शारदा विश्विद्यालय में ओरिएंटेशन प्रोग्राम, सीईओ नरेंद्र भूषण ने किया छात्रों को संबोधित

ग्रेटर नोएडा : शारदा विश्वविधालय के सत्र 2019 – 2020 के छात्रों के लिए आयोजित ओरिएंटेशन प्रोग्राम का आज विधिवत समापन हो गया | एक सप्ताह तक चले इस कार्यक्रम में विभिन्य संकायों के लिए भिन्न भिन्न विशेषज्ञों ने भाग लिया | मास कम्युनिकेशन के लिए मीडिया जगत के नामी गिरामी हस्तियों ने भाग लेकर छात्रों का मनोबल बढ़ाया | मैनेजमेंट, लॉ , डिज़ाइन , आर्किटेक्चर सहित सभी विभागों में विशेषज्ञों ने अपने विचारों से छात्रों को लाभान्वित कराया |

स्कूल ऑफ़ इंजीनियरिंग के ओरिएंटेशन प्रोग्राम में ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी नरेंद्र भूषण ने विद्यार्थिओं तथा उनके अविभावकों को सम्बोधित करते हुए कहा की जल्द ही ग्रेटर नॉएडा को पुरे देश में एक विशेष स्थान प्राप्त होगा | अभी भी पुरे देश में ग्रेटर नॉएडा चंडीगढ़ के बाद दूसरा प्लानिंग से बना हुआ सिटी है | फिर भी बहुत कुछ करने की जरुरत है यहाँ कोई स्थान नहीं है जहाँ कोई व्यक्ति परिवार के साथ एक घंटा समय बिता सके| जल्दी ही हम शारदा विश्वविधालय के सहयोग से अल्फ़ा कमर्शियल बेल्ट में इस तरह का पहला प्रयोग करने जा रहे हैं | उन्होंने छात्रों तथा उनके माता पिता को शारदा विश्वविधालय को चुनने के लिए बधाई दिया | उन्होंने कहा की यहीं आपका भविष्य सुरक्षित है |

श्री भूषण ने शारदा विश्वविधालय के इंजीनियरिंग कॉलेज के डीन डॉ. परमानन्द का आभार व्यक्त किया की इनके द्वारा शारदा के भेजे गए बीस विधार्थी ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी के साथ इंटर्नशिप कर रहे हैं तथा वो एक परामर्शदाता के तौर पर कार्य कर रहे हैं | उन्होंने शारदा विश्वविधालय को ग्रेटर नॉएडा को ट्रैफिक जाम से मुक्ति दिलाने के प्रयास के लिए भी धन्यवाद् दिया | उन्होंने प्रो चांसलर वाई के गुप्ता को बधाई दिया की उनका विश्वविधालय एकमात्र संस्थान है जिसने अथॉरिटी को समस्या बताने के साथ साथ समाधान भी दिया जिसको नौ सितम्बर के बाद हमलोग लागु करने जा रहे हैं |

शारदा विश्वविधालय के चांसलर पी के गुप्ता ने सभी नए छात्रों का अभिवादन करते हुए कहा की आप सभी अपने आप को इतना ऊँचे स्तर पर ले जाएँ की आपको नौकरी खोजने का जरुरत ना पड़े बल्कि आप दूसरों को नौकरी देंगे | प्रो चांसलर वाई के गुप्ता ने छात्रों को सर्वश्रेठ प्रायोगिक सुविधा उपलब्ध कराने की वचनवद्धता दुहराई | उन्होंने ग्रेटर नॉएडा अथॉरिटी को शारदा विश्वविधालय को काम करने के लिए चयन करने के लिए धन्यवाद् दिया| यह हमारे लिए गर्व का विषय है की हमें सैकड़ों संस्थानों के बीच में चुना गया है | हमारी जिम्मेदारियां भी इससे और बढ़ जाती हैं |

यह भी देखे:-

विशुद्ध भक्ति ट्रस्ट की 11वीं श्रीमद्भागवत कथा में गूंजी राधा-कृष्ण विवाह की दिव्य कथा
ग्रेटर नोएडा में भारत विकास परिषद की "गुरु वंदन-छात्र अभिनंदन" एवं "भारत को जानो" प्रतियोगिता का आयो...
बरसात के मौसम में सड़क सुरक्षा को लेकर गौतम बुद्ध नगर प्रशासन का अलर्ट, वाहन चालकों से सतर्कता की अप...
योगी सरकार की 8 साल की उपलब्धियां गिनाई गईं, जेवर ब्लॉक में भाजपा का 8 साल बेमिसाल कार्यक्रम आयोजित
आयल की कम्पनी में लगी भीषण आग
पोक्सो एक्ट के आरोपी को कोर्ट ने सुनाई कठोर सजा
जीआईएमएस, ग्रेटर नोएडा द्वारा पूर्वांचल रॉयल सिटी में अंगदान जागरूकता कार्यक्रम आयोजित
पुलिस लाइन सूरजपुर में धूमधाम से मनाई गई जन्माष्टमी, महोत्सव को पूरे हर्षोल्लास के साथ मनाया गया
विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण अभियान में तेजी, जिलाधिकारी मेधा रूपम ने किया बूथों का आकस्मिक निरीक्षण
यमुना प्राधिकरण ने एक दिन में लगाए 56,660 पौधे, वृक्षारोपण जन महोत्सव में पार किया लक्ष्य
गौतम बुद्ध नगर में ओवरलोडिंग पर सख्ती, वाहनों पर कार्रवाई, लाखों रुपये जुर्माना लगाया गया
अटल बिहारी वाजपेयी के जन्म शताब्दी वर्ष पर भाजपा ने सम्मान अभियान की जानकारी दी, 31 जनवरी तक स्मृतिय...
यूपी बजट पर किसान सभा का हमला: “राहत नहीं, सिर्फ दिखावा”
ग्रेटर नोएडा में श्योराण इंटरनेशनल स्कूल ने आयोजित की फर्स्ट इंटर स्कूल रोलर स्केटिंग चैंपियनशिप, ग्...
दिव्यांश फ्लोरा AoA का गठन, गजेंद्र सिंह बने अध्यक्ष
आई.टी.एस. इंजीनियरिंग कॉलेज में वर्ल्ड हेल्थ डे व मेट्रोलॉजिकल डे पर प्रतियोगिताएं आयोजित