डग्गेमार वाहनों को जल्द बंद करे प्रशासन : प्रिंस भारद्वाज

जेवर : आज कस्बा जेवर में बिना परमिट के संचालित डग्गेमार वाहनों के संबंध में एक शिकायती पत्र मंडल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा प्रिंस भारद्वाज के द्वारा कोतवाली जेवर को सौंपा गया. बिना परमिट के वाहनों के संचालन से कस्बे में जाम की स्थिति बनी रहती हैं एवं शासन को भी राजस्व की हानि हो रही है.

इसके साथ ही इन वाहनों में क्षमता से काफी अधिक यात्रियों को भरकर यात्रियों एवं आम जनता की सुरक्षा के साथ भयंकर खिलवाड़ किया जा रहा है प्रिंस भारद्वाज मण्डल उपाध्यक्ष युवा मोर्चा भाजपा द्वारा बताया गया ” किसी भी वाहन में अग्निशमन यंत्र, प्राथमिक स्वास्थ्य सुरक्षा किट व अन्य मानक उपलब्ध नहीं है वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतबुद्धनगर द्वारा ऑपरेशन क्लीन 4 अभियान चलाया जा रहा है.

कस्बा जेवर में भी उक्त ऑपरेशन के तहत एवम् संबंधित विभाग द्वारा डग्गामार वाहनों पर भी कारवाई होनी चाहिए”
जिसकी एक प्रतिलिपि मुख्यमंत्री कार्यालय उत्तर प्रदेश सरकार , परिवहन मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार, विधायक महोदय जेवर विधानसभा, जिलाधिकारी गौतम बुध नगर सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी गौतम बुद्ध नगर, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक गौतम बुद्ध नगर, उपजिलाधिकारी महोदया जेवर को भी प्रेषित की गई है। इस मौके पर विकास शर्मा पूर्व सभासद नगर पंचायत जेवर, कपिल भारद्वाज, विनोद कुमार, सलीम राव, अजय, नेपाल सिंह,गोपाल,सागर,रिंकू , कुक्की आदि युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे.

यह भी देखे:-

Petrol और Diesel के दाम एक बार फिर बढ़े, नई ऊंचाई पर पहुंचे
सम्पूर्ण समाधान दिवस में डीएम सुहास एल  वाई  ने सुनी जनता की शिकायत , समस्याओं का  त्वरित निस्तारण क...
किसान एकता संघ करेगा 1 दिसम्बर को यमुना प्राधिकरण का घेराव
महाराष्ट्र: गिरफ्तारी के 8 घंटे बाद नारायण राणे को मिली जमानत, अब पुलिस ने 2 सितंबर को बुलाया थाना
गौरव ए हिंद अवार्ड से सम्मानित हुआ ग्रेटर नोएडा का राहुल गुर्जर गौसेवक़ नरौली
भारत विश्व गुरू बनने की राह पर अग्रसर, शारदा विवि में बोले केंद्रीय राज्य पर्यावरण मंत्री अश्विनी चौ...
उत्तर प्रदेश में धारा 144 लागू, राज्य में होने वाली सभी परीक्षाएं रद्द
एनटीपीसी दादरी में उत्साह, अनुशासन और समर्पण के साथ मनाया गया 11वां अंतरराष्ट्रीय योग दिवस
धार्मिक स्थल के तोड़ने की फर्जी सूचना पर पुलिस हुई परेशान
आॅपरेशन मुस्कान चलाकर ढूंढ़े 86 लापता बच्चे
पतवाड़ी में बना अखाड़ा जल्द होगा दुरुस्त, ग्रेनो वेस्ट के साइट ऑफिस में हुई जनसुनवाई
गौतमबुद्ध नगर : डीएम बी.एन. सिंह ने की अपराध समीक्षा बैठक , पुलिस प्रशासन को दिए दिशा निर्देश
पेंशन को रखा जाए Income Tax के दायरे से बाहर- भारतीय पेंशनर्स मंच
नहर में युवक ने लगाई छलांग, तलाश में जुटी पुलिस
कोरोना तीसरी लहर : गृह मंत्रालय की चेतावनी, अक्टूबर में पीक पर होगा संक्रमण
बच्चे का आधार कार्ड घर बैठे बनवा सकते हैं, जानिए स्टेप बाय स्टेप प्रोसेस