वारदात: लूट का विरोध कर रहे पेट्रोलपंप कर्मी की हत्या

जेवर। कोतवाली क्षेत्र के कस्बा जहांगीरपुर में शुक्रवार दिनदहाड़े बाइक सवार तीन बदमाशों ने पेट्रोल पंप के सेल्समैन से 50 हजार रूपये लूट लिए। सेल्समैन के विरोध करने पर ताबड़तोड़ तीन गोलियां मारकर फरार हो गए। एक गोली लगने के बाद भी बदमाशों से भिड़ गया था। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान संजय मीणा के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से नाराज मृतक के परिजनों ने कस्बा जहांगीरपुर के मुख्य चौराहे पर जाम लगा दिया। बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग की है। पुलिस परिजनों को समझाने का प्रयास कर रही है। कस्बा जहांगीरपुर निवासी संजय मीणा कस्बे में ही स्थित एक पेट्रोल पंप पर सेल्समैन की नौकरी करता था। शुक्रवार को वह ड्यूटी पर तैनात था। दोपहर बाद करीब तीन बजे बाइक सवार तीन बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और सेल्समैन संजय मीणा से लूट का प्रयास किया। लूट का विरोध करने पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी। गोली लगने के बाद भी संजय ने बहादुरी दिखाते हुए एक बदमाश को दबोच लिया। इस पर साथी को छुड़ाने के लिए दो बदमाशों ने संजय को दो गोलियां और मार दी। तीन गोली लगने के बाद सेल्समैन लहूलुहान हो जमीन पर गिर पड़ा और बदमाश 50 हजार रूपये लूटकर फरार हो गए। इस घटना से हड़कंप मच गया। लोगों ने सेल्समैन को गंभीर अवस्था में जेवर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के बाद गुस्साएं लोगों व परिजनों ने कस्बा जहांगीरपुर के जेवर खुर्जा रोड पर जाम लगा दिया। सूचना मिलने पर जेवर, रबूपुरा व ग्रेटर नोएडा सहित कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंची। अधिकारियों ने गुस्साएं लोगों को शांत करने का प्रयास किया। मृतक के परिजन बदमाशों को जल्द पकड़ने की मांग कर रहे हैं। साथ ही पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया है। आरोप है कि घटना के बाद बदमाश जेवर की ओर भागे थे। वहीं लागों ने बताया कि इन्हीं बदमाशों ने गांव हसनपुर में भी एक व्यक्ति से लूट की है। पुलिस बदमाशों को पकड़ने में नाकाम रही।

यह भी देखे:-

गांजा बेचने के आरोप में मंत्री गिरफ्तार
पड़ोसी ने मांगी पड़ोसी से रंगदारी
नोएडा में मेला लुटेरों का पर्दाफाश: 6 शातिर बदमाश गिरफ्तार, 10 मोबाइल और अवैध हथियार बरामद
कैश लूट का प्रयास , एटीएम पर तैनात गार्ड को मारी गोली
पांच हजार रुपए का इनामी शातिर बदमाश गिरफ्तार
मुठभेड़ के बाद पकडे गए शातिर लूटेरे
नाले में मिला सड़ी गली अवस्था में युवक की लाश
नोएडा पुलिस  ने खोली त्यागी की 'क्राइम कुंडली' ! , जानिए क्या है गालीबाज श्रीकांत त्यागी का स्वामी प...
ग्रेटर नोयडा का डॉक्टर करा रहा था कार चोरी
नोएडा पुलिस के एनकाउंटर में तीन ईनामी बावरिया घायल
दादरी पुलिस और आबकारी टीम की बड़ी कार्रवाई: शराब तस्कर गिरफ्तार, 135 पेटी विदेशी शराब और ट्रक बरामद
युवक की चाकू मारकर हत्या, बहन के साथ करता था फोन पर बात, भाई ने उतारा मौत के घाट
प्रतिबंधित ई-सिगरेट का कारोबार करने वाले नशे के सौदागर गिरफ्तार
50 लाख की साइबर ठगी करने वाला दिल्ली से गिरफ्तार, डिजिटल अरेस्ट का बनाया था झांसा
गाजियाबाद से अपहृत शशांक गुप्ता सकुशल बरामद, पुलिस मुठभेड़ में 5 अपहरणकर्ता गिरफ्तार, दो बदमाश हुए घ...
दो शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, घरों में घुसकर करते थे चोरी