डीएम ने इन 16 गुण्डों पर लगाया गैंगस्टर

गौतमबुद्धनगर जनपद में अपराध नियंत्रण करने के उद्देश्य से जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह के द्वारा निरंतर रूप से व्यापक स्तर पर कार्यवाही की जा रही है। इसी श्रृंखला में जनपद के 16 गुण्डों पर गेंगस्टर लगाया गया है।

सम्बन्धित के द्वारा आर्थिक एवं भौतिक उद्देश्यों की पूर्ति के लिए लूट, डकैती, तस्करी, जैसे जघन्य अपराध कारित कर अवैध धन अर्जित करते है जिससे जनता में भय व आतंक व्याप्त है, इसी क्रम में इनके ऊपर गैंगस्टर की कार्यवाही की गयी है।

जिला मजिस्ट्रेट बीएन सिंह ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक की रिपोर्ट के आधार पर अनित उर्फ तोता पुत्र चंद्रपाल निवासी ग्राम जुनपद थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्ध नगर, सोनू उर्फ राहुल यादव पुत्र राजपाल निवासी ग्राम आढ़ा थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर, सुबोध भाटी पुत्र रामवीर निवासी ग्राम पाली थाना सूरजपुर जिला गौतमबुद्ध नगर, अंकित चौधरी पुत्र संतोष निवासी ग्राम कांकरपुर थाना ईकदिल जिला इटावा, जतन सिंह धामा पुत्र स्वर्गीय मामराज सिंह निवासी ग्राम पावला बेगमाबाद थाना कोतवाली जिला बागपत, राजेश पुत्र मुन्नालाल निवासी निजामतपुर थाना नगला सिंघी जिला फिरोजाबाद, नितीश पुत्र रोहताश शर्मा निवासी ग्राम मसौता थाना सिकंदराबाद जिला बुलंदशहर, सुमित उर्फ रोशन पुत्र सुधीर सिंह निवासी ग्राम पतारी थाना सदर जिला मुजफ्फरपुर बिहार, हिमांशू बलवारिया पुत्र राम सिंह बलवारिया निवासी संजय शर्मा का मकान आर जेड 240 निकट हनुमान मंदिर गांव अमराही सेक्टर 19 थाना द्वारका नई दिल्ली मबल पता ग्राम वणीपुर थाना बाबल जिला रिवाड़ी हरियाणा, विकास कुमार शाह पुत्र चंद्रशेखर शाह निवासी मुरलीगंज काशीपुर थाना मुरलीगंज जिला मधेपुरा बिहार हाल पता धर्मवीर का मकान पी 50 दयाल पार्क वेस्ट सागरपुर निकट हनुमान मंदिर थाना सागरपुर नई दिल्ली, धर्मराज उर्फ धर्म पुत्र राजू निवासी कस्बा व थाना सहसवान जिला बदायू हाल पता डाबड़ी मोड़ गली नंबर 2 विपाड़ी चौक निकट गोपाल मंदिर मकान नंबर एफ सी 3128 मकान मालिक हेमंत बंसल थाना डाबड़ी नई दिल्ली, वशिष्ठ कुमार शाह पुत्र शिव नंदन शाह निवासी जमालपुर थाना जमालपुर जिला मुंगेर बिहार, मेहंदी हसन पुत्र सुलेमान निवासी ग्राम दुरुली थाना बरनाहल जिला मैनपुरी हाल पता धनपाल का मकान ग्राम इलाहाबास थाना फेस-2 नोएडा गौतमबुद्ध नगर, अल्हड उर्फ लोकेश पुत्र सुभाष निवासी ग्राम शहादरा थाना सूरजपुर गौतमबुद्ध नगर, प्रमोद उर्फ मिस्त्री पुत्र हरीराम निवासी धोरेश थाना काठ जिला शहाजहांपुर हाल पता प्रताप भाटी का मकान ग्राम इलाहाबास थाना फेस-2 नोएडा, रविंद्र पुत्र महावीर निवासी ग्राम इलाहाबाद थाना फेस-2 नोएडा पर गैंगस्टर लगाया गया है।

जिला मजिस्ट्रेट ने इस संबंध में बताया कि जनपद में आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्तियों के विरूद्ध निरंतर रूप से कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने के लिए जिला प्रशासन कटिबद्ध है। अतः भविष्य में यह कार्यवाही प्रस्तावित रहेगी और जो माफिया/अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं उन पर गुंडा एक्ट एवम गैंगस्टर तथा जिला बदर करने की कार्यवाही करने के साथ-साथ अन्य सख्त से सख्त कार्यवाही की जाएगी।

यह भी देखे:-

गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय भारत की छवि को गलत रूप से प्रस्तुत करने वालों को जवाब देने का केंद्र बने : स...
नोएडा पुलिस ने मादक पदार्थ तस्कर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में अवैध सामान बरामद
हत्या के दो आरोपी गिरफ्तार, हत्या में इस्तेमाल तमंचा, कारतूस व कार बरामद
फजी पर्ची पर अवैध पार्किंग की वसूली करते छह गिरफ्तार
बाइक बोट के तर्ज Go Way कंपनी के नाम पर की करोड़ों की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार 
फेसबुक पर आचार्य बालकृष्ण के नाम पर युवक कर रहा था शर्मनाक करतूत, गिरफ्तार
50 लाख के 220 गुम मोबाइल बरामद, पुलिस ने लोगों के चेहरे पर लौटाई मुस्कान
ग्रेटर नोएडा : बाज़ार से लौट रही महिला से गैंग रेप, आरोपी गिरफ्तार
बाइक चोरी गैंग का पर्दाफाश, तीन गिरफ्तार
पुलिस मुठभेड़ में पांच टप्पेबाज गिरफ्तार, एक के पैर में लगी गोली — नकली नोटों से करते थे लाखों की ठग...
छात्र के साथ कुकर्म मामला : पोस्को एक्ट में स्कूल स्टाफ गिरफ्तार
संतान न होने पर निराश शख्स ने की  ख़ुदकुशी 
नोएडा पुलिस ने शराब तस्कर को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में हरियाणा और यूपी की शराब बरामद
नोएडा : पुलिस एनकाउंटर में घायल हुआ 10 हज़ार का ईनामी
शराबी ने की बुजुर्ग महिला के साथ अश्लील हरकत
अज्ञात का शव मिलने से सनसनी