यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने की बाबा अमरनाथ यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग

नई दिल्ली। जम्मू कश्मीर के अनंतनाग में बुधवार को आतंकियों द्वारा सी.आर.पी.एफ-पुलिस पेट्रोल पार्टी पर ग्रेनेड से किए गए हमले को यूनाईटेड हिन्दू फ्रंट ने आतंकियों की कायराना हरकत बताते हुए इसकी कड़े शब्दों में आलोचना की हैं और एक जुलाई से आरम्भ हो रहे बाबा अमरनाथ यात्रा के दौरान यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने व जम्मू-कश्मीर में आतंकवादियों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करके घाटी को आतंकवाद से मुक्त किए जाने की मांग केन्द्र सरकार से की है। इस संदर्भ में फ्रंट द्वारा प्रधानमंत्री, केन्द्रीय गृह मंत्री व जम्मू कश्मीर के राज्यपाल को पत्र भी लिखा गया है।

फ्रंट द्वारा जारी प्रेस वक्तव्य में फ्रंट के अंतर्राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष व भाजपा के वरिष्ठ नेता श्री जय भगवान गोयल ने कहा कि जम्मू-कश्मीर विगत कई दशकों से आतंकवाद का दंश झेल रहा है जिसमें अभी तक हजारों मासूम व निर्दोष नागरिक व जवान अपने प्राणों की आहुति दे चुके है। उन्होंने कहा कि केन्द्र में सत्तारुढ़ कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकारों द्वारा पूर्व में घाटी में बढ़ते आतंकवाद के प्रति कभी भी गंभीरता नहीं दिखाई गई अन्यथा वहां पर यह स्थिति पैदा न होती। उन्होंने कहा कि राज्य में अलगाववादियों व पत्थरबाजों को जितना समर्थन कांग्रेस व उसके सहयोगियों ने किया और सेना व अर्द्वसैनिक बलों के हाथ बांधे, वह भारतीय इतिहास व घाटी के लिए एक काला अध्याय है। इन सबके बावजूद भी वर्ष 2014 से केन्द्र में सत्ताढ़ मोदी सरकार द्वारा घाटी में शान्ति कायम करने के लिए जो साहसिक कदम उठाए गए, उससे राज्य में आतंकी वारदातों पर कमी तो अवश्य आई है मगर अभी भी इन आंतकियों का पूरी तरह से सफाया नहीं हुआ, जिसकी नितांत आवश्यकता है। उन्होंने कहा कि सभी देशवासियों को उम्मीद भी है कि मोदी सरकार अपने इसी कार्यकाल के शुरूआती कुछ ही दिनों में घाटी को आतंकवाद से मुक्त करवाएगी।

श्री गोयल ने कहा कि आगामी 1 जुलाई से पवित्र बाबा अमरनाथ यात्रा आरंभ हो रही है और ऐसे समय में आतंकी घाटी में ऐसी वारदातें करके दहशत फैलाकर श्रद्धालुओं के मनोबल को कमजोर करने व यात्रा में बाधा डालने के मन्सूबे पाल रहे है। मगर हमें पूर्ण विश्वास है कि केन्द्र सरकार पवित्र बाबा अमरनाथ के श्रद्धालुओं की यात्रा को सुगम व बाधा रहित बनाने हेतु कोई कोर कसर नहीं छोडेगी व आतंकवादियों के सफाए हेतु और भी अधिक सक्रियता से कार्यवाही करेगी।
सरकार से मांग करते हुए उन्होंने कहा कि बाबा अमरनाथ यात्रा को ध्यान में रखते हुए अमर नाथ यात्रियों की सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करवाएं जाएं जिससे कि बिना किसी भय के श्रद्धालु बाबा के दर्शन कर सकें।

यह भी देखे:-

आरबीएमआई ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस में हुआ "स्किल स्प्रिंट 2024" इंटर कॉलेज कंपटीशन, छात्र-छात्राओं ने ...
बेरोजगार युवाओं को खाद-बीज की दुकान का लाइसेंस देगी योगी सरकार
अखिलेश यादव बोले, लोकतंत्र का अपमान कर रही है भाजपा
बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हमलों के विरोध में शारदा विश्वविद्यालय के छात्र निकालेंगे कैंड...
इनोवेशन एंबेसडर: स्कूली बच्चों को दी जाएगी इनोवेशन की सीख, जानें क्‍या है योजना
एशिया का सबसे बड़ा हस्तशिल्प मेला – आईएचजीएफ दिल्ली मेला 2024 का भव्य आगाज
नवनीत सिकेरा को बनाया गया चुनाव पर्यवेक्षक, यूपी से जाएंगे 24 आईपीएस अफसर
बेवन नागर ने सुंदर भाटी के भाई समेत इन सात पर कराया एफआईआर, जानलेवा हमला करने का आरोप
कराटे बेल्ट एग्जाम में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा
गृह कलेश के चलते पत्नी की हत्या कर पति ने फांसी पर लटक कर दे दी जान
दिल्ली : कांग्रेस नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला को हुआ कोरोना, ट्वीट कर दी जानकारी
हस्तशिल्प निर्यातकों के दुनिया के सबसे बड़े आयोजन के व्यस्त दिनों का हुआ शानदार समापन
यूपी: माध्यमिक विद्यालय खुलने का नियम बदला, अपर मुख्य सचिव ने दिए निर्देश
महाराष्ट्र में आज रात 8 बजे से 1 मई तक होगी लॉकडाउन जैसी पाबंदियां, जानें क्या रहेगा खुला और क्या बं...
कोठागुडेम में प्योरपॉवर डिस्ट्रीब्यूटर का कार्यक्रम, इलेक्ट्रिशियन और डीलर्स को दी तकनीकी जानकारी
ग्रेटर नोएडा : कोर्ट जा रहे वकील पर फायरिंग, जांच में जुटी पुलिस