इस तारीख से ग्रेटर नोएडा में लगेगा ऑटोमोबाईल का महाकुम्भ – AutoExpo 2018

ग्रेटर नोएडा : ऑटो एक्सपो की बात करें तो ये देश की सबसे बडी आॅटोमोबाइल प्रदर्शनी है जिसमें यहां आने वाले नए काॅन्सेप्ट और नई कारों के डिजाइन के अलावा नई कार व बाइक का प्रदर्शन किया जाता है। एक्सपो में प्रदर्शित की जाने वाली नई कारों और बाइक में कुछ बिलकुल नई तो कुछ फेसलिफ्ट वर्जन होते हैं। अगला आॅटो एक्सपो अगले साल यानि 2018 में आयोजित होगा जिसकी तारीख आॅफिशियल वेबसाइट पर डाली जा चुकी है। जानकारी के लिए बता दें कि यह 14वां आॅटो एक्सपो है जो ग्रेटर नोएडा, दिल्ली में आयोजित होगा ।

आॅटो एक्सपो-2018, 9 फरवरी से शुरू होकर 14 फरवरी तक चलेगा। इस दौरान कई नई कारों और बाइक के काॅन्सेप्ट माॅडल के साथ नए डिजाइन भी यहां प्रदर्शित किए जाएंगे। आॅटो एक्सपो में लाखों की संख्या में ऑटोमोबाइल के दीवाने अपनी मनपसंद गाड़ियों का दीदार करने आते हैं। इसके अलावा, काॅम्पोनेंट शो 8 फरवरी से 11 फरवरी तक दिल्ली के प्रगति मैदान में आयोजित होगा। इसमें आॅटो के कलपुर्जे और मशीनों का प्रदर्शन किया जाएगा ।

जानकारी के लिए बता दें आॅटो एक्सपो का आयोजन सोसायटी आॅफ इंडिया मैन्युफैक्चरर्स (सियाम), कॉन्फ़ेडरेशन आॅफ इंडिया इंडस्ट्री (CII) और आॅटोमोटिव काॅम्पोनेंट्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (ACMA) के संयुक्त संयोजन में किया जाता है। पिछले आॅटो एक्सपो की बात करें तो 2016-आॅटो एक्सपो में 65 कंपनियों ने हिस्सा लिया था जिसमें 108 नए वाहन दिखाए गए थे। इनमें से कुछ लाॅन्च हो चुके हैं और कुछ तैयारी में हैं। आंकड़ों की माने तो करीब 6 लाख दर्शकों ने यहां 500 से ज्यादा कार, बाइक्स, काॅमर्शियल और 3-व्हीलर्स का दीदार किया था।

यह भी देखे:-

अंतरराष्ट्रीय समाचार के पांच प्रमुख घटनाक्रम, पढ़ें
भारतीय सेना ने राष्‍ट्र कवि दिनकर की कविता की पंक्तियों के माध्‍यम से संदेश व्यक्त किया
'भारतीय पायलट अभिनंदन को कल रिहा करेंगे' - इमरान खान
पैतृक गांव सैफई में होगा स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव का अंतीम संस्कार
जनता कर्फ्यू के दिन ट्रेन सेवा बंद करने का फैसला
पूर्व सीएम मधु कोड़ा को कोयला घोटाले में जेल की सजा
अंतरराष्ट्रीय धर्मसंसद की दिशा में भारत-यूएई साझेदारी : गोस्वामी सुशील जी महाराज और डॉ. अली राशिद अ...
चुनाव आयोग की आज प्रेस कॉन्फ्रेंस, उत्तरप्रदेश समेत पांच राज्यों के तारीखों का होगा ऐलान
वर्ष 2019 में आयोजित होने वाले “PRINTPACK INDIA” के 14वें संस्करण का उद्घाटन
गांव का मुन्ना राजनीति का पलटी मार नीतीश कुमार का जीवन परिचय
सुप्रीम कोर्ट ने UGC के नए नियमों पर लगाई रोक, कहा— क्या हम शिक्षा के ज़रिये समाज को पीछे ले जा रहे ...
राजस्थान चुनाव : वसुंधरा राजे ने कहा- 'हमारी ही होगी जीत'
"पद्मावती" से "पद्मावत" बनने के बावजूद है जारी है महा संग्राम
चारा घोटाला के चौथे के में लालू दोषी करार, आरजेडी ने बताया "नरेन्द्र मोदी का खेल ... "
चुनावों के पहले बीजेपी उछालती है राम मंदिर का मुद्दा : चिदंबरम
जापान में वेस्ट इन टोक्यो में यमुना प्राधिकरण का रोड शो, निवेशकों को आकर्षित किया