NCC गर्ल्स कैडेट्स सीख रही हैं आत्मरक्षा के गुर
ग्रेटर नोएडा : कैंब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा में 19 स्कूलों के 500 से अधिक सीनियर और जूनियर विंग NCC गर्ल्स कैडेट्स 31 UP NCC BN द्वारा आयोजित दस दिवसीय संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षित शिविर का आयोजन कैंब्रिज स्कूल ग्रेटर नोएडा में चल रहा हैं |
आत्मरक्षा विशेषज्ञ शिवालक राज ने बताया 15 से 24 जून तक चलने वाले इस कैंप के पाँचवे दिन गर्ल्स कैडेट्स को कराटे द्वारा आत्म सुरक्षा के गुर सिखाए गए | आज के परिवेश में छात्राओं का शारीरिक और मानसिक रूप से समक्ष व समर्थ होना आवश्यक है | इस आत्म रक्षा के तरीको को सीखना अत्यंत आवश्यक है | संसयी नवीन सिंह, संसयी शिवालक राज, आचरण शक्ति फाउंडेशन ने कैडेट्स को आत्म सुरक्षा संबधित सभी दांव-पेंच को सिखाया और उनका अभ्यास भी कराया, ताकि कैडेट्स अपनी सुरक्षा कर सके और अपने आस पास के लोगो की भी रक्षा कर सके |
आचरण शक्ति फाउंडेशन ने कहा कि कैडेट्स थोड़ी सी सावधानी व सतर्कता एव आत्म विशवास के साथ किसी के साथ भी मुकाबला कर सकती है |