लाचार बूढ़ी सास पर बहु ने ढाया ऐसा जुल्म पढ़ कर आँखे हो जाएगी नम
ग्रेटर नोएडा: दनकौर कोतवाली की बिलासपुर चौकी क्षेत्र के रामपुर माजरा में एक बहु ने सास की आँखों में लाल मिर्च डालकर लाठी डंडे से मारपीट कर घायल करने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार रामपुर माजरा गांव की रहने वाली 65 वर्षीय बुजर्ग महिला की पुत्रबधू ने उस वक्त घटना को अंजाम दिया जब उसकी सास चारपाई पर लेटी हुई थी। तभी ऊपर से आकर बहु ने सास की आँखों मे लाल मिर्च का पाउडर डालकर लाठी डंडे से जमकर मारपीट की। इस मारपीट में बुजुर्ग को काफी चोट आई है। बुजुर्ग महिला ने डायल 100 पर की शिकायत कर अपनी मदद की गुहार लगाई । डायल 100 पुलिस ने मामले में कोई कार्यवाही ना करके मामला टरका दिया। शुक्रवार की सुबह बुर्जग महिला ने दनकौर कोतवाली में प्रार्थना पत्र देकर न्याय की मांग की। इस मामले में दनकौर कोतवाली प्रभारी ने बताया कि बुजुर्ग महिला की शिकायत मिल गयी है । शिकायत के आधार पर कार्यवाही की जाएगी।
— साभार: ख़ालिद सैफी
