पर्यावरण संरक्षण के लिए नव ऊर्जा युवा संस्था ने किया पौधरोपण
नोएडा: धरा पर जीवन बचाने के लिए नव ऊर्जा युवा संस्था के युवाओं ने नोएडा प्राधिकरण के सहयोग से शनिवार को सेक्टर 91 के तालाब के समीप ग्रीन बेल्ट क्षेत्र में पर्यावरण के संतुलन के लिए पौधरोपण किया और पर्यावरण संरक्षण की शपथ ली।
इस दौरान पर्यावरण संरक्षण के लिए संस्था के युवाओं ने 75 पौधे लगाए जिसमें गुलमोहर, नीम, जामुन और शीशम आदि के पौधे लगाए।
पौधरोपण के कार्यक्रम में वहा के निवासियों ने बढ़ चढ़ कर पौधरोपण किया और उनकी देखभाल का संकल्प लिया एवं सड़कों से गुजर रहे राहगीरों ने उत्साह का परिचय देते हुए खुद पौधरोपण किया।
इस मौके पर उद्यान विभाग के उप निदेशक श्री राजेंद्र कुमार जी ने कहा कि पेड़-पौधे हमारे जीवन की सपत्ति हैं, इसे बचाने के लिए सभी आगे आए।
संस्था के अध्यक्ष पुष्कर शर्मा ने कहा कि पर्यावरण का दूषित होना दुनिया की गंभीर समस्याओं में है। इस समस्या का निवारण वृक्ष ही कर सकते हैं। इस अवसर पर संस्था की तरफ से दीपक कनोजिया ने कहा कि शहर में लोग सही ढंग से सांस तक नहीं ले पा रहे हैं, इसका जिम्मेदार कोई एक नहीं बल्कि हम सब हैं।
इस मौके पर उप निदेशक श्री राजेंद्र कुमार, अनमोल सहगल, दीपक कनोजिया, राज मंडल, मोहन साह, अर्पित अग्निहोत्री, विक्की सिंह, दीपक चौधरी, अंकुश प्रजापति, सुरेंद्र सिंह, सचिन गुप्ता, भरत सिंह के अलावा कई युवक व गणमान्य लोग मौजूद थे।