गवाह को परेशान करने वाले दारोगा को एसएसपी लव कुमार ने किया निलंबित
नोएडा : आज एसएसपी लव कुमार ने एक्सप्रेसवे थाना में तैनात दरोगा अनिल कुमार की शिकायत मिलने पर उसे निलंबित कर दिया। यह जानकारी एसएसपी पीआरओ द्वारा दी गयी है। बता दें बीते 20 जनवरी को थाना एक्सप्रेसवे में एक सड़क हादसा हुआ था। इस हादसे में घायल मजरुब को एक शख्स ने मानवता दिखाते हुए अस्पताल पहुँचाया। लेकिन उसके द्वारा किया गया यह सामाजिक कार्य उसके लिए गले की हड्डी बन गया। शख्स का आरोप है उसे दुर्भावनावश इस मुक़दमे के विवेचक उप निरीक्षक अनिल कुमार द्वारा परेशान किया जा रहा है। आखिरकार दरोगा से अजीज आ कर आज उक्त गवाह ने एसएसपी से मुलाक़ात की और अपनी आपबीती सुना डाली। मामला संज्ञान में आते ही एसएसपी लव कुमार ने दोषी दरोगा अनिल कुमार को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।
