सपा नेता की हत्या में फरार चल रहा भारतीय जनता युवा मोर्चा का नेता गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा : मई माह में दादरी कसबे में समाजवादी पार्टी के नेता रामटेक कटारिया की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी . रामटेक को घर के बाहर बुलाकर मौत के घाट उतरा गया था . आज दादरी पुलिस ने इस मामले में एक और हत्यारोपी अन्नू कटारिया जो भाजयुमो का जिला महामंत्री भी है , गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है .

नोएडा पुलिस द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति : जनपद गौतमबुद्धनगर पुलिस का सराहनीय कार्य
दिनांक 09.08.2019 को थाना दादरी पुलिस द्वारा हत्या के अभियोग मे वांछित अभियुक्त अन्नू उर्फ अरूण पुत्र महीपाल नि0 ग्राम गढी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर को गिरफ्तार किया गया है।

अभियुक्त द्वारा दिनांक 31.5.19 को ग्राम गढी कस्बा दादरी में अपने साथियों के साथ मिलकर रामटेक कटारिया की हत्या कर दी गयी थी । जिसके सम्बन्ध में थाना दादरी पर मु0अ0स0 542/19 धारा 147/148/149/302/120 बी भादवि में पंजीकृत किया गया था। उक्त अभियोग से सम्बन्धित 05 अभियुक्त बलेश्वर, राजा उर्फ कपिल, नित्ते उर्फ नितेश तथा सुमित को पूर्व मे गिरफ्तार कर जेल भेजा जा चुका है तथा दो अन्य अभियुक्त अभय कटारिया व जयभगवान द्वारा पुलिस के दबाव मे आज मा0 न्यायालय मे आत्म समर्पण कर दिया है।

अभियुक्त का नामः-
अन्नू उर्फ अरूण पुत्र महीपाल नि0 ग्राम गढी थाना दादरी गौतमबुद्धनगर

अभियोग का विवरणः-

मु0अ0सं0 542/19 धारा 147/148/149/302/120बी भादवि थाना दादरी गौतमबुद्धनगर

मीडिया सेल
गौतमबुद्धनगर पुलिस

यह भी देखे:-

हथियार की नोंक पर महिला से रेप का आरोप
मनचलों से परेशान छात्रा ने दर्ज कराया एफ़आईआर
व्यापारी से रंगदारी मांगने वाला पहुंचा हवालात
यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़े राशन के लूटेरे, चार गिरफ्तार
गार्ड की पिटाई के बाद लूटी राइफल
22 वर्षीय युवक का शव मिला 
हनीट्रेप में फंसा कर लोगो को ब्लैकमेल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, महिला समेत दो गिरफ्तार बाकी की ती...
ग्रेटर नोएडा : बाइक सवार बदमाशों का बोलबाला, चलते ऑटो से युवक को गिराकर लूट, युवक घायल, चौकी इंचार्ज...
शेयर ट्रेडिंग में निवेश के नाम पर 7.66 करोड़ की ठगी, कंपनी संचालक से साइबर अपराधियों ने धोखाधड़ी की
आईसर कैंटर में छुपाकर उड़ीसा से गांजा की तस्करी, दो गिरफ्तार
पुलिस अभिरक्षा से फरार हुआ रेप का आरोपी
चोरों ने मोबाईल शॉप को बनाया निशाना, उड़ाया लाखों का माल
छुपकर पटाखा बेच रहा एक दुकानदार गिरफ्तार, लाखों के पटाखे बरामद
नोएडा प्राधिकरण के 200 करोड़ एफडी घोटाले में मुख्य आरोपी समेत 5 गिरफ्तार
ईनामी  बदमाश समेत दो गिरफ्तार, चोरी की 14 बाईक , स्कूटी व लैपटॉप बरामद 
साइबर ठगो ने खाते से निकल 50 हजार की रकम