65 करोड़ के बकाएदार कंपनी के निदेशक को हवालात में किया गया बंद

ग्रेटर नोएडा। जिलाधिकारी बीएन सिंह के निर्देश पर राजस्व विभाग के अधिकारियों द्वारा निरंतर रूप से अभियान संचालित करते हुए राजस्व वसूली कड़ाई के साथ सुनिश्चित की जा रही है। इस कड़ी में उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राय के नेतृत्व में एवं उनके सहयोगी अधिकारियों तहसीलदार आलोक प्रताप सिंह व नायब तहसीलदार दुर्गेश सिंह द्वारा आज क्लाउड 9 प्रोजेक्ट जिनके ऊपर नॉएडा अथॉरिटी का 65 करोड़ रुपये बक़ाया है। संबंधित कंपनी के विरुद्ध वसूली की कड़ी कार्यवाही करते हुए कंपनी के डायरेक्टर आशीष गुप्ता को गिरफ़्तार कर तहसील दादरी की हवालात में बंद किया गया है। उप जिलाधिकारी दादरी राजीव राय ने जानकारी देते हुए अवगत कराया है कि राजस्व वसूली के लिए निरंतर रूप से विभागीय अधिकारियों द्वारा अभियान संचालित किया जा रहा है। अतः सभी बकायेदार अपने अपने बकाए के धनराशि तहसील में जमा कराना सुनिश्चित करें। अन्यथा की स्थिति में उनके विरुद्ध कठोर कार्रवाई प्रस्तावित की जाएगी।

यह भी देखे:-

जेवर पुलिस ने हत्यारे पति को भेजा जेल
एटीएम कार्ड चोरी करके खाते से निकाली रकम
लापता युवक का शव मिलने पर भड़के ग्रामीण, परीचौक जाम किया
सूरजपुर पुलिस ने 5 हज़ार के ईनामी वांटेड बदमाश को किया गिरफ्तार
सपा नेता चमन भाटी हत्याकांड में कुख्यात रणदीप भाटी समेत और किसे मिली कितनी सजा, कौन हुआ बरी
सुनारों को ऐसे लगाया लाखों का चूना , पढ़े ठगी की पूरी कहानी
लूट के मुख्य आरोपी ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
शराब तस्करी में इस्तेमाल की जा रही थी लग्जरी कार , आबकारी टीम ने पकड़ा
दुजाना गैंग का गैंगस्टर गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
लूट में विफल होने पर कलेक्शन एजेंट को मारी गोली , कार में लिफ्ट देकर युवक से लूट
12 साल से फरार चल रहे हत्या आरोपी को पुलिस ने दबोचा 
बैंक की दीवार चोरों ने तोड़ी
नोएडा : मॉल की छत पर मिली कर्मचारी की लाश
बाइक सवार बदमाशों का बोल बाला, पूर्व फौजी से पिस्टल तो युवती से लूटी मोबाइल
नकली नमक और चाय को टाटा कंपनी के रैपर में भरकर बेचने वाला गिरफ्तार
बिलासपुर पुलिस चौकी प्रभारी को बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में भर्ती