पैसे की खातिर माँ ने किया रिश्ते का खून

ग्रेटर नोएडा : करोड़ों की संपत्ति हड़पने की नीयत से मां ने अपने दमाद के साथ मिलकर अपनी ही विधवा बेटी को मौत के घाट उतार दिया। पुलिस ने इस मामले में हालांकि, सास और दामाद को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक (देहात) रणविजय सिंह ने बताया कि 10 जुलाई को सूरजपुर थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव की रहने वाली हुस्नारा नामक महिला की हत्या कर दी गई थी। उसकी मां बानो ने पुलिस को सूचना दी थी कि उसने आत्महत्या की है।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि मौके पर पहुंची पुलिस को जांच में प्रतीत हुआ कि महिला की हत्या की गई है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले की गंभीरता से जांच की, तथा आज उसकी हत्या के आरोप में उसके जीजा सगरूद्दीन तथा मां बानो को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि हुस्न आरा के बैंक खाते में करीब 50 लाख रुपए हैं तथा उसके नाम से करोड़ों की जमीन है। आरा के पति की पहले मौत हो चुकी है।

उन्होंने बताया कि मरने वाली महिला की मां बानो और जीजा ने एक षड्यंत्र के तहत लाठी से उसका गला घोट कर उसकी हत्या कर दी तथा इस मामले को आत्महत्या बताकर पुलिस को भ्रमित करने का प्रयास किया।

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पकड़े गए आरोपियों ने पुलिस को बताया कि वह मृतका की अकूत संपत्ति को हड़पना चाहते थे, इसलिए उसकी हत्या की। उन्होंने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों की निशानदेही पर पुलिस ने हत्या में प्रयुक्त लाठी व मृतका के खून से सना कपड़ा बरामद कर लिया है।

यह भी देखे:-

रंगदारी मांगने का आरोपी गिरफ्तार, चरस बरामद
ग्रेटर नोएडा: रयान इंटरनेशनल स्कूल में कक्षा 12 के छात्रों को भावभीनी विदाई
संक्रमण के मामलों में फिर आया उछाल, 26 हजार के पार पहुंचे नए केस
जिला अधिकारी मनीष कुमार वर्मा ने कोविड अस्पताल सेक्टर 39 का किया स्थल निरीक्षण संबंधित अधिकारियों को...
कॉलेज बस की टक्कर से बाइक सवार की मौत
बाइक का कागज दिखाया, फिर भी कर दी छात्र की पिटाई , परिजनों ने किया पुलिस चौकी का घेराव
जहांगीरपुर में गूंजे खाटूश्याम संकीर्तन के भजन, गायिका भावना सिंह ने हनुमान को रिझाया
लापता बुजुर्ग महिला को पुलिस ने सकुशल बरामद किया
ग्रेटर नोएडा में भारत शिक्षा एक्सपो 2024 का आगाज, शिक्षा क्षेत्र में नवाचार की ओर बढ़े कदम
निर्माणाधीन एयरपोर्ट की साइट के करीब गैस सिलेंडर फटने से 9 लोग घायल
शातिर हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार, अवैध शस्त्र बरामद
ग्रेनो सीईओ ऋतु महेश्वरी ने 200 टॉयलेट सीट लगाने के मिशन का किया आगाज
नोएडा में कोरोना से दूसरी मौत: जानिए गौतमबुद्ध नगर में क्या है हाल , सक्रिय मामले हुए 700
रोटरी क्लब ग्रीन ग्रेटर नोएडा द्वारा मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
किसान एकता संघ के बैनर तले दनकौर कस्बे में व्यापारियों के समर्थन में निकाला पैदल मार्च
सुन्दर भाटी गैंग के सात सक्रिय बदमाशों पर ईनाम घोषित