कहासुनी में दोस्त को मारी गोली

ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क कोतवाली क्षेत्र के कामबख्शपुर गांव में मामूली कहासुनी होने पर दोस्त को गोली मारने का मामला प्रकाश में आया है। पीड़ित को घायल अवस्था में शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पीड़ित पक्ष की तहरीर पर पुलिस ने तीन युवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कर ली है। घटना के बाद से तीनों युवक फरार चल रहे हैं। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जानकारी के मुताबिक कामबख्शपुर गांव निवासी सुमित शर्मा बुधवार को अपने दोस्तों के साथ दिल्ली एक शादी समारोह में गया था।

रात में सभी लोगों वापस लौट रहे थे। रास्ते में किसी बात को लेकर सुमित व उसके दोस्तों के बीच कहासुनी हो गई। विवाद बढ़ने पर मारपीट हो गई। आरोप है कि दोस्तों ने मिलकर जान से मारने की नीयत से सुमित के ऊपर फायरिंग कर दी। गोली सुमित के पैर में लगी, जिससे वह घायल हो गया। इस घटना से हडकंप मच गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे परिजनों ने युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया। पीड़ित पक्ष ने गांव के ही तीन यवकों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई है। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक अरविंद पाठक ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सभी आरोपी फरार हैं। आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

यह भी देखे:-

ग़रीब की प्लॉट पर किया दबंग जीजा ने क़ब्ज़ा
नामी कंपनी के नाम से नकली गीजर बेचने वाला गिरफ्तार
सरकारी जमीन पर अवैध कब्जा करने पर मुकदमा दर्ज
पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ ई रिक्शा चोर
बीजेपी कार्यकर्ता के हत्यारोपियों को एसटीएफ नोएडा ने दबोचा
NOIDA STF ने पकड़ा फर्जी टेलीफोन एक्सचेंज, ऐसे करते थे ठगी , पढ़ें पूरी खबर
अवैध हथियार व मादक पदार्थ के साथ कई गिरफ्तार
पहले कार बेचा फिर वही चुराया, जानिए शातिर ठग की कहानी 
सेक्टर 21 में रहने वाले एक व्यक्ति के घर से लाखों का सामान चोरी, सुरक्षा पर उठे सवाल
यूपी एसटीएफ के हत्थे चढ़ा शातिर ईनामी लूटेरा
बिजली ट्रांसफार्मर से तेल और कॉपर कॉइल चोरी, पुलिस ने शुरू की जांच
बोलरो की छ्त बर्थडे पार्टी सेलिब्रेट करना युवकों भारी पडा, पुलिस ने जेल भेज कर बर्थडे को यादगार बना ...
रेव पार्टी कर रहे विदेशी युवक -युवतियां गिरफ्तार
अनिल दुजाना के नाम पर रंगदारी मांगने वाला पहुंचा सलाखों के पीछे
लोन दिलाने के नाम पर 41 हजार की ठगी
नकली सीमेंट बनाने वाली मिनी फैक्ट्री का दादरी पुलिस ने किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार