ग्रेटर नोएडा से हरिद्वार के लिए शुरू हुई बस सेवा

पहली बस सुबह 6 बजे और दूसरी बस शाम 5:30 बजे , 7 घंटे में हरिद्वार पहुंचेगी बस

ग्रेटर नोएडा । नोएडा और आस-पास के लोगों के लिए हरिद्वार , रुड़की जाना सुलभ हो गया है। अब परिवहन निगम ने ग्रेटर नोएडा से हरिद्वार के लिए बस सेवा शुरू कर दी है। जिससे सिर्फ हरिद्वार ही नहीं मेरठ , मुज्जफरनगर, रूड़की आने-जाने वाले लोगों भी बस सेवा का लाभ उठा सकते हैं। यह बस सेवा ग्रेटर नोएडा से हरिद्वार के लिए शुरु की गई है जो कि सेक्टर अल्फा वन मेट्रो स्टेशन से चलेगी। पहली बस सुबह 6 बजे और दूसरी बस शाम 5:30 बजे चलेगी। बस 7 घंटे में हरिद्वार पहुंचेगी। इसका किराया 275 रुपये तय किया गया है।

वहीं इस बस सेवा से न सिर्फ एनसीआर में रहने वालों को सुविधा होगी बल्कि उत्तराखंड से आने वालों के लिए भी अब आसानी होगी। बस सेवा को लेकर ग्रेटर नोएडा डिपो के एआरएम लव कुमार ने बताया कि लंबे समय से हरिद्वार के लिए बस चलाने की मांग हो रही थी। इसके अलावा उत्तराखंड संस्कृति समिति के अध्यक्ष जेपीएस रावत आदि लोगों ने भी मांग उठाई थी।
आपको बता दें कि बस ग्रेटर नोएडा के अल्फा-वन मेट्रो स्टेशन से चलेगी, खास बात ये है कि हरिद्वार रूट की इस बस को मेट्रो स्टेशन से जोड़ा गया है। जिसका रुट नोएडा, गाजियाबाद , मेरठ, मुरादनगर, मोदीनगर, खतौली, मुज्जफनगर, यूपी बॉर्डर, रूड़की, ज्वालापुर होते हुए हरिद्वार तक होगा। वहीं इस बस सेवा से सबसे ज्यादा फायदा नोएडा-ग्रेटर नोएडा में नौकरी कर रहे लोगों को होगी। जिन्हें अब उत्तराखंड जाने के लिए अब दिल्ली के चक्कर नहीं काटने होंगे।

यह भी देखे:-

होली पब्लिक स्कूल में आयोजित हुई प्रथम अंतर विद्यालय बहु खेल प्रतियोगिता
दिल्ली में टीके की कमी: 18-44 साल के लोगों के लिए कोवाक्सिन की पहली खुराक खत्म, सिर्फ दूसरी के लिए उ...
निजी कंपनियां वर्क फॉर्म होम पर विचार करें- नोएडा पुलिस प्रशासन, होने वाले हैं दो बड़े इवेंट
विश्व की सबसे भारी जल कांवड़ लेकर पहुंचे अन्नू पहलवान का हुआ भव्य स्वागत, वेद नागर बोले — "अब तो गौ ...
सीएम दफ्तर के अफसरों का फोन नहीं उठाते डीएम और कमिश्नर, सभी अफसरों से जवाब तलब
कोरोना अपडेट: जानिए गौतमबुद्ध नगर का क्या है हाल
पाकिस्तान में धड़ल्ले से बिक रही महिंद्रा 'Thar' की कॉपी, चीन में बनाई गई है ये डुप्लीकेट एसयूवी!
मेडिकल डिवाईस पार्क का ड्रा सम्पन्न
Akshay Tritiya 2024: क्यों मनाया जाता है अक्षय तृतीया का त्योहार, जानें महत्व और शुभ मुहूर्त, बता रह...
जिला आबकारी विभाग ने पकड़ी अवैध शराब, एक गिरफ्तार
आईआईएमटी कॉलेज में पूर्व सीएम तीरथ सिंह रावत ने रखे विचार, पीएम देश को एक नए भारत की तरफ लेकर जा रह...
पृथ्वी दिवस पर बोधि तरु इंटरनेशनल स्कूल   के बच्चों ने "पेड़ पौधो को मत करो नष्ट, सांस लेने में होगा ...
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में "ह्यूमैनिटी 10K" मैराथन का भव्य आयोजन, 500 से अधिक धावकों ने दिखाया दमखम
बीजापुर हमले के बाद नक्सलियों को बख्शेगी नहीं सरकार, कश्मीर के आतंकियों जैसे होंगे ढेर, हिडमा पहला ट...
अपनी बंदूक से एक्सीडेंटल फायर से हुई सुरक्षा गार्ड की मौत
सावधान! मास्क नहीं लगाने वालों पर जुर्माने के साथ फोटो भी होगी सार्वजनिक, सीएम योगी ने दिया आदेश