सब्जी की गाड़ी में की जा रही थी शराब की तस्करी, तीन गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा। दनकौर कोतवाली पुलिस ने तीन शराब तस्करों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार तस्कर सब्जी की गाड़ी में हरियाणा मार्का अंग्रेजी शराब छिपाकर ले जा रहे थे। इनके कब्जे से भारी मात्रा में शराब बरामद हुई है। पुलिस अन्य तस्करों के बारे में पता लगा रही है। एसपी देहात कुमार रणविजय सिंह ने बताया कि शराब तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत दनकौर कोतवाली पुलिस सोमवार सुबह चेकिंग कर रही थी। यमुना एक्सप्रेसवे के किनारे स्थित गलगोटिया यूनिवर्सिटी के समीप सब्जी से भरी एक मिनी ट्रक को रोककर पुलिस ने तलाशी ली तो उसमें से 38 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा मार्का बरामद की गई। शराब सब्जी के बीच में छिपाकर रखी गई थी। पुलिस ने मौके से तीन तस्करों को गिरफ्तार कर लिया, जिनकी पहचान रोहित, विनोद व प्रदीप के रूप में हुई है। तीनों अभियुक्त मूलरूप से हरियाणा के रहने वाले हैं। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शराब की सप्लाई किसे की जानी थी। ज्ञात हो कि मादक पदाथरे की तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए पुलिस द्वारा विशेष अभियान चलाया रहा है। शराब के अवैध कारोबार से जुड़े तस्कर पुलिस की नजर से बचने के लिए नये- नये तरीके अंजाम रहे हैं। हरियाणा व यूपी के रेट में अंतर होने की वजह से तस्करी पर अंकुश नहीं लग पा रहा है।

यह भी देखे:-

विस्तृत खबर : बदमाशों ने मकैनिक की गोली मारकर हत्या की
खनन माफियाओं के खिलाफ मुकदमा दर्ज
एनसीआर में दर्जनों लूटपाट करने वाले चार बदमाश गिरफ्तार
साईट - 5 पुलिस के हत्थे तेल लूटेरे , हाइवे व करते हैं वारदात
पुलिस मुठभेड़ में कुख्यात लुटेरा गिरफ्तार, पैर में लगी गोली
कासना पुलिस ने हथियार तस्कर को किया गिरफ्तार, अवैध तमंचा बरामद
ग्रेटर नोएडा : सरकारी गिफ्ट के चक्कर में अब बादलपुर के इस गाँव के 11 जोड़ों ने किया सात फेरों का घोटा...
ग्रेटर नोएडा : लूटेरा दूल्हा गैंग पर लगा गैंगस्टर
सब्जी विक्रेता को मारी गोली, उपचार के दौरान मौत, लूट की आशंका
देह व्यापार : नाबालिग लड़कियों की खरीद-फरोख्त करने वाले अंतर्राज्यीय गिरोह का पर्दाफाश, आरोपी तीन म...
चेकिंग के दौरान जेवर पुलिस के हत्थे चढ़ा शराब तस्कर
ग्रेटर नोएडा : यूपी एसटीएफ ने बावरिया गैंग के दो डकैतों को किया गिरफ्तार
यूपी एसटीएफ नोएडा यूनिट के हत्थे चढ़े जालसाज , पढ़िए इनकी करतूत
सेल्स टैक्स व पुलिस की सयुंक्त टीम ने की छापेमारी
पुलिस एनकाउंटर  में दो बदमाश गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली
युवती को शराब पिलाकर रेप करने का आरोप