जेपी इंटरनेशनल स्कूल में वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा:जेपी इंटरनेशनल स्कूल में अंतर विद्यालय वाद विवाद प्रतियोगिता का आयोजन बड़े ही धूमधाम से किया गया और इस प्रतियोगिता में ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के बहुत से स्कूलों के छात्र-छात्राओं ने हिस्सा लिया जिसमें प्रमुख रुप से रयान इंटरनेशनल स्कूल, समसारा स्कूल, ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल, द्रोणाचार्य स्कूल, लोटस वैली स्कूल, भरत राम ग्लोबल स्कूल, कैंब्रिज स्कूल प्रमुख रहे और इस अवसर पर जज के रूप में जीसस एंड मैरी कॉन्वेंट स्कूल के पूर्व प्रधानाचार्य फादर सेबस्टियन एवं बेथनी कॉन्वेंट स्कूल ग्रेटर नोएडा की प्रिंसिपल सिस्टर रोजलाइन क्लारा उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रगान के साथ हुई, इस प्रतियोगिता में तीन राउंड थे हर राउंड के लिए अलग टॉपिक रखा गया जिसमें छात्र-छात्राओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया अंत में रेयान इंटरनेशनल स्कूल प्रथम स्थान पर रहा और द्वितीय स्थान पर ऑक्सफोर्ड ग्रीन पब्लिक स्कूल रहा। अंत में सभी छात्र छात्राओं को संबोधित करते हुए फादर सेबस्टियन ने कहा कि हम सभी को कुछ ना कुछ नया करने की जरूरत है और दूसरों की आलोचना करने से पहले अपने अंदर झांकने की जरूरत है इसके साथ ही हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए । अंत में स्कूल की हेड मिस्ट्रेस झुमर चक्रवर्ती और उपमा सिंह ने सभी को धन्यवाद दिया इस अवसर पर स्कूल के उपाध्यक्ष श्री अमित सक्सेना एवं अन्य शिक्षक उपस्थित थे।

यह भी देखे:-

खेत में करंट लगने से किसान की दर्दनाक मौत, बेटी गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ;  सेक्टर तीन के पार्कों को दुरुस्त करने के निर्देश
डायल 100 में तैनात एचसीपी को एसएसपी लव कुमार ने किया सस्पेंड, पढ़े
एंटी भू माफिया कार्यक्रम के तहत इन गांव से हटा अवैध कब्जा
नोएडा इंटरनेशनल यूनिवर्सिटी के MBA प्रोग्राम को मिला NBA एक्रिडिटेशन
ग्रेटर नोएडा में हुए तीन अलग-अलग सड़क हादसे, एक मे चालक की मौत
नशा मुक्त भारत के के चलाया हस्ताक्षर अभियान,  डीएम मनीष वर्मा ने झंडा दिखाकर रैली को किया रवाना
ग्रेटर नोएडा: यमुना एक्सप्रेसवे पर घने कोहरे की वजह से आधा दर्जन वाहन आपस में भिड़े
आनंद गिरि: सीबीआई की सख्ती पर रोए आनंद गिरि, आद्या और संदीप से पूछा, महंत से क्या दुश्मनी थी?
ओला कैब ड्राइवर से कार लूट
गौतम बुद्ध नगर में धारा 144 लागू, धरना प्रदर्शन पर भी रोक.
हिंडन नदी को बचाने के लिए जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह करेंगे पद यात्रा
यूपी का पहला सरकारी मेडिकल इनक्यूबेटर वैश्विक मंच पर, India–AI Impact Summit 2026 में GIMS की बड़ी उ...
बी.एस.एफ मे चयनित मोहित को संकल्प संस्था ने किया सम्मानित
जेवर में 300 करोड़ के निवेश से बनेगी जर्मन तकनीक आधारित विशेष फुटवियर फैक्ट्री, नींव रखी गई
ग्राम सलारपुर में ग्राम स्वास्थ्य एवं पोषण दिवस का आयोजन, जिला कार्यक्रम अधिकारी ने किया निरीक्षण