इन कारों की टोल टैक्स और पार्किंग भी होगी फ्री, GST काउंसिल का बड़ा फैसला

नई दिल्ली :जीएसटी काउंसिल की 36वीं बैठक में ई- व्हीकल पर लगने वाला जीएसटी 12 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत करने का फैसला किया गया है. इस फैसले बाद आप यदि ई कार खरीदते हैं तो 10 लाख रुपये की कार पर आपको करीब 70 हजार रुपये का फायदा होगा. दरअसल केंद्र सरकार पेट्रोल-डीजल के बढ़ते रेट और प्रदूषण के बढ़ते स्तर को देखते हुए इलेक्ट्रिक व्हीकल को प्रमोट कर रही है. इसी के मद्देनजर टैक्स कम करने का फैसला किया गया. यह फैसला 1 अगस्त से लागू होगा.

टोल टैक्स और पार्किंग होगी फ्री!
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए सरकार पार्किंग फ्री और टोल टैक्स नहीं लेने की रुपरेखा पर काम कर रही है. 5 जुलाई को पेश हुए आम बजट में वित्त मंत्री ने ई-व्हीकल लेने पर 1.5 लाख रुपये की अतिरिक्त छूट देने का ऐलान किया था. इससे पहले 21 जून को हुई जीएसटी काउंसिल की 35वीं बैठक में ई-व्हीकल पर जीएसटी कटौती का मुद्दा रेट फिटमेंट कमेटी को भेजा गया था. इस कमेटी की तरफ से टैक्स घटाने के मुद्दे पर सहमति दी जा चुकी है.

यह भी देखे:-

दिल्ली मेट्रोः जल्द ही सभी सीटों पर सफर कर सकेंगे यात्री
कोविड प्रबंधन मामले पर सुनवाई कर रहे जस्टिस डीवाई चंद्रचूड़ हुए कोरोना पॉजिटिव
तैयारी : 25 नवंबर को प्रधानमंत्री करेंगे नोएडा एयरपोर्ट का शिलान्यास
सरकार ने किया साफ: कम नहीं होगा कोविशील्ड के डोज का अंतर, सबके लिए नियम एक समान
वाराणसी: राहुल गांधी चीन के एजेंट है- सांसद मनोज तिवारी ,सैनिक पीछे जा रहे तो सीने में दर्द क्यों
किसान पंचायत के बाद मुजफ्फरनगर से ग्राउंड रिपोर्ट: जाटों में सरकार से नाराजगी है, पर इतनी नहीं कि दू...
ग्रेटर नोएडा की  इश‍िता किशोर बनी  यूपीएससी टॉपर
वेटलिफ्टिंग गोल्ड मेडलिस्ट का कस्बेवासियों ने किया भव्य स्वागत
RAKSHA BANDHAN IS CELEBRATED BY THE BRAMHA KUMARIS THROUGH SPIRITUAL WORKSHOP
स्वास्थ्य, शिक्षा व रोजगार से जिला को जोड़ने का सपना साकार करेंगे: नरेन्द्र भाटी डाढ़ा
गाजियाबाद: नौवीं मंजिल पर खेलते वक्त रेलिंग के जाल में फंसा डॉगी, निकालने गई बच्ची गिरी नीचे, दोनों ...
गौतमबुद्ध नगर में प्रभारी मंत्री बृजेश सिंह ने शिक्षकों को किया सम्मानित
Auto Expo 2020: ऑटो एक्सपो 2020 की कुछ झलकियां
बिलासपुर नगर पंचायत अध्यक्ष के लिए सपा नेत्री मीना सलमानी ने किया नामांकन
राहुल गांधी बोले- BJP-संघ वाले हिंदू नहीं, करते हैं धर्म की दलाली
ओलिंपिक : टोक्यो में नए भारत का उदय, ओलिंपिक गोल्ड मेडल भारत के लिए गेम चेंजर है