भारत और चीन अब कोई विकासशील देश नहीं रहे: ट्रंप

नई दिल्ली:पेनसिलवेनिया में मंगलवार को एक सभा को संबोधित करते हुए ट्रंप ने कहा कि एशिया की दो बड़ी अर्थव्यवस्थाएं.भारत और चीन अब कोई विकासशील देश नहीं रहे और वे डब्ल्यूटीओ से लाभ नहीं ले सकते।

उन्होंने कहा कि हालांकि ये दोनों देश डब्ल्यूटीओ से विकासशील देश का दर्जा हासिल कर लाभ उठा रहे हैं और अमेरिका को नुकसान पहुंचा रहे हैं। ट्रंप ने कहा, ‘वे वर्षों से हमारा लाभ उठा रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जतायी कि डब्ल्यूटीओ अमेरिका के साथ निष्पक्ष रूप से व्यवहार करेगा।’
उन्होंने जोर देकर कहा कि वह अब इसे आगे नहीं होने देंगे। ‘अमेरिका फर्स्ट नीति के पैरोकार ट्रंप अमेरिकी उत्पादों पर अधिक दर से शुल्क लगाने को लेकर भारत की आलोचना करते रहे हैं और दक्षिण एशियाई देश को शुल्क लगाने के मामले में सबसे आगे रहने वाला देश कहा है।

अमेरिका और चीन के बीच व्यापार युद्ध चल रहा है। ट्रंप के चीनी वस्तुओं पर दंडात्मक शुल्क लगाने के बाद चीन ने भी जवाबी कदम उठाया है। इससे पहले, जुलाई में ट्रंप ने विश्व व्यापार संगठन (डब्ल्यूटीओ) से यह बताने को कहा कि वह कैसे किसी देश को विकासशील देश का दर्जा देता है। इस कदम का मकसद चीन, तुर्की ओर भारत जैसे देशों को इस व्यवस्था से अलग करना है जिन्हें वैश्विक व्यापार नियमों के तहत रियायतें मिल रही हैं।

यह भी देखे:-

नहीं रहे भारत के मशहूर वैज्ञानिक प्रो. यशपाल
यूएस के स्वतंत्रता दिवस के कार्यक्रम में शामिल हुए तांजानिया के ऑनेरेरी कौंसिल कृष्णा पिंपले
बजट 2019 : पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़े, जानिए क्या रहा ख़ास
GST COUNCIL ने मध्यम वर्ग को दी राहत , इन 177 वस्तुएं के दाम होंगे कम
महिला की मौत का मामला दिल्ली हाईकोर्ट पहुंचा, ₹100 करोड़ मुआवज़े की मांग
कमाने वाली संतान नहीं है दुनिया में तो माता पिता को मिलेगी आजीवन पेंशन, जानें क्या है  EPFO पेंशन स्...
फरार हुआ सपा-बसपा उम्मीदवार, रेप का है आरोप
अखिल भारतीय मिथिला राज्य संघर्ष समिति का जंतर मंतर पर विशाल धरना एवं प्रदर्शन
अमेरिकी सेना कब तक अफगानिस्तान की करेगी रक्षा- जो बाइडन
'जो युद्ध वीर होता है वह मारे गए लोगों की गिनती नहीं करता' - गृहमंत्री
अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने शी जिनपिंग से की बात, चीन की आक्रामक नीतियों को लेकर जताई चिंता
वतन लौट आया हमारा वीर सपूत अभिनंदन, जश्न में डूबा देश
अदालत ने माना , बलात्कारी हा आसाराम
बजट 2018 : WIFI के लिए सरकार ने की घोषणा
एम्बीएंटे 2025 में भारत का शानदार प्रदर्शन, ईपीसीएच इंडिया पैवेलियन का उद्घाटन
the major issues in the budget 2020-21 are to balance between consumption and investment :Prof Yami...