न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर ने आसपास क्षेत्र में जल संरक्षण की शुरुआत की

ग्रेटर नोएडा : आठ वर्षों से डॉव जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स में अग्रणी, सीएनएच इंडस्ट्रियल (एनवाईएसईः सीएनएचआई/एमआईः सीएनएचआई), ने भारत के राज्य उत्तर प्रदेश में एक नए जल संरक्षण कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए एक समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में नरेंद्र मित्तल, डायरेक्टर, आपरेशंस, सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया, ने उत्तर प्रदेश सरकार के प्रतिनिधियों का स्वागत किया। इस मौके पर उनके साथ विमल कुमार, डायरेक्टर, सेल्स एंड मार्केटिंग, भारत में कंपनी के न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर और केस आईएच ब्रांडस भी मौजूद थे।

जलसंचय ( तालाब को अपनाना) कार्यक्रम ग्रेटर नोएडा में न्यू हॉलैंड एग्रीकल्चर प्लांट के आसपास के क्षेत्रों में एक-एक हेक्टेयर के माप वाले चार तालाबों को अपनाया जाएगा। ये तालाब देवला, खेड़ा चोगनपुर,, सोरखा और सूरजपुर में स्थित हैं। इस सीएसआर परियोजना में सीएनएच इंडस्ट्रियल इंडिया के मानव संसाधनों और मशीनरी का उपयोग किया जाएगा। कंपनी कर्मचारियों को कर्मचारी सहभागिता गतिविधियों के अंर्तगत वालंटियर्स के रूप में शामिल होने के लिए प्रेरित करती है। कंपनी ब्रांडों के उपकरण, जिसमें न्यू हॉलैंड के ट्रैक्टर शामिल हैं और केस कंस्ट्रक्शन उपकरण से बेकहो लोडर शामिल हैं, संबंधित क्षेत्र को साफ और परियोजना के लिए तैयार करेंगे।

इस परियोजना के तहत संबंधित क्षेत्र में खरपतवारों और कीचड़ को हटाने, तालाबों को गहरा करने, बांधने और पौधे रोपण के माध्यम से सौंदर्यीकरण और भूजल के स्तर को फिर से बढ़ाना शामिल है। इसका उद्देश्य स्थानीय समुदायों के साथ मिलकर जल संरक्षण करना है। इस दौरान निवासियों को यह भी सिखाया जाएगा कि वे कैसे पानी बचाने और जल निकायों को बनाए रखने में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। इस विषय पर जागरूकता पैदा करने के लिए ग्रामीण स्तर पर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

इस मौके पर नरेंद्र मित्तल ने कहा कि “सीएनएच इंडस्ट्रियल की यह लंबे समय से चली आ रही प्रतिबद्धता है कि जिन समुदायों में हम काम करते हैं, उनके लिए कुछ सकारात्मक करें और हम सरकार की ओर से सभी को साफ पानी मुहैया कराने के 2024 के लक्ष्य तक पहुंचने में मदद करना चाहते हैं। हमारी प्रमुख ग्रेटर नोएडा सुविधा हमारे नेतृत्व के लिए प्रमाण है, जो कि पूरे देश के लिए कृषि उपकरण का निर्माण और निर्यात करती है। जिस तरह हमने कृषि में उत्कृष्टता हासिल की है, हम इस संयंत्र के आसपास के समुदायों और लोगों को सबसे आवश्यक चीजोंः स्वच्छ और विश्वसनीय जल संसाधन, प्रदान करेंगे।”

श्री राजीव राय, एसडीएम, सदर, ग्रेटर नोएडा ने कहा कि “थॉमस फुलर के शब्दों मेंः हम तब पानी के मूल्य को नहीं जानते जब तक कुएं सूख नहीं जाते।’ इसलिए, यह अत्यंत महत्वपूर्ण है कि हम भविष्य को संरक्षित करने के लिए जल संरक्षण करें।”

यह भी देखे:-

हाईकोर्ट : मनमाने तरीके से बंगलों पर कर्मचारी तैनात नहीं कर सकेंगे पुलिस अफसर
जलभराव की समस्या के खिलाफ करप्शन फ्री इंडिया संगठन का ग्रेनो प्राधिकरण पर हल्ला बोल प्रदर्शन
गौतमबुद्ध नगर: चौकी प्रभारियों का तबादला, उपनिरीक्षकों को मिली तैनाती
UP विधानसभा चुनाव : 403 सीटों पे ताल ठोकेगी आम आदमी पार्टी, भाजपा को हराना पहला लक्ष्य
फार्माइनोवेट समिट 2024: गलगोटिया कॉलेज ऑफ फार्मेसी ने आयोजित किया अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन, दवा खोज और ...
पतवाड़ी में बना अखाड़ा जल्द होगा दुरुस्त, ग्रेनो वेस्ट के साइट ऑफिस में हुई जनसुनवाई
जम्मू-कश्मीर: नवरात्र के मौके पर रोशनी से जगमग श्री माता वैष्णो देवी मंदिर
बजट 2019 से होम बायर्स क्यों हैं निराश? , पढ़ें पूरी खबर
बास्केटबॉल प्रतियोगिता में समसारा स्कूल ने फिर मारी बाजी और प्राप्त किया गोल्ड मेडल
घोड़ी से टकराई बाइक, एक की मौत, दो घायल
कोरोना से लड़ना भी है और विकास कार्य भी संचालित करना है : सीएम योगी 
ग्रेटर नोएडा में ऊर्जा संरक्षण पर राष्ट्रीय सेमिनार, एसोसिएशन ऑफ़ एनर्जी इंजीनियर्स की 14वीं AGM संपन...
ग्रेटर नोएडा : सर्वोदय ममता फाउंडेशन ने वृद्धजनों के साथ मनाया वरिष्ठ नागरिक दिवस, फलों व आवश्यक वस्...
कर्मचारी-शिक्षक संयुक्त मोर्चा ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव
जीएनआईओटी संस्थान में मना स्वतंत्रता दिवस : दिखा संस्कृति, देशभक्ति व एकता का संगम, विद्यार्थियों ने...
टीम हैप्पी क्लब ने निर्धन लोगों में सैनिटाइजर व मास्क वितरित किया