आई. टी. एस डेन्टल काॅलिज में मेधावी छात्र हुए सम्मानित

ग्रेटर नोएडा : आजकल की बदलती जीवन शैली में युवा अपने आप को तनाव से मुक्त करने या खुद को आधुनिक शैली में जोड़ने की कोशिश में नशे की गिरफ्त मे जकड़ते जा रहे है जिससे उनके स्वास्थ्य पर बहुत बुरा असर पड़ता है। दंत चिकित्सक ऐसे युवाओं की काउंसलिंग करके उनको नशा न करने के लिए प्रेरित कर सकते है।

यह बाते आई0टी0एस0 डेन्टल काॅलिज ग्रेटर नोएडा के प्रधानाचार्य डाॅ0 सचित आनंद अरोड़ा ने संस्थान के बी0डी0एस0 और एम0डी0एस0 के मेधावी छात्रों के सम्मान समारोह में उनको सम्मानित करते हुए कही।

इस अवसर पर समारोह के मुख्य अतिथि ग्रेटर नोएडा आथाॅरिटी के ए0सी0ई0ओ0 दीप चन्द्रा ने छात्रों को सम्बोधित करते हुए कहा कि संस्थान के चिकित्सकों द्वारा समाज की सेवा के लिए काफी अच्छे काम किये जा रहे है, संस्थान के चिकित्सकों के माध्यम से स्थानीय लोगों को काफी उच्च स्तरीय चिकित्सक सेवा का लाभ मिल रहा है तथा संस्थान द्वारा ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क चिकित्सा शिविर लगाए जाते है जिससे गरीब मरीजों को काफी लाभ मिल रहा है।

इस अवसर पर संस्थान द्वारा बी0डी0एस0 तथा एम0डी0एस0 के मेधावी छात्र-छात्राओं फाहरूख मसूदी, आयुशी गुप्ता, नाॅशीन, म्रगांका, निधि एवं सना प्रवीन सहित अन्य छात्र-छात्राओं को प्रशंसित पत्र देकर सम्मानित किया गया।

इस अवसरपर आई0एस0 द एजुकेशन ग्रुप के अध्यक्ष डाॅ0 आर0पी0 चड्ढा ने सभी छात्र-छात्राओं के उज्जवल भविष्य की शुभकामना करते हुए कहा कि संस्थान का हमेशा से ही अथक प्रयास रहा है कि वह छात्र-छात्राओं को समाज मे अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करते रहे।

यह भी देखे:-

एपीजे इंटरनेशनल विद्यालय में मंथन - अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता का आयोजन
गलगोटिया कालेज में फैक्लटी डैवलपमैंट प्रोग्राम का शुभारम्भ
आईआईएमटी कॉलेज में एल्विश यादव का धूमधाम से स्वागत, नई वेब सीरीज़ "औक़ात से बाहर" का प्रमोशन — छात्र...
जिले में 21- 22 सितंबर को सभी स्कूल बंद रहेंगे, डीएम के आदेश पर शिक्षा विभाग ने स्कूलों को बंद करने ...
बच्चों ने पेंटिंग प्रतियोगिता में उकेरी पर्यावरण संरक्षण सम्बंधित कलाकृतियां
आई.टी.एस. इन्जीनियरिंग काॅलेज द्वारा उद्यमिता जागरूकता शिविर
ग्लोबल कॉलेज में विश्व योग दिवस मनाया गया 
आई.टी.एस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा को मिला महत्वपूर्ण पेटेंट
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय ने नवाचार को बढ़ावा देने के लिए 1 करोड़ रुपये का शोध कोष प्रस्तावित किया
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल में सड़क सुरक्षा अभियान का आयोजन 
प्रेरणा विमर्श 2020 का तीसरे दिन सोशल मीडिया कॉनक्लेव का आयोजन
जनभवन के स्वास्थ्य शिविर में एकेटीयू ने ग्रामीणों की सेहत का कराया जांच
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय के इन्जीनियरिंग विद्यार्थियों ने एक दिवसीय सीएसआईआर, न्यू दिल्ली का भ्रमण क...
जेपी इंटरनेशनल स्कूल की अनन्या सिंह हिंदी राष्ट्रीय प्रतिभा सम्मान पुरस्कार से हुईं सम्मानित
गलगोटियाज यूनिवर्सिटी: पुलवामा हमले के शहीदों को श्रद्धांजलि
ग्रेटर नॉएडा इंस्टिट्यूट ऑफ़ टेक्नोलोजी-आईपीयू कॉलेज के ओरिएंटेशन प्रोग्राम के साथ शैक्ष्रिक सत्र का ...