जे.पी. इन्टरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद् का गठन

ग्रेटर नोएडा स्थित जे.पी. इन्टरनेशनल स्कूल में आज दिनांक 20 जुलाई 2017 को सीनियर छात्रों के लिये इन्वेस्टीचर सेरेमनी का आयोजन किया गया।
इस कार्यक्रम की अध्यक्षता चेयरमैन श्री रोशन अग्रवाल, प्रसिद्ध शिक्षाविद् पद्मभूषण एंव पद्मश्री से सम्मानित संरक्षक डा. श्यामा चोना एंव मुख्य अतिथि एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) पी.एस. भंगु और स्कूल की प्रधानाचार्या हीमा शर्मा ने की। यह कार्यक्रम उत्साह एंव ईमानदारी के उच्च स्तर का बनाये रखते हुए किया गया।

इन्वेस्टीचर सेरेमनी में छात्र परिषद् का गठन किया जाता है और इस छात्र परिषद् में छात्रों को विभिन्न जिम्मेदारियां सौपीं जाती हैं जैसे कि हेड ब्याय, हेड गर्ल, विभिन्न समितियों की जिम्मेदारियां आदि। इस कार्यक्रम में गठित छात्र परिषद् के युवा छात्रों को अपनी जिम्मेदारियों एंव कर्तव्यों का निर्वहन पूरी ईमानदारी और क्षमता से करने की शपथ दिलाई जाती है।
यह कार्यक्रम गणेश वन्दना और छात्रों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुति से शुरु हुआ। इसके बाद श्रीमति हीमा शर्मा ने स्वागत भाषण दिया। नव निर्वाचित परिषद् के सदस्य कमरबंध से सजे हुए थे और उनको मुख्य अतिथि एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) पी.एस. भंगु ने खचा-खच भरे आॅडिटोरियम में सभी के सामने सौंपे गये पदों एंव कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की शपथ दिलाई।

मुख्य अतिथि ने जे.पी. इन्टरनेशनल स्कूल के छात्रों को जीवन के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्टता प्राप्त करने में सक्षम बनाने के समग्र दृष्टिकोण की प्रशंसा करते हुए कहा कि इससे छात्र भविष्य के वैश्विक नागरिक के रुप में अपने आपको विकसित कर सकेंगें और अपने अधिकारों के लिए खड़े होने की क्षमता हासिल कर सकेंगें। इसके अलावा उन्होंने तकनीक का गुलाम होने की बजाय शारीरिक फिटनेस, साहसिक खेल एंव एक महान इंसान बनने की आवश्यकता पर बल दिया।
जे.पी. इन्टरनेशनल स्कूल की संरक्षक डा. श्यामा चोना ने व्यक्ति और स्कूल के अनुशासन और गरिमा के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने वहाँ उपस्थित दर्शकों एंव छात्र परिषद् के सदस्यों को नेतृत्व, प्रेम, ऊर्जा, योग्यता, अनुशासन, उत्कृष्टता एंव सम्मान की अवधारणा से परिचित कराया। उन्होंने स्कूल के चेयरमैन श्री रोशन अग्रवाल को स्कूल की शिक्षा पद्वति को आधुनिक बनाये एंव इतना किफायती बनाने के, उनके महान दृष्टिकोण के लिए धन्यवाद दिया। अंत में उत्साहपूर्वक कार्यक्रम के समापन पर प्रधानाचार्या श्रीमति हीमा शर्मा ने सभी को धन्यवाद दिया।

यह भी देखे:-

यू०पी०आई०डी० ( ए०के०टी०यू०, कैम्पस नोएडा) तीन दिवसीय "करकमलम कार्यक्रम का शुभारम्भ
समसारा विद्यालय में वित्तीय जानकारी से संबंधित कार्यशाला का आयोजन
सिटी हार्ट स्कूल में मनाया गया भगवान विश्वकर्मा दिवस।
शारदा मैराथन 18 फ़रवरी को , स्वास्थ, एकता और खुशहाली है उद्धेश्य, कराएं रजिस्ट्रेशन
आकाश बायजूस ने ग्रेटर नोएडा (वेस्ट) में अपना दूसरा नया क्लासरूम सेंटर खोला, स्थानीय छात्रों को डायरे...
समसारा विद्यालय में धूमधाम से मनाया गया स्थापना दिवस, छात्रों ने किया हवन में भाग
आरबीएमआई कॉलेज की फाउंडर स्वर्गीय वीना माथुर के  जन्म वर्षगांठ को कॉलेज के फॉउंडेशन डे के रूप में मन...
आईआईएमटी कॉलेज ऑफ इंजीनियरिंग में सेकेंड नेशनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन
शारदा विश्वविधालय के स्कूल ऑफ़ आर्किटेक्चर के विधार्थियों ने बनाया कंक्रीट के फर्नीचर
जीआईएमएस कॉलेज ऑफ नर्सिंग में करियर काउंसलिंग और एंटी-रैगिंग सत्र आयोजित, छात्रों को मिला मार्गदर्शन...
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में मतदाता सूची में रजिस्ट्रेशन कराने हेतु सेमिनार का आयोजन
प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं को योगी आदित्यनाथ सरकार का बड़ा तोहफा, कोचिंग फ्री
सावित्री बाई फूले बालिका इंटर कॉलेज में मनाया गया हिंदी दिवस
RYAN GREATER NOIDA FELICITATED ITS IIT JEE ADVANCE ACHIEVERS
गलगोटिया कॉलेज ऑफ़ फार्मेसी में छात्रों के लिये सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन 
दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल ग्रेटर नोएडा में क्रिसमस कॉर्निवाल, बच्चों ने की जमकर मस्ती