ग्रेटर नोएडा में योग दिवस की तैयारी जोरों पर, जानिए कहाँ-कहाँ मनाया जाएगा

ग्रेटर नोएडा : आगामी 21 जून को पांचवें अंतराष्टीय योग दिवस पर शहर में जगह- जगह विभिन्न संस्थाओं द्वारा योग दिवस मनाया जा रहा है . कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए लोग जी जान से तैयारी में जुट गए हैं .

इसी क्रम में भारतीय योग संस्थान की बैठक अल्फा – एक कार्यालय पर हुई, जिसकी अध्यक्षता रामचंद्र भाष्कर ने किया. बैठक में अंतराष्टीय योग दिवस मनाए जाने को लेकर चर्चा की गई. समिति के सदस्यों ने निश्चित किया है कि सेंट जोसेफ स्कूल के प्रांगण में सुबह 5 बजे से 7 बजे तक भारतीय योग संसथान के तत्वाधान में योग कराया जाएगा. संस्थान की सचिव सुमननाथ ने कहा कि शहर के सभी आरडब्लूए व सामाजिक संगठनों को आमंत्रित किया गया है . बता दे भारतीय योग संस्थान शहर में पिछले16 वर्षों से शहरवासियों को स्वास्थ लाभ दे रही है.

बैठक में आरडब्लूए, योग विज्ञान समिति, आर्य समाज ग्रेटर नोएडा, वरिष्ठ नागरिक समाज , वेलकम एज सोसाइटी आदि संगठनों के प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया. इस अवसर पर रामचंद्र भाष्कर,ईलम सिंह नागर, जीतेन्द्र कुमार अदि लोग मौजूद रहे .

इधर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्पोर्ट्स काम्प्लेक्स स्थित बहुउद्धेश्य इंडोर हॉल में सुबह आठ बजे से योग दिवस मनाया जाएगा. ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण द्वारा 1000 योग मैट की व्यवस्था की गई है . इसके अलावा गत वर्ष की भांति प्रतिभागियों में टीशर्ट वितरित किया जाएगा.

नालेज पार्क स्थित कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ़ नैचुरोपैथीं में सुबह 6 बजे से योग दिवस के तहत लोग सामूहिक रूप से योग करेंगे. इसके अलावा शहर के अन्य संस्थाओं द्वारा योग दिवस मनाया जा रहा है .

यह भी देखे:-

पति समेत पांच पर लगा दहेज हत्या का आरोप, जांच में जुटी पुलिस
सच्चाई और ईमानदारी की मिसाल पेश करने वाले जुबेर मालिक को AIMIM ने किया सम्मानित 
कराटे बेल्ट एग्जाम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
लखनऊ : सपा सांसद आजम खां अस्पताल से डिस्चार्ज, सीतापुर ले जाने की तैयारी
‘सामना’ के जरिए शिवसेना का बीजेपी पर तंज, मुख्यमंत्री बदलने पर कहा- 'मोदी है तो मुमकिन है'
वित्त मंत्री ने संभाली 'भरोसे' की कमान, जानें कब तक हो सकता है आर्थिक पैकेज का ऐलान
VARANASI: महिला सशक्तिकरण की मिसाल बना बनारस का ये पेट्रोल पंप
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
जीएसटी काउंसिल की 55वीं बैठक: जानिए यहां, लाइफ और हेल्थ इंश्योरेंस पर टैक्स घटाने का फैसले पर क्या ह...
अन्तार्ष्ट्रीय सौर गठबंधन में रयान स्कूल ग्रेनो का प्रतिनिधित्व
कोरोना टीकाकरण: तीसरे चरण का टीकाकरण अभियान आज से शुरू, बुजुर्ग और बीमार लोगों के लिए सुबह 9 बजे से ...
यथार्थ अस्पताल में गर्भवती महिलाओं के लिए विशेष प्रोग्राम "किलकारी" का उद्घाटन
प्रदेश में छुट्टा गोवंश संरक्षण की प्रक्रिया तेज करेगी योगी सरकार
तीन सड़क हादसों में एंबुलेंस को एंडेवर कार ने टक्कर मारी. अनियंत्रित कंटेनर पलटा, टैंकर ने बाइक सवार...
The Secret of a Happy Family कार्यक्रम, साध्वी श्री अणिमाश्री जी ने हैप्पी फैमिली लाइफ के टिप्स दिए
डीपीएस ग्रेटर नोएडा में दो दिवसीय राष्ट्रीय एथलीट मीट का भव्य समापन, डीपीएस फरीदाबाद बना चैंपियन विज...