एस्टर पब्लिक स्कूल : सिद्धार्थ शर्मा हेड बॉय तो मेघा शर्मा बनी हेड गर्ल

ग्रेटर नोएडा: एस्टर पब्लिक स्कूल के सुरम्य प्रांगण में छात्र परिषद के शपथ ग्रहण समारोह का भव्य आयोजन किया गया | कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्थान समूह के अध्यक्ष एवं प्रबंध निदेशक वी के शर्मा थे |

कार्यक्रम का शुभारंभ गांधी सदन के छात्रों द्वारा प्रातः कालीन विशिष्ट सभा से हुआ तदुपरांत अध्यक्ष महोदय द्वारा विद्यालय ध्वज को सलामी दी गई | इस अवसर पर मुख्य आकर्षण विद्यालय बैंड रहा तदुपरांत उपप्राचार्य जयवीर सिंह डागर द्वारा नवनामित छात्र पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई |

सिद्धार्थ शर्मा को विद्यालय हेड बॉय तथा मेघा शर्मा को हेड गर्ल का बैज प्रदान किया गया | ग्यारहवीं के छात्र मोहित गिरि हियाराना को क्रमशः वाइस हेड बॉय एवं हेड गर्ल के रूप में बैज प्रदान किया गया | देव मावी को स्पोर्ट्स कैप्टन का बैज प्राप्त हुआ तो दीपांशु शर्मा को अनुशासन समिति के प्रमुख का बैज प्रदान किया गया | इस अवसर पर चारों सदनों गांधी , नेहरू , शास्त्री एवं टैगोर के कैप्टन उप कैप्टन , परफेक्ट को भी बैज प्रदान किये गए तत्पश्चात सम्पादन समूह के छात्र एवं छात्राओं को बैजेज प्रदान किया गए।

इस अवसर को महत्वपूर्ण बनाने के लिए विद्यालय प्रबंधन ने अभिभावकों को भी आमंत्रित किया था। मुख्य बात यह थी कि अभिभावक ने स्वयं ही अपने बच्चों को बैज लगाए | इस अवसर पर अपने विचार व्यक्त करते हए विद्यालय प्राचार्या प्रीति शर्मा ने छात्र परिषद् के पदाधिकारियों को उनके कर्तव्य एवं दायित्वों से अवगत कराया साथ ही विद्यालय में अनुशासन पाठ्यक्रम सहगामी क्रियाओं तथा खेल एवं अंतर्विद्यालीय प्रतियोगिताएं में बढ़चढ़ कर हिस्सा लेने हेतु उनकी भूमिका का भी उल्लेख किया |कार्यक्रम की इस अप्रतिम बेला में संस्थान समूह के निदेशक सिद्धार्थ शर्मा, शैक्षिक सलाहकार एस.पी सिंह , सुनील सक्सेना भी मौजूद थे | कार्यक्रम के समग्र प्रभार का निर्वहन अंजलि भाटी द्वारा किया गया | का

कार्यक्रम का समापन प्राचार्या प्रीति शर्मा द्वारा अतिथियों के प्रति आभार प्रकटन एवं राष्ट्र -गान के समूह गायन द्वारा हुआ |

यह भी देखे:-

त्‍योहारी सीजन का तोहफा, एक और सरकारी बैंक ने सस्‍ता किया Home Loan
जीबीयू के विद्यार्थियों ने भारत मंडपम का भ्रमण किया
आईआईएमटी कॉलेज आफ लॉ में सेंटर ऑफ एक्सीलेंस का उद्घाटन
आईआईएमटी कॉलेज में शिक्षक मिलन समारोह ‘समागम- 2019’ का आयोजन
एसोसिएशन ऑफ इंडियन यूनिवर्सिटीज (एआईयू) के सहयोग से अन्वेषण नॉर्थ जोनल स्टूडेंट रिसर्च कन्वेंशन का आ...
जेपी इंटरनेशनल स्कूल में छात्र परिषद का अलंकरण समारोह
प्रवेश पत्र से वंचित छात्रों के साथ हर कदम पर खड़ी है सीवाईएसएस:वंशराज दुबे
जीबीयू में फसल पौधों की जेनेटिक इंजीनियरिंग पर राष्ट्रीय कार्यशाला का उद्घाटन
जीएल बजाज में पीजीडीएम बैच 2021-23 के छात्रों के लिए "ई-सेल का परिचय" का आयोजन
सुपरटेक ईकोविलेज वन पर फिर लगा चार लाख का जुर्माना, कूड़े का प्रबंधन न करने पर ग्रेनो प्राधिकरण ने क...
हिन्दी पत्रकारिता दिवस पर राष्ट्रीय संगोष्ठी , ग्रेटर नोएडा प्रेस क्लब ने वरिष्ठ पत्रकारों को सम्मान...
नॉन क्रेडिट कोर्स के लिए बीटेक छात्रों को नहीं देना होगा 11 सौ रूपये  
MechXPO-2025: लॉयड कॉलेज में इंजीनियरिंग नवाचारों का भव्य संगम
पूर्व एमएलसी प्रत्याशी प्रोफेसर कुलदीप मलिक ने थामा कांग्रेस का हाथ
जी डी गोयनका पब्लिक स्कूल स्वर्ण नगरी ग्रेटर नोएडा में शैक्षिक यात्रा एवं वाल्मीकि जयंती का आयोजन
गलगोटिया कॉलेज में  कम्प्यूटिंग, संचार नियंत्रण और नेटवर्किंग विषय पर दो दिवसीय सम्मेलन  का आयोजन