24 अगस्त से होगा भव्य द्रोण मेले का आगाज

दनकौर : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी दनकौर स्थित गुरु द्रोणाचार्य मंदिर प्रांगण में श्री कृष्ण जन्माष्टमी के अवसर पर 96 वें वार्षिक मेले का आयोजन किया जा रहा है। द्रोण समिति के प्रबंधक रजनीकांत अग्रवाल ने प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि  मेले की शुरुआत 24 अगस्त से होगी और समापन 3 सितंबर को होगा। मेले में इस बार भी महिला कुश्ती आकर्षण का मुख्य केंद्र होगी,यहां 500 रुपये से लेकर 1 लाख रुपये तक ईनामी कुश्तियां होंगी ।इस मौके पर द्रोण समिति के सदस्य कमल चौधरी, संदीप जैन भी मौजूद रहे।  ज्ञात हो कि दनकौर कस्बा में प्रतिवर्ष होने वाला प्रसिद्ध सामाजिक, धार्मिक और शिक्षाप्रद मेले का आयोजन भगवान श्री कृष्ण की याद में उन्हीं के जन्मदिन के अवसर पर किया जाता है। पूरे भारत में केवल दनकौर में ही गुरु द्रोणाचार्य का एकमात्र मंदिर विधमान है। बताया जाता है कि गुरु द्रोणाचार्य यहीं पर धनुर्विद्या का ज्ञान देते थे। इस मंदिर में एकलव्य द्वारा निर्मित गुरु द्रोणाचार्य की प्रतिमा आज भी विद्यमान है। इस मंदिर का जमीनी रकबा लगभग 40 बीघा है।यहां पर श्रीद्रोण गौशाला की स्थापना अब से करीब 127 वर्ष पहले आर्य समाज की हिंदू जागृति से प्रभावित होकर दनकौर की धर्म परायण जनता ने आपसी जन सहयोग से की थी। जिसके लिए दानि पुरुषों ने कुछ जमीन वह गाय दान में दीं थीं।

मंदिर का इतिहास:-

इस मंदिर में एक तालाब है।इस तालाब को करीब सन 1883 में कैप्टन सर जेम्स साल्ट पीटर नाम के एक अंग्रेजी में पक्का कराया था । परंतु इसमें पानी नहीं है। इस तालाब में प्रत्येक वर्ष मेले के अवसर पर विशाल दंगल का आयोजन किया जाता है जो उत्तर प्रदेश का सर्वोच्च दंगल माना जाता है। तालाब के पास एक विशाल रंगमंच बना हुआ है जिसमें मेले के अवसर पर द्रोण नाट्य मंडल द्वारा पारसी स्टाइल में पौराणिक, ऐतिहासिक, धार्मिक व  सामाजिक नाट्य प्रस्तुत किए जाते हैं। 
साभार ख़ालिद सैफी

यह भी देखे:-

गौतमबुद्धनगर प्रशासन की एडवाइजरी: भीषण गर्मी और लू से बचाव के लिए जारी किए अहम दिशा-निर्देश
जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह व अनुपशहर विधायक के प्रयास से प्रदेश के नौजवानों को मिला उनका हक, UP Poli...
शहर का नाम किया रोशन , ग्रेटर नोएडा की नीलमणि शर्मा बनी जज, ज्यूडिशियल सर्विस एग्जाम में 14 वां रैंक...
इंडिया जीआई फेयर, खिलौना इंडिया टॉयज एंड गेम्स फेयर का आगाज  
नगर निकाय चुनाव वाले क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता लागू, जिला प्रशासन हुआ एक्टिव , होर्डिंग व बैनर ...
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण की स्वच्छता रैंकिंग प्रतियोगिता में नंबर वन बनी स्टेलर वन
अखण्ड भारत की यात्रा पर निकले बाइकर्स का ग्रेटर नोएडा में स्वागत
भारत–दक्षिण कोरिया अकादमिक सेतु को मजबूती: 29 जनवरी को डोंगगुक विश्वविद्यालय का प्रतिनिधिमंडल गौतम ब...
आइआइए (Indian Industries Association)  ने टेक्नोलॉजी अवेयरनेस एवं जैम अपॉर्चुनिटी कार्यक्रम का किया ...
गलगोटिया काॅलिज में रोटेरी क्लब का स्थापना दिवस मनाया गया
फ्लैट खरीदारों के मसले सुलझाने को ग्रेनो प्राधिकरण ने फिर की पहल , बिल्डर व खरीदारों के साथ 7 अक्तूब...
सामाजिक कार्यों से रूबरू हुई एनसीसी की छात्राएं 
मीट की बिक्री रोकने हेतु दिया ज्ञापन 
कल का पंचांग 26 जनवरी 2026 जानिए शुभ एवं अशुभ मुहूर्त
पौवारी में 6.9 करोड़ की लागत से बनी गौशाला का हुआ उद्घाटन, 600 बेसहारा गोवंशों की होगी देखभाल
शारदा विश्वविद्यालय ने बालिका सुधार गृह में लगाया दंत चिकित्सा शिविर, मौखिक स्वच्छता के प्रति किया ज...