पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 12 वीं पुण्यतिथि मनाई

नोएडा। मोरना स्थित विधानसभा कार्यालय पर समाजवादी चिंतक आंदोलन के प्रखर नेता स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की 12 वीं पुण्यतिथि सपा नेताओं के साथ मिलकर श्रद्धा सुमन श्रद्धांजलि अर्पित की एवं विचार गोष्ठी का आयोजन करते हुए उन्हें याद किया। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष देवेंद्र गुर्जर ने कहा स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर एक महान समाजवादी नेता थे जिन्होंने देश के सभी वर्गों के उत्थान के लिए काम किया। उन्होंने देश में पूंजीपति और गरीबों के बीच बढ़ती खाई को पाटने का काम किया। चंद्रशेखर हमेशा आम जनता के बीच रहकर उनके हक की लड़ाई लड़ी। उनके विचार कहीं अधिक सार्थक है। सभी कार्यकर्ताओं को उन्हें आदर्श मानते हुए उनके दिखाए हुए मार्ग पर चलकर समाजवादी विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने का काम करना चाहिए। इस अवसर पर सपा के वरिष्ठ नेता वीरपाल अवाना, प्रदेश सचिव यूथ ब्रिगेड विकास यादव, मजदूर सभा के प्रदेश सचिव रामवीर यादव और बिलाल बर्नी, सुंदर यादव, उदयवीर प्रधान, ठाकुर काले, अनूप बैसोया, नीरज कश्यप, गौरव यादव, दिलशाद खान, जावेद खान, सतपाल राघव, विरेंदर यादव, प्रमोद बहुवा, टीटू यादव, अनेक सिंह प्रधान आदि नेतागण उपस्थित रहे।

यह भी देखे:-

जहांगीरपुर क्षेत्र की पूजा चौधरी बनी सहायक अभियोजन अधिकारी
एबीवीपी ने बाबा साहब अंबेडकर की पुण्यतिथि पर आयोजित की विचार गोष्ठी, सामाजिक समरसता का दिया संदेश
भाकियू ( कृषक शक्ति ) ने शाहिद खान को बनाया राष्ट्रीय प्रवक्ता
मुठभेड़ के बाद बदमाश गिरफ्तार
अखण्ड भारत की यात्रा पर निकले बाइकर्स का ग्रेटर नोएडा में स्वागत
रेरा के कार्यालय पर पहुंचे सैकड़ो निवेशक,किया प्रदर्शन
हनुमंत कथा में रैदास की कथा का वर्णन, कथावाचक कौशल जी महाराज बोले , मन चंगा तो कठौती में गंगा
हाईराइज बिल्डिंग्स में मतदान प्रतिशत बढ़ाने पर डीएम मनीष कुमार वर्मा को सम्मान
रामलाल वृद्ध आश्रम में निःशुल्क स्वास्थ्य व नेत्र परीक्षण शिविर, 50 वृद्धजनों की हुई जांच
लॉयड बिज़नेस स्कूल में भगवान गणेश से प्रेरित मैनेजमेंट लर्निंग
करप्शन फ्री इंडिया संगठन की जिला कार्यकारिणी का हुआ विस्तार
गैस संकट, मनरेगा भुगतान और सुधीर गुप्ता हत्याकांड को लेकर कांग्रेस का प्रदर्शन, राष्ट्रपति को भेजा ज...
यमुना एक्सप्रेसवे पर दो ट्रक आपस में टकराए, तीन घायल एक की मौत
प्रौद्योगिकी नवाचार, टीआरएल और टेक-ट्रांसफर" पर संगोष्ठी का आयोजन
शिक्षक दिवस पर जिम्स और एनएमओ द्वारा मेगा रक्तदान शिविर का सफल आयोजन
राकेश सिंह चौहान प्रोन्नत, जिला सूचना अधिकारी बने