धरा गया भूमाफिया “मुखिया “, बिसरख पुलिस ने किया गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : बिसरख पुलिस ने धोखाधड़ी व फर्जी तरीके से जमीन बैनामा करने के मामले में देवेंद्र मुखिया को गिरफ्तार किया है। बता दें डिस्ट्रिक्ट कोर्ट ने देवेंद्र मुखिया को भगौड़ा घोषित कर रखा है । कोर्ट ने वारंट जारी कर बिसरख पुलिस को तत्काल देवेंद्र मुखिया को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे। इसके बाद पुलिस ने तत्परता दिखते हुए आज सुबह मुखिया को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने मुखिया को कोर्ट में पेश किया, जहाँ से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। बता दें जिला प्रशासन द्वारा जारी की गई भूमाफिया की सूची में देवेंद्र मुखिया का नाम भी शामिल है।

बिसरख कोतवाली के प्रभारी निरीक्षक राजेश शर्मा ने बताया कि 2006 में देवेंद्र मुखिया ने धोखे से नेतराम नाम के शख्स से छह लाख रुपये लेकर उसके नाम जमीन का बैनामा किया था। बाद में नेतराम को ज्ञात हुआ जमीन का बैनामा मुखिया ने किया है, वो जमीन पहले से बिकी हुई है। मामला कोर्ट पहुंच गया। नेतराम की तरफ से कोर्ट में वाद दायर किया गया। कोर्ट ने सुनवाई के दौरान देवेंद्र मुखिया को फर्जी तरह से जमीन बेचने का आरोपी माना और कोर्ट में पेश होने के लिए कहा। कोर्ट के कई रिमाइंडर के बाद भी मुखिया कोर्ट में पेश नहीं हुआ । दस साल से अधिक समय बीत जाने के बाद भी देवेंद्र मुखिया जब कोर्ट में पेश नहीं हुआ तो कोर्ट ने उसके खिलाफ वारंट जारी कर दिया। कोर्ट ने मुखिया को भगौड़ा घोषित किया। बता दें कि मुखिया को इससे पहले भी बिसरख पुलिस ने कोर्ट के आदेश की अवहेलना के मामले में गिरफ्तार किया था। मामले में कुछ दिनों पहले ही कोर्ट से मुखिया को जमानत मिली थी।

बता दें देवेंद्र मुखिया की समाजवादी पार्टी सरकार पर अच्छी पकड़ थी। मुखिया को पिछली सरकार में सरकारी गनर भी मिले थे।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध नगर : गुण्डों पर लगाया गया गैंगस्टर
कंपनी में चोरी करने वाले गिरोह का पर्दाफ़ाश, 6 शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी किए गए 24 लाख का मोबाईल डिस्...
नवविवाहिता ने फन्दा लगाकर की ख़ुदकुशी
स्वास्थ्य कर्मचारी को दिन दहाड़े लूटा 
छात्रा से रेप के प्रयास का आरोपी मौलवी गिरफ्तार
कंपनी से चोरी करने वाले दो कर्मचारी गिरफ्तार, 4 केन तेल बरामद
नोएडा पुलिस के हत्थे चढ़े फर्जी एसटीएफ अधिकारी, जानिए इनकी काली करतूत
UPDATE : रबूपुरा डबल मर्डर मामले में 8 पर मुकदमा दर्ज
राजधानी में बम होने की सूचना से मचा हड़कंप
पेड़ से लटकी मिली लाश, जांच में जुटी पुलिस
अथॉरिटी कर्मचारी की अपहरण के बाद निर्मम हत्या
मीडियाकर्मी के खाते में लगाया सेंध, एटीएम कार्ड क्लोनिंग के जरिये रकम उड़ाने वाला गिरोह सक्रिय
रेलवे नौकरी के नाम पर ठगी का गिरोह पकड़ा, तीन गिरफ्तार
मोबाइल फोन के टावरों से कीमती उपकरण का चोरी करने वाले अंतर्राज्यीय गैंग के 6 बदमाश गिरफ्तार
खुद को कुंवारा बताकर रचाई शादी , एफआईआर दर्ज
ग्रेटर नोएडा में रवि काना व उसकी महिला मित्र गिरफ्तारः दोनों पर 50 हजार का इनाम था घोषित, पुलिस ने प...