ओप्पो के सुरक्षा गार्ड के हत्यारे पर लगा एनएसए

ग्रेटर नोएडा । बहुराष्ट्रीय मोबाइल कंपनी ओप्पो के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग कर गार्ड की हत्या के मामले में जिलाधिकारी ने गोली मारने वाले बदमाश आजाद उर्फ अज्जू पर एनएसए की कड़ी कार्रवाई की है। जेल में बंद बदमाश जमानत पर बाहर आने के लिए प्रयासरत है। पुलिस प्रशासन को आशंका है कि अभियुक्त के बाहर आने पर औद्योगिक माहौल खराब होगा। इस मामले में एक हत्यारोपी पर पहले ही एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है। बदमाश दबाव बनाकर कंपनी में ठेका लेना चाहते थे। इसकी रिपोर्ट केंद्र व प्रदेश सरकार को भेजी जाएगी। बहुराष्ट्रीय कंपनी का मामला होने की वजह से सुरक्षा व्यवस्था पर सवालिया निशान लग गया था। कंपनी के इंडिया हेड व अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी जिलाधिकारी व एसएसपी से मिले थे। पिछले दो सालों में आठ बदमाशों पर एनएसए की कार्रवाई की जा चुकी है।

जिलाधिकारी बीएन सिंह व एसएसपी वैभव कृष्ण ने संयुक्त प्रेसवार्ता में बताया कि ओप्पो कंपनी के गेट पर तैनात सिक्योरिटी गार्ड की बीते 31 जनवरी की रात कार सवार बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी। बदमाशों द्वारा कंपनी के गेट पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई थी। इस घटना के कारण ओप्पो कंपनी व आसपास के क्षेत्र में अफरा तफरी मच गयी थी। कर्मचारियों में भय व्याप्त हो गया था। जिलाधिकारी ने बताया कि इस मामले में जेल में बंद हत्यारोपी आजाद उर्फ अज्जू (35) निवासी तिल डेरीन थाना सकिंद्राबाद बुलंदशहर के विरुद्ध एनएसए की कार्रवाई की गई है। हत्याकांड में शामिल रॉबिन पर पहले ही एनएसई की कार्रवाई की जा चुकी है। जेल में बंद अभियुक्त आजाद उर्फ अज्जू जमानत पर बाहर आने के लिए प्रयास कर रहा है। उसके बाहर आने पर माहौल खराब होने की आशंका है। आजाद उर्फ अज्जू ने सिक्योरिटी गार्ड को गोली मारी थी। कार में सवार पांच बदमाशों में से तीन बदमाश कार से बाहर निकले थे। जिलाधिकारी का कहना है कि यदि अभियुक्त को एनएसए के विरुद्ध नहीं किया गया तो अभियुक्त के द्वारा जघन्य अपराध की पुनरावृत्ति की जाएगी। एसएसपी वैभव कृष्ण का कहना है कि माहौल बिगाड़ने वाले सभी लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस प्रशासन उद्योगों के विकास के लिए कटिबद्ध है। बदमाश व उनके साथी दबाव बनाकर ठेका लेना चाहते थे। एसएसपी ने बताया कि हत्या के मामले में शायद पहली बार एनएसए की कार्रवाई की गई है। दूरगामी परिणाम को देखते हुए कार्रवाई की गई।

यह भी देखे:-

अब ईस्टर्न पेरिफेरल बना नशे के सौदागरों का रास्ता
बिसरख बिसरख व सूरजपुर पुलिस के हत्थे चढ़े शराब तस्कर
नोएडा : पीएनबी बैंक डबल मर्डर को अंजाम देने वाले बदमाश पुलिस एनकाउंटर में घायल
रायन इंटरनेशनल स्कूल का संस्थापक दिवस एवं अलंकरण समारोह सम्पन्न
सीएम योगी का एआई जेनरेटेड डीप फेक वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड करने और भ्रामक बातें फैलाने के आ...
ग्रेटर नोएडा जोन 3 में हुए 14 चौकी प्रभारियों के तबादले
Chandrayaan-3: चांद की सतह पर पहुंचा हिंदुस्तान, पीएम ने कहा- ये विकसित भारत का क्षण
विभिन्न सड़क हादसों में तीन की मौत
प्रथम श्री श्याम संकीर्तन महोत्सव का हुआ भूमि पूजन
अवैध शराब सहित एक गिरफ्तार
खुलासा : पूर्व नौकरानी ने प्रेमी संग रची थी लूट की साजिश, दो बदमाशों समेत गिरफ्तार
यूपी: मायावती बोलीं- दलित व पिछड़े समाज के महापुरुषों की विरोधी है सपा, नहीं मिलेंगे वोट
रिपब्लिक भारत चैनल के एंकर विकास शर्मा का निधन, नोएडा के अस्पताल में ली अंतिम सांस
दिल्ली : प्राइवेट अस्पताल वालों ने मचा रखी है लूट, कोरोना डोज की वसूल रहे हैं मनमानी कीमत 
चोरी के दौरान युवती की गला रेतकर हत्या, पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
बदमाशों ने रिटायर्ड कर्नल की स्कोर्पियो लूटी