पड़ोसी ने लूटवाया था 100 मोबाईल फ़ोन, पहुंचा हवालात

ग्रेटर नोएडा। दादरी के आयोध्यगंज में बीते 11 जून को एक मोबाइल वितरक के दो बेटों से 1 लाख 60 हाजार की नगदी और 100 मोबाइल फोन की लूट के मामले में दादरी कोतवाली पुसिल ने आज को तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर वारदात का पर्दाफाश किया है। लूट की योजना पीड़ित के पड़ोसी ने अपने पांच साथियों संग मिलकर बनाई थी। क्षेत्राधिकारी दादरी अवनीस कुमार ने बताया कि दादरी पुलिस ने तीन शाकिब, जाहिद तथा तौसीफ निवासी नई आबादी दादरी को गिरफ्तार किया है। आयोध्यगंज में ताहिर मलिक की श्रंगार नामक मोबाइल की दुकान है। ताहिर मलिक एमआई मोबाइल फोन के क्षेत्रिय वितरक है। बीते 11 जून की शाम उनके दो बेटे बाइक पर उवेश और अमन घर जा रहे थे। इस दौरान दो बदमाशों ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी, जिससे वह दोनों सड़क पर गिर गए। तभी बदमाशों ने पिस्टल तान कर उनक पास से 1 लाख 60 हाजर नगदी और 100 मोबाइल फोन को लूट लिया था। उन्होंने बताया कि ताहिर मलिक के पड़ोस में रहने वाला आशकीन ने लूट की योजना अपने पांच साथियां के साथ मिलकर बनाई। आशकीन और तोसीफ ने घटना वाले दिन आरोपित शाकिब तथा जाहिद को पीड़ित की लोकोशन दिया था। जिसके बाद दोनों बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया। मुख्य आरोपित आशकीन, मोहसीन तथा शाहबाज फरार है लूट के बाकी रकम और मोबाइल इनके पास है। पुलिस ने इनकी तलाश के लिए कई टीमे लगाई है।

यह भी देखे:-

प्रेमी की हत्या करने जा रही प्रेमिका गिरफ्तार
यूपी: मुख्यमंत्री योगी का निर्देश- दो बहनें साथ पढ़ रही हों तो एक की फीस माफ करें प्राइवेट स्कूल
गौतमबुद्ध नगर जिला प्रशासन ने 13 लोगों पर लगाया गैंगस्टर
गलगोटिया यूनिवर्सिटी में "राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020: ए गेटवे टू एकेडमिक एक्सीलेंस" पर दो दिवसीय सेम...
केंद्रीय कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले, सितंबर में आएगा बढ़ा DA
वाराणसी : पीएम ने खींंचा यूपी के विकास का खाका, दस बिंदुओं में जानिए प्रमुख बातें...
वोटिंग में धांधली रोकने में मददगार बनेगा cVIGIL App, जानें आप कैसे कर पाएंगे शिकायत
विश्व की टॉप रैंकिंग में शुमार मोनाश यूनिवर्सिटी ने जताई यूपी में काम करने की इच्छा
ग्लोबल इंस्टिट्यूट ऑफ इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी ग्रेटर नोएडा में ओरिएंटेशन प्रोग्राम नवांकुर का सफल आयोजन...
Update: एकतरफा प्यार में सिरफिरे आशिक ने युवती को गोली से उड़ाया, युवती ने तोड़ा दम, फिर खुद भी ..
शातिर चोर गिरफ्तार, 6 मोबाइल फोन बरामद
बस ने मारी राहगीर को टक्कर, मौत
Coronavirus cases in India : दो दिन बाद फिर बढ़ी कोरोना के नए मामलों की संख्या, 24 घंटे में 733 की म...
सोनीपत डबल मर्डर केस : राष्ट्रीय पहलवान निशा दहिया सुरक्षित, दूसरी महिला पहलवान निशा की हुई हत्या, स...
भव्यता, जोश और राष्ट्रवाद से गूंज उठा भाजपा जिला कार्यालय: स्थापना दिवस और जिलाध्यक्ष अभिषेक शर्मा क...
वैश्विक टीकाकरण में तेजी को WHO ने भारत से मांगी मदद, कई देशों में हुई वैक्सीन की कमी