जानिए WORLD CUP 2019 का शेड्यूल, किस दिन, किस टीम के साथ, किस मैदान पर भिड़ेगा भारत
जूनियर क्रिकेट चैंपियनशिप : अंशुल की बदौलत इन्द्रजीत सिंह एकेडमी ने जीता मैच
GPL 4 क्रिकेट टूर्नामेंट : आज खेले गए तीन मैच , जानिए क्या रहा परिणाम
सिटी हार्ट में हुआ दो दिवसीय खेल मोहत्सव का आयोजन
जीएल बजाज में क्रिकेट लीजेंड ब्रेट ली का आगमन, छात्रों को दिए जीत के मंत्र
जिला खेलकूद प्रोत्साहन समिति की बैठक संपन्न, सांसद खेल प्रतियोगिता का सफल हो आयोजन: सुहास एलवाई
एन.ई.ए. एवं पुलिस के बीच मैत्री क्रिकेट मैच का आयोजन, पुलिस एवं नागरिकों के बीच आपसी समन्वय स्थापित ...
श्री संत विनोबा इंटर कॉलेज में खेल कूद प्रतियोगिता छात्र-छात्राओं ने दिखाई प्रतिभा
गौतमबुद्ध नगर : खेलो इंडिया में कबड्डी का सेमीफाइनल व बास्केट बॉल का अंतिम लीग चरण कल , शूटिंग और तै...
लॉयड इंजीनियरिंग कॉलेज में फिल्म प्रमोशन के लिए पहुंचे क्रिकेटर मुथैया मुरलीधरन
द्रोणाचार्य ग्रुप आफ इन्स्टीट्शन्स में स्पोर्टस फेस्ट-2023-24 का आयोजन
राष्ट्रीय खेल दिवस: इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैम्पियनशिप का आयोजन
इंटरकॉन्टिनेंटल लीजेंड्स चैंपियनशिप : अमेरिकन स्ट्राइकर्स का धमाका: मनप्रीत गोनी के जलवे से 35 रन...