किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे पर आई.डी. के आधार पर टोल फ्री कराने की मांग

ग्रेटर नोएडा:जेवर-यमुना प्राधिकरण के अंतर्गत किसानों को यमुना एक्सप्रेसवे पर आई.डी. के आधार पर टोल फ्री कराने के लिए आज करप्शन फ्री इंडिया संगठन के कार्यकर्ताओं द्वारा जिला सरंक्षक संजय भैया के नेतृत्व में जेवर उपजिलाधिकारी गुंजा सिंह की मध्यस्थता में जे.पी.के नोडल ऑफिसर एस. पी.सिन्हा को ज्ञापन सौपा।
करप्शन फ्री इंडिया संगठन के संस्थापक चौ.प्रवीण भारतीय ने बताया कि भारत एक कृषि प्रधान देश है।किंतु भारत मे किसानों की हालत बहुत ही गंभीर है। उन्होंने कहा कि किसान विभिन्न विभिन्न तरह की फसल तैयार करके बिना टैक्स के सराकरी व प्राइवेट दुकानों पर बेचता है।वही यमुना एक्सप्रेसवे पर किसानों से जेवर से आगरा तक टैक्स के नाम पर हजारों रुपये वसूल कर किसानों का आर्थिक व मानसिक शोषण किया जा रहा है।उन्होंने कहा कि जेवर से आगरा तक के मूल किसानों का यमुना एक्सप्रेसवे पर आई.डी. के आधार पर टोल फ्री करना चाहिए।प्रवीण भारतीय ने बताया कि आज इसी सिलसिले में संगठन के कार्यकर्ताओं ने जेवर की उपजिलाधिकारी गुंजा सिंह की मध्यस्थता में उपजिलाधिकारी कार्यालय में जे.पी.इंफ्रास्ट्रक्चर के नोडल ऑफिसर एस. के.सिन्हा व जे.पी.शर्मा से वार्ता की। जिसमे ज्ञापन में माध्यम से मांग की गई कि जिले के किसानों को आई.डी. के आधार पर टोल फ्री किया जाए।जिससे मूल किसानों को इसका लाभ मिल सके।साथ मे संगठन ने मांग की कि जितना पैसा यमुना एक्सप्रेसवे को बनाने में लगा है तथा जितना टोल के माध्यम से अब तक वसूला गया है उसका सभी टोल पर स्क्रीन के माध्यम से विवरण उपलब्ध होना चाहिए जिससे लोगो मे पारदर्शिता बनी रहे।संगठन ने किसानों के 64% मुआवजे तथा 10% आबादी के प्लॉट की समस्या के निर्धारण की मांग भी की तथा सर्विस रोड को आगरा तक बनाने की मांग भी ज्ञापन के माध्यम से की गई।प्रवीण भारतीय ने कहा कि यदि जल्द ही मांगे नही मानी गयी तो संगठन आमरण अनशन करने को बाध्य होगा।
इस दौरान जिला अध्यक्ष मा. दिनेश नागर, जिला सरंक्षक संजय भैया, प्रेम प्रधान,हरेन्द्र कसाना,राकेश नागर,अरुण नागर,कृष्ण कुमार,अतुल कसाना,सरजीत कसाना आदि लोग मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

भारतीय हस्तशिल्प मेला दुनिया भर के खरीदारों को अपनी ओर कर रहा है आकर्षित
कल का पंचांग, 10 फरवरी 2023, जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
मेदांता ने नोएडा में 550 बिस्तरों वाले सुपर स्पेशियलिटी अस्पताल के शुभारंभ के साथ दिल्ली-एनसीआर में ...
डीएम गौतमबुद्ध नगर ने सरकारी अफसरों कर्मचारियों पर लगाई ये पाबन्दी , पढ़ें पूरी खबर
पार्किंग विवाद में युवक को कार से रौंदने वाले दो आरोपी 12 घंटे में गिरफ्तार
व्यापार मंडल के पदाधिकारियों ने पीडित के परिजनों के साथ मिलकर की DCP से मुलाकात
इलेक्ट्रिशियन कर्मचारियों के धरने को करप्शन फ्री इंडिया संगठन का समर्थन
ग्रेटर नोएडा : आबकारी विभाग ने शराब की बड़ी खेप पकड़ी
लाल किला हिंसा : एक और आरोपी मनिंदर सिंह गिरफ्तार, दो तलवार भी बरामद
Budget 2025: GST संशोधन 2025: व्यापारियों को राहत, कर चोरी पर सख्ती, जानिए क्या बदला , बता रही हैं च...
मेट्रो स्टेशन से नीचे कूदकर बीबीए के छात्र ने दी जान, CCTV में कैद हुई घटना
लापरवाही: बारिश में गेहूं की बोरियां भीगने से हुआ नुकसान 
PM मोदी ने लॉन्च किया e-RUPI, जानिए किस तरह काम करता है यह डिजिटल पेमेंट सॉल्यूशन
इंटीग्रेटेड कमांड एंड कंट्रोल सेंटर रखेगा ग्रेनो के सभी एंट्री प्वाइंट्स पर नजर
समसारा विद्यालय में स्वतंत्रता दिवस की गरिमामयी ध्वनि, देशभक्ति गीतों और नृत्य से गूंजा परिसर
चेरी कॉउंटी  में हर्षोलास के साथ मनाई गई लोहड़ी