पसंद संस्था ने मिशन 22 करोड़ के तहत स्कूल में कराया पौधारोपण

ग्रेटर नोएडा : पर्यावरण संरक्षण के लिए महत्वपूर्ण कार्य कर रही “पसंद संस्था” के द्वारा होली पब्लिक स्कूल में बच्चों से पौधारोपण कराया गया।

संस्था के संस्थापक टीकम सिंह ने बताया कि ये पौधे संस्था की “हमारा पर्यावरण हमारी जिम्मेदारी” मुहिम के तहत लगवाए हैं जोकि प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मिशन 22 करोड़ वृक्षारोपण को समर्पित है। उन्होने आगे बताया कि संस्था पिछले कई वर्षो से पर्यावरण संरक्षण का कार्य कर रही है जिसके तहत अब तक हजारो पौधे लगवाये जा चुके हैं।

पसंद संस्था के संरक्षक प्रो. दीपक शर्मा ने स्कूल के बच्चों को वृक्षों का महत्व बेहद अनोखे और मजेदार तरीके से बताया कि वृक्ष किस प्रकार हमारे जीवन का आधार है,जिनके बिना जीवन की कल्पना भी नहीं की जा सकती, जिसे बच्चों ने बेहद “पसंद”किया।

होली पब्लिक स्कूल की प्राधानाचार्य अंजू पूरी ने बताया कि पसंद संस्था के द्वारा स्कूल के अंदर व बाहर तकरीबन 100 पौधे लगवाए गए हैं ,जिनका संरक्षण स्कूल प्रबंधन द्वारा किया जाएगा।उन्होने आगे कहा कि हमारा स्कूल बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कार देने मे भी विश्वास रखता है।इसलिए स्कूल ने छात्र-छात्राओं को पौधे गोद दिये हैं जिन पर बच्चों के नाम की प्लेट लगेगी और ये बच्चे पर्यावरण मित्र कहलायेंगे जो कि पौधों की समय समय पर देखभाल करेंगे।इस प्रकार बच्चों में पर्यावरण को संरक्षित करने के संस्कार विकसित होंगे।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य अंजू पुरी,नीरु तिवारी(उप-प्रधानाचार्य) ,शिल्पी (कोर्डिनेटर),अन्य शिक्षकगण व सैकड़ों छात्र-छात्राए मौजूद रहे।

यह भी देखे:-

वरिष्ठ नागरिक समाज को मिला नया कार्यालय और सार्वजनिक पुस्तकालय, विधायक तेजपाल सिंह नागर ने किया उद्घ...
राजवाहे में मिला अज्ञात युवती का शव, जांच में जुटी पुलिस
दर्दनाक : ट्रक ने बाइक को रौंदा, दो चचेरे भाइयों की मौत, क्रुद्ध लोगों ने लगाया जाम
पंजाब के बाद अब राजस्थान की बारी, राहुल और पायलट की मैराथन बैठकों से मिल रहे संकेत
लॉयड इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी ने एमबीए 2023-25 ​​बैच के लिए "आरंभ" ओरिएंटेशन प्रोग्रा...
गाँव की बच्चियों ने किया निर्मित सी सी मार्ग का उद्घाटन
सीएम योगी को ज्ञापन देने जा रहे किसान .... 
शारदा विश्वविद्यालय में IPR पर विशेष MDP की शुरुआत, MSME व स्टार्टअप्स को मिलेगा नवाचार संरक्षण का म...
रोटरी क्लब ने बाँटी कॉपी व स्टेशनरी
जेवर विधायक से आश्वासन मिलने पर लोगों ने खोला जाम , ट्रक के कुचलने से दो की हुई थी मौत
एनटीपीसी दादरी में सतर्कता जागरुकता सप्ताह-2021 का शुभारंभ
अटल जन्म शताब्दी वर्ष पर ITS कॉलेज में देशभक्ति रैली, छात्रों ने दिखाया जोश
चीनी निर्यात पर साढ़े दस रुपये प्रति किलो की सब्सिडी देने का निर्णय
गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में विश्व ध्यान दिवस पर विशेष ध्यान सत्र का आयोजन, स्वस्थ जीवन के लिए ध्यान...
युवक की हत्या, कार मैं मिला शव, दोस्तों पर आरोप
"राष्ट्रीय महिला आयोग आपके द्वार” कार्यक्रम के अंतर्गत गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में दो दिवसीय महिला ...