हिस्ट्रीशीटर को महिला पुलिसकर्मी ने बना लिया हमसफ़र, पढ़ें-मोहब्बत की पूरी दास्तां

फिल्मों में अक्सर ऐसी कहानियां देखने और सूने को मिल जाती है कि किसी हिस्ट्रीशीटर को किसी पुलिस कर्मी से प्यार हुआ और प्यार इस कदर परवान चढ़ा कि उन दोनों ने शादी कर ली, लेकिन यह किस्सा रील लाइफ से निकलकर ग्रेटर नोएडा के दनकौर में रियल लाइफ में भी देखने को मिला। जहां दनकौर थाना के हिस्ट्रीशीटर बदमाश राहुल ठसराना को एक महिला कांस्टेबल से इस कदर मोहब्बत हुई कि इन दोनों ने समाज और विभाग दोनों को ताक पर रखकर शादी कर एक साथ जीने मरने की कसमें खा ली।

यहाँ बता दे बॉलीवुड में 2002 में बनी फिल्म ‘गुनाह’ की स्टोरी भी कुछ इस कदर ही थी, जिसमें एक हिस्ट्रीशीटर को महिला पुलिस कर्मी से प्यार हो जाता है और दोनों शादी कर लेते है, लेकिन ऐसे किस्से अक्सर फिल्मों और कहानियों में सुनने को मिलते हैं, असल जिंदगी में नहीं। अब आपको बताते है कि बदमाश राहुल ठसराना और महिला पुलिस कर्मी कैसे एक दूसरे के नजदीक आए।

दरअसल, राहुल जेल में बंद था और अक्सर तारीख के लिए कोर्ट आता था और कोर्ट में पेश होने से पहले उसे एक कोर्ट परिसर के बैरक में रखा जाता था और उस बैरक की सुरक्षा में इस महिला कांस्टेबल की ड्यूटी लगती थी, दोनों की पहली मुलाकात वहीं हुई और दोनों को पहली ही नजर में एक दूसरे से प्यार हो गया।

धीरे-धीरे दोनों तारीख पर कोर्ट आने के लिए बेसबरी से इंतजार करते थे और जब भी मिलते आंखों ही आंखों मे सारी बाते होने लगती थीं। दोनों ने अपने मोबाइल नंबर एक दूसरे को दिए और जब राहुल जेल से बाहर आया, तो फोनकर किया और महिला पुलिस कर्मी से मिला। दोनों मिलने के बाद इस कदर एक दूसरे के हो गए कि उन्होंने समाज और विभाग सभी को दरकिनार कर एक-दूसरे का साथ सात जन्मों तक देने की कसम खा ली और मंदिर में जाकर शादी कर ली। आज वो दोनों एक-दूसरे के साथ रह रहे है ।

ग्रेटर नोएडा में 2014 में बहुचर्चित मनमोहन गोयल हत्याकांड हुआ था और इसी हत्या के आरोप में राहुल ठसराना जेल गया था । राहुल इनामिया बदमाश भी था और कुख्यात बदमाश अनिल दुजाना का सबसे भरोसेमंद शूटर भी है और जब गुरु अनिल दुजाना ने ही जेल में बंद होने के बाद भी तारीख पर आने के वक्त कोर्ट में ही अपनी प्रेमिका की मांग भर शादी कर ली हो, तो चेला कैसे पीछे रह सकता है। हालांकि, इस घटना को देखकर पुरानी कहावत याद आ गई कि ‘इश्क न देखे जाति पात न देखे ऊंच नीच वो तो देखे सिर्फ प्यार’।

यह भी देखे:-

ईएमसीटी ज्ञान शाला में बच्चों को नयी दिशा देने के लिए समाज सेवी रेखा बेन ने अपने जन्म दिवस पर हाथ बढ...
सेक्टर-63 में मॉडल थाना, ई-मालखाने और आवासीय परिसर का लोकार्पण: पुलिस आयुक्त लक्ष्मी सिंह ने दिया स्...
सेक्टर डेल्टा 2 में मेजर लीकेज होने के कारण आए दिन लाखों लीटर गंगा वॉटर सप्लाई का पानी होता वेस्ट - ...
दशहरा महोत्सव का होगा भव्य आयोजन , श्री धार्मिक रामलीला कमेटी की तैयारी को लेकर हुई बैठक
यूपी: 25 हजार सिपाहियों की भर्ती के लिए बोर्ड को भेजा प्रस्ताव, एक लाख पद अब भी हैं खाली
उत्तर प्रदेश महिला आयोग की सदस्य मिनाक्षी भराला ने की महिला जनसुनवाई, योजनाओं के प्रचार-प्रसार और त्...
ग्रेटर नोएडा : सीएम योगी आदित्यनाथ को खून से लिखी चिट्ठी सौंपेंगे किसान
जी.एन.आई.ओ.टी. संस्थान में वैश्य व्यापारी सम्मलेन का विशाल आयोजन
खेत मे मिला अज्ञात व्यक्ति का शव,जांच में जुटी पुलिस
खाद्य विभाग व व्यापारियों ने निकाली तिरंगा रैली
ग्रेटर नोएडा में उद्योग पंजीकरण व जागरूकता शिविर सफलतापूर्वक आयोजित, 160 से अधिक उद्यमियों ने लिया स...
निकाय चुनाव : फूल मंडी फेस-2 नोएडा से 182 मतदान पार्टियां रवाना हुई
शारदा स्कूल ऑफ डेंटल साइंसेज में मनाया गया राष्ट्रीय टूथब्रश दिवस, बच्चों को सिखाई सही ब्रशिंग तकनीक
फुट पैट्रोलिंग कर पुलिस ने लोगों को दिलाया सुरक्षा का भरोसा
राज्यपाल ने दिए सख्त निर्देश : टीम गठित कर फिरोजाबाद की बीमारी की जांच करे एसजीपीजीआई
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के पास बनेगा अत्याधुनिक फिनटेक हब, सेक्टर-11 यीडा क्षेत्र में 250 एकड़ में ...