अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष अनुसंधान संस्थान ने मनाया 12 वार्षिकोत्सव, श्री राम चरित मानस का अखण्ड पाठ एवम भंडारे का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। सावन के तीसरे सोमवार नागपंचमी पर्व पर शहर के मंदिरों में शिव भक्तों की भारी भीड़ रही, इस दौरान लोगों ने विधिविधान के साथ पूजन अर्चन किया। इसी कड़ी में अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष अनुसंधान संस्थान एवम् विश्वकल्याण यज्ञानुष्ठान संस्थान को सफल (12)वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में श्री राम चरित मानस का अखण्ड पाठ एवम भंडारे का आयोजन किया गया। पं.सम्पूर्णानंद मिश्र, (ज्योतिषाचार्य) अंतरराष्ट्रीय ज्योतिष संस्थान ने बताया कि आज का पर्व बहुत ही महत्वपूर्ण है, सोमवार के दिन नागपंचमी का पर्व पड़ने का अद्भुत संयोग है। आज के दिन कालसर्प दोष का पूजन किया जाता है, जिससे लोगों को राहु और केतु से मुक्ति मिल जाती है। उन्होंने बताया कि ज्योतिष संस्थान में ज्योतिष की विद्या का अध्ययन कराया जाता है,यहां से निकलने वाले विद्यार्थी देश विदेश में भारतीय संस्कृति का प्रचार प्रसार कर रहे हैं। वहीं पाणिनी वेद वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल में कालसर्प दोष निवारण यज्ञ सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकिशन दीक्षित ने की। उन्होंने बताया कि कालसर्प दोष मनुष्य के जीवन में आने वाले आकस्मिक कष्ट के निवारणार्थ आवश्यक है। ज्योतिष के आधार पर ग्रहों की स्थिति से यह योग बनता है। प्रो. सहसराम त्रिपाठी ने नागपंचमी के महत्व को बताया कि भगवान शिव तथा उनके गणों का मुख्य दिन है।

यह भी देखे:-

सभी कार्यकर्ता विधानसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं:नवीन शर्मा
शारदा विश्वविद्यालय में नेशनल एजुकेशन पॉलिसी (एनईपी) पर तीन दिवसीय राष्ट्रीय गोष्ठी, शिक्षा क्षेत्र ...
धूमधाम से मनाया जा रहा है जेल दिवस, बंदियों के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
हेलमेट मैन ऑफ इंडिया ने लॉयड लॉ कॉलेज के छात्रों के साथ निकाली मशाल यात्रा, सड़क सुरक्षा के प्रति लो...
सिटी हार्ट स्कूल में हुआ दो दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन, बच्चों ने दिखाया शानदार प्रदर्शन
एसीईओ ने चार्ज संभाला, सीएंडडी वेस्ट प्लांट के निर्माण की धीमी गति पर जताई नाराजगी
देश के प्रति मन में रखे पवित्र जज्बा : रेणु चतुर्वेदी
मतदान केंद्रों का निरीक्षण कर एएसपी ने देखी व्यवस्था
ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण ;  सेक्टर तीन के पार्कों को दुरुस्त करने के निर्देश
ग्रेटर नोएडा में झुग्गियों में लगी आग: एक युवक की जिंदा जलकर मौत, ठंड से बचने को ग्रामीणों ने जलाई थ...
ट्रेन के चपेट में आकर अज्ञात युवक की मौत 
SIR प्रक्रिया की खामियों पर जिला कांग्रेस का हमला, अव्यवस्थित सिस्टम पर जमकर बरसी कांग्रेस पार्टी
2700 करोड़ रुपये की बिजनेस के साथ IHGF हेंडीक्राफ्ट मेला का हुआ समापन
होमगार्ड की हत्या के आरोप में दो सगे भाई गिरफ्तार
गुर्जरी कार्निवाल की तैयारी को लेकर हुई बैठक
मौसम अपडेट : प्रदेश के कई जिलों में आज भी भारी बारिश, 20 सितंबर तक येलो अलर्ट